• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

…तो डॉक्टर की कुंडी न खड़काओ राजा, सीधे अनार चबाओ राजा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 10, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
…तो डॉक्टर की कुंडी न खड़काओ राजा, सीधे अनार चबाओ राजा
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको मसूड़ों से ख़ून आने की या दांतों में प्लाक की समस्या है तो अनार और उसके जूस का सेवन बहुत फ़ायदेमंद रहेगा. पर जब तक आपको इसके पीछे का कारण नहीं बताया जाएगा कि यह क्यों और कैसे फ़ायदा पहुंचाता है, तब तक हमारी बात पर भरोसा कैसे करेंगे? तो कोई बात नहीं, यहां डॉक्टर दीपक आचार्य कई क्लीनिकल स्टडीज़ का हवाला देते हुए दांतों और मसूड़ों की इन दो समस्याओं से राहत देनेवाले अनार, अनार के जूस और उसके छिलकों के फ़ायदों के बारे में बता रहे हैं.

यदि आपको दांतों से जुड़ी प्लाक की या फिर मसूड़ों से ख़ून आने की समस्या है तो मेरी मानें और अनार छीलने के बाद छिलकों को फेंकें नहीं, इन्हें साफ़ धोकर, बारीक काटकर मिक्सर में थोड़े पानी के साथ डालकर ग्राइंड कर लें. बाद में इसे मुंह में डालकर कुछ देर कुल्ला करें और थूक दें, दिन में दो तीन बार ऐसा करने से मसूड़ों और दांतों पर किसी तरह के सूक्ष्मजीवी संक्रमण हो तो, काफ़ी हद तक आराम मिल जाता है. मसूड़ों से खून निकलने की शिकायत हो या डेंटल प्लाक की समस्या हो, उन्हें तो यह फ़ॉर्मूला बेहद फ़ायदा करेगा.

देसी फ़ॉर्मूला, जिसके क्लीनिकल स्टडीज़ ने भी मान्यता दी है
सैकड़ों सालों से आज़माए जानेवाले इस तरह के आदिवासी फ़ॉर्मूले के असर को वैज्ञानिक परिक्षण के तौर पर सिद्ध भी किया जा चुका है. मैंने अब तक 50 से ज़्यादा क्लीनिकल स्टडीज़ को पढ़ा है, जिनमें हर बार अनार के रस, अनार के छिलकों से दांतों की अनेक समस्याओं पर क़ाबू पाने के प्रमाण प्रकाशित हुए हैं. क्लिनिकल रिसर्च ये भी बताती है कि स्ट्रेप्टोकोकस मिटिस और स्ट्रेप्टोकोकस संगस नामक बैक्टिरिया की वजह से ही जिंजिवायटिस और मुंह के कई अन्य रोग होते हैं और इनकी वृद्धि को रोकने के लिए अनार के छिलके बेहद असरकारक होते हैं. ख़ैर, आप आज़माएं ज़रूर इस नुस्ख़े को, असर दिखकर रहेगा, ये दावा है मेरा. और कुल्ला करते वक्त अनार के छिलकों का रस निगल भी लिए तो कोई दिक्कत नहीं, खांसी में भी राहत मिल जाएगी!

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

अनार के रस से यूं होगा प्लाक कम
हां, एक बात और…अनार के दानों का जूस बनाएं तो इसमें शक्कर बिल्कुल ना डालें. जूस को सिप करते समय बार बार मुंह के भीतर कुल्ला ज़रूर करें और फिर जूस को एन्जॉय करें. जूस के कई अन्य गुणों के बारे में आपको तो पता ही होगा, लेकिन पीने से पहले हर एक घूंट से पहले कुल्ला करेंगे तो डेंटल प्लाक 85% तक कम हो जाएगा. ये दीपक आचार्य की गारंटी है. ये दावा भी क्लिनिकली प्रमाणित है. अब क्या सोच रहे हैं? बग़ैर देरी किए, वो केमिकल वाला माउथ वॉश फेंक दीजिए कचरा पेटी में.
तो मेरी मानो तो- दांतों की छोटी-मोटी समस्याओं के लिए डॉक्टर की कुंडी न खड़काओ राजा, सीधे अनार चबाओ राजा…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: #deshkagyan#herbalverbal#देशकाज्ञान#हर्बलवर्बलbleeding gumsdental caredental healthdoctor Deepak Acharyagum caregum healthgumsHealthherbal-verbalindigenous knowledgenatural cureplaquepomegranatepomegranate juicepomegranate peelteethअनारअनार का रसअनार के छिलकेडॉक्टर दीपक आचार्यदांतदांतों की देखभालदातों की सेहतदेसी ज्ञानप्राकृतिक इलाजप्लाकमसूड़ेमसूड़ों की देखभालमसूड़ों की सेहतमसूड़ों से खून आनाहर्बल-वर्बलहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum