• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

इस मौसम में यूं रखें अपने स्वास्थ्य का ख़्याल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 12, 2024
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी
Share on FacebookShare on Twitter

साल का वह मौसम आ चुका है, जहां सेहत के प्रति की गई थोड़ी-सी भी लापरवाही आपको बीमार भी कर सकती है. अत: गर्मियों  के इस मौसम में इन कुछ बातों का ध्यान रखें और बने /बनी रहें सेहतमंद.

मौसम के अनुसार अपने रूटीन में बदलाव करते रहें और कुछ बातों का ध्यान रखें तो हम हर मौसम में हेल्दी बने रह सकते हैं. अब चूंकि गर्मियों का मौसम है, आप इन कुछ बातों को अमल में लाकर स्वस्थ बने रह सकते/सकती हैं.

पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखें: गर्मी के मौसम की यह सबसे सामान्य बात है, जिसका ध्यान रखकर आप अपनी सेहत को सही बनाए रख सकते हैं. इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और यदि आपको पानी पीना पसंद नहीं है या कब पानी पीना है याद नहीं रह पाता तो अपने फ़ोन फ़ोन में इसके लिए रिमाइंडर डालकर रखें. यदि बाहर जाना पड़े तो अपने साथ पानी एक बॉटल हमेशा रखें. यदि आप पानी की बॉटल ले जाना भूल गई/गए हों तो बाज़ार में उपलब्ध देसी ड्रिंक्स का सहारा लें, जैसे- छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी, आम पना, लस्सी, कोकम शरबत, नीरा, सोल कढ़ी वगैरह.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

भूख से थोड़ा कम खाएं: गर्मियों में बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में आपका हर भोजन संतुलितल होना चाहिए. और साथ ही, आपको जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाना खाएं. एक अंदाज़ के लिए आपको जितनी भूख लगी हो, उसका 85% ही खाना खाएं. आपके भोजन के इस 85% में एक चौथाई से थोड़ा अधिक हिस्सा सलाद और फलों से भरा हो; एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन से, जैसे- पनीर, दही, दाल, दूध, सोयाबीन, अंडा, मांस या मछली और बचा हुआ एक एक चौथाई से थोड़ा कम हिस्सा कार्बोहाइड्रेट्स, जैसे- चावल, रोटी, मोटे अनाजों (ज्वार, रागी यानी मिलेट) से बनी रोटी शामिल होनी चाहिए.
चूंकि गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होता है अत: पका हुआ भोजन जल्दी ख़राब हो जाता है इसलिए बाहर के खाने से ज़्यादा तरजीह घर पर बने ताज़े भोजन को दें. साथ ही, इस मौसम में जंक फ़ूड खाने से बचें.

कुछ खाने के बाद ही घर से बाहर निकलें: गर्मियों में यह बात हमेशा ध्यान रखें, ख़ासातौर पर जिन इलाक़ों में अधिक गर्मी के कारण लू का ख़तरा बना रहता है, वहां इस बात का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. कहीं भी बाहर जाने से पहले कुछ खाकर और पानी पीकर निकलें. खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही बाहर निकलें. इसके बाद समय-समय पर पानी पीते रहना भी ज़रूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और लू लगने की संभावना कम से कम हो.
seasonal-fruits

मौसमी फल खाएं: मौसम चाहे कोई भी हो, मौसमी फल खाकर आप सेहदमंद बने रह सकते/सकती हैं. हेल्दी बने रहने के लिए हर दिन हमारे भोजन में दो मौसमी फल ज़रूर शामिल होने चाहिए. कुदरत ने इस मौसम के लिए हमें कई ऐसे फल दिए हैं, जो बहुत रसीले, मीठे और पानी से भरपूर है, जैसे- तरबूज़, खरबूज, आम, ताड़ गोला, खीरा, ककड़ी वगैरह. आप इन्हें अपने भोजन में शामिल करके इस मौसम में गर्मी को मात दे सकते/सकती हैं.

बाहर निकलने से पहले: यदि दुपहिया वाहन पर जा रहे/रही हैं तो हल्के रंगे के सूती कपड़े से या फिर कैप या हैट से अपने सिर को ढंक लें, ताकि धूप सीधे आपके सिर पर न पड़े. इस मौसम में सनग्लासेस का इस्तेमाल करना भी न भूलें. यूवी किरणों से बचाव करने वाले सनग्लासेस का चुनाव करें, ताकि आपकी आंखों और उसके आसपास के हिस्से को गर्मी से नुक़सान न पहुंचे. अपनी त्वचा के बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूर करें. यूं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाना चाहिए, लेकिन गर्मियों में तो आपको सनस्क्रीन अप्लाइ किए बिना बाहर निकलना ही नहीं चाहिए.

एक्सरसाइज़ ज़रूर करें: मौसम चाहे कोई भी हो यदि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जान लें कि हमारा शरीर आराम करने के लिए नहीं, बल्कि मेहनत करने के लिए बना है. अत: नियमित रूप से व्यायाम करने के अपने रूटीन को इस मौसम में बिल्कुल न बदलें, बल्कि हो सके तो सुबह जल्दी उठकर घूमने जाएं और कसरत करें. इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे/करेंगी.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक, पिंटरेस्ट

Tags: exerciseFoodHealthhealth carehydrationjunk foodSnacksummerSunglassessunscreenएक्सरसाइज़गर्मियांजंक फ़ूडभोजनसनग्लासेससनस्क्रीनसेहतसेहत की देखभालस्नैकहाइड्रेशन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum