• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

घर पर बने ये लिप बाम होंठों को रखेंगे नर्म-मुलायम

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 10, 2024
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
diy-lip-balm
Share on FacebookShare on Twitter

होंठों को नर्म-मुलायम बनाए रखने के लिए उन पर लिप बाम तो हम सभी अप्लाइ करते हैं. पर तब क्या, जब हम आपसे कहें कि आप बड़ी आसानी से लिप बाम अपने घर पर भी बना सकते/सकती हैं? जी हां, कुछ बेसिक सामग्रियों और ज़रा-सी मेहनत कर के आप ख़ुद ही बना लीजिए ये फ्रूटी लिप बाम. तरीक़ा? हम बताए देते हैं.

फटे हुए होंठ तो किसी को भी पसंद नहीं आते, लेकिन सच्चाई यह है कि होंठों पर पपड़ी आना या उनका फटना एक आम समस्या है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारे होंठों पर पसीने की ग्रंथियां नहीं होतीं और इस वजह से वे ख़ुद नम नहीं रह पाते हैं. तभी होंठों को नम बनाए रखने के लिए हम सभी लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. गर्मियों के मौसम में फ्रूटी लिप बाम और भी अधिक पसंद किया जाता है. आइए, हम आपको तीन तरह की फ्रूटी लिप बाम को घर पर ही बनाने का तरीक़ा सिखाते हैं.

लेमन लिप बाम: नींबू की ख़ुशबू वाला यह लिप बाम आपके होंठों के साथ-साथ आपके मन को भी तरोताज़ा रखेगा.
सामग्री: बीवैक्स, नारियल का तेल, लेमन एसेंशियल ऑइल, लिप बाम कंटेनर (सभी सामग्रियां बाज़ार में उपलब्ध), लेमन ज़ेस्ट (नींबू का कद्दूकस किया हुआ छिलका)
बनाने का तरीक़ा
* एक पैन में पानी भरकर उसे अच्छी तरह उबालें.
* एक बोल में बीवैक्स और नारियल का तेल डालकर इसे उबलते पानी में डालें और पिघलने दें.
* अब इसमें लेमन ज़ेस्ट और लेमन एसेंशियल ऑइल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
* इस मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में भरकर ठंडा होने दें.
* जब यह जम जाए तो यह इस्तेमाल के लिए तैयार है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

ऑरेंज लिप बाम: यह तो आप भी मानेंगे कि संतरे यानी ऑरेंज की ख़ुशबू हमें तुरंत ही रिफ्रेश कर देती है. यह लिप बाम संतरे की ख़ुशबू से भरा हुआ होता है अत: बेहद रिफ्रेशिंग होता है.
सामग्री: बीवैक्स, नारियल का तेल, ऑरेंज एसेंशियल ऑइल, लिप बाम कंटेनर (सभी सामग्रियां बाज़ार में उपलब्ध), ऑरेंज ज़ेस्ट (संतरे का कद्दूकस किया हुआ छिलका)
बनाने का तरीक़ा
* एक पैन में पानी भरकर उसे अच्छी तरह उबालें.
* एक बोल में बीवैक्स और नारियल का तेल डालकर इसे उबलते पानी में डालें और पिघलने दें.
* अब इसमें ऑरेंज ज़ेस्ट और ऑरेंज एसेंशियल ऑइल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
* इस मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में भरकर ठंडा होने दें.
* जब यह जम जाए तो यह इस्तेमाल के लिए तैयार है.

स्टॉबेरी लिप बाम: यदि आपको स्ट्रॉबेरी पसंद है तो स्ट्रॉबेरी की ख़ुशबू वाला यह लिप बाम भी बेहद पसंद आएगा.
सामग्री: बीवैक्स, नारियल का तेल, स्ट्रॉबेरी एसेंशियल ऑइल, लिप बाम कंटेनर (सभी सामग्रियां बाज़ार में उपलब्ध), सूखी स्ट्रॉबेरी का पाउडर (ड्राइड स्ट्रॉबेरी बाज़ार में उपलब्ध होती है, इसका पाउडर बना लें)
बनाने का तरीक़ा
* एक पैन में पानी भरकर उसे अच्छी तरह उबालें.
* एक बोल में बीवैक्स और नारियल का तेल डालकर इसे उबलते पानी में डालें और पिघलने दें.
* अब इसमें स्ट्रॉबेरी पाउडर और स्ट्रॉबेरी एसेंशियल ऑइल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
* इस मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में भरकर ठंडा होने दें.
* जब यह जम जाए तो यह इस्तेमाल के लिए तैयार है.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

Tags: DIYFruity Lip Balmlip balmMake at HomeMake yourselfख़ुद बनाएंघर पर बनाएंडीआईवायफ्रूटी लिप बामलिप बाम
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum