• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

…तो जान लीजिए कि आपको लिक्विड मैट लिपस्टिक की ज़रूरत है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 2, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
…तो जान लीजिए कि आपको लिक्विड मैट लिपस्टिक की ज़रूरत है!
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप मेकअप की भारी शौक़ीन हैं तो हमारी बात मानिए कि लिक्विड मैट लिपस्टिक्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं! और इस फ़ेस्टिव सीज़न आपको कम से कम एक शेड की लिक्विड मैट लिपस्टिक तो ज़रूर ख़रीद लेनी चाहिए. क्यों? इसके एक नहीं, कई कारण हैं. यहां जानिए उन कारणों को…

लिक्विड मैट लिपस्टिक्स की ख़ासियत? इनका रंग बहुत गहरा आता है, टेक्स्चर पूरी तरह मैट होता है, ये सूख जाएं तो फैलती नहीं, ये लंबे समय तक टिकती हैं, आपका होंठों को आकर्षक बनाए रखती हैं, इन्हे लगाने के बाद आपको बार-बार टचअप करने की चिंता नहीं होती, इनका इस्तेमाल लिप लाइनर के इस्तेमाल की ज़रूरत ख़त्म कर देता है, लिपस्टिक के ब्लीड करने की चिंता से आप मुक्त हो जाती हैं, ये होंठों पर बिल्कुल भारी नहीं लगतीं… और भी बहुत कुछ, जो आप आगे पढ़ेंगी.
यही वजह है कि हमारी सलाह है कि आपको इस फ़ेस्टिव सीज़न में अपने लिए एक लिक्विड मैट लिपस्टिक ज़रूर ख़रीदना चाहिए, ताकि आप इसके फ़ायदों को जान सकें और परख सकें कि ये कितनी व्यावहारिक हैं. यदि आपने इन्हें एक बार इस्तेमाल कर लिया तो आप इनके हर शेड को अपने ब्यूटी किट में रखना चाहेंगी.

आप लिपस्टिक को स्मज-प्रूफ़ रखना चाहती हैं
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें लिपस्टिक लगाने के बाद कहीं बाहर जाकर पानी या कॉफ़ी पीना इसलिए अच्छा नहीं लगता, क्योंकि लिपस्टिक के निशान ग्लास या कप पर लग जाते हैं तो आपको बता दें कि लिक्विड मैट लिपस्टिक्स स्मज-प्रूफ़ हैं. इसे लगाने के बाद यदि आप बर्गर या नूडल्स खाएंगी तो भी न तो लिपस्टिक का रंग हल्का होगा और ना ही यह हटेगा. कप और ग्लास पर दाग़ लगने की बात तो भूल ही जाइए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

आपको अलग से लिप लाइनर लगाना पसंद नहीं
लिक्विड मैट लिपस्टिक्स लगाने पर आपको इस बात की कोई चिंता नहीं करनी होगी कि लिपस्टिक लगाने से पहले आपको लिप लाइनर लगाना है या लिपस्टिक से मैचिंग लिप लाइनर ख़रीदना ज़रूरी है. हां, बस लिक्विड मैट लिपस्टिक को लगाने के तरीक़े में आपको थोड़ा पारंगत होना पड़ेगा, लेकिन लिप लाइनर की कोई ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि आप लिपस्टिक से ही अपने होंठों को सही आकार भी दे सकेंगी.

आप चाहती हैं लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहे
लिक्विड मैट लिस्टिक स्मज-प्रूफ़ तो हैं ही ये ट्रान्सफ़र-प्रूफ़ भी. ये इस तरह के फ़ॉर्मूला से बनी हैं कि दिनभर आपके होंठों पर टिकी रहेंगी, वो भी आपके होंठों को भारीपन का कोई एहसास दिलाए बिना. ये इतनी गहराई से आपके होंठों को रंगती हैं कि रात को सोने जाने से पहले इन्हें हटाने के लिए आपको ऑइल क्लेंज़र या फिर मेकअप रिमूवर की ज़रूरत पड़ेगी.

लंबे बालों और नॉर्मल लिपस्टिक की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं
यदि आपके बाल लंबे हैं और आप उन्हें खुला छोड़ना चाहती हैं तो ग्लॉसी लिपस्टिक से होने वाली आपकी समस्या से हम अनजान नहीं हैं. बार-बार उड़कर बाल होंठों पर आते हैं और लिपस्टिक के रंग को आपके गालों पर या चेहरे के किसी भी हिस्से पर लगा जाते हैं. लिक्विड मैट लिपस्टिक को लगाने के बाद आप इस परेशानी से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगी. बस, आपको लिपस्टिक के सूखने तक का इंतज़ार करना होगा. और इसके लिए 60 सेकेंड्स से भी कम समय की ज़रूरत होगी. इसके बाद आपके बाल चाहे कितनी भी बार होंठों से टकराएं, लिपस्टिक का रंग न बालों में लगेगा और ना ही गालों पर.

फ़ोटो: गूगल

Tags: dark colourfrizzy hairlipstickliquid matte lipsticklong lastingmakeupmakeup mantramatte lipsticknon-flowing lipstickwhy to apply liquid matte lipstickक्यों लगाएं लिक्विड मैट लिपस्टिकगंहरा रंगन बहने वाली लिपस्टिकबालों का उड़नामेकअपमेकअप मंत्रमैट लिपस्टिकलंबे समय तक टिकनालिक्विड मैट लिपस्टिकलिपस्टिक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum