• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

आयुर्वेद से ठीक हो सकता है साइनसाइटिस

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
November 5, 2021
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

साइनसाइटिस के बारे में आपने बहुत सुना होगा. क्या है साइनस को होनेवाली यह समस्या और कैसे आयुर्वेद के द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है? बता रहे हैं जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी.

दूषित हवा से बचने के लिए ईश्वर ने हम इंसानों को साइनस प्रदान किए हैं जो कि नाक के दोनों तरफ़ 4 जोड़ी अर्थात 8 एयर पॉकेट्स होते हैं उनके नाम है मेक्सिलरी, स्फेनॉइड, इथमॉइड एवं फ्रंटल साइनस. ये सभी एक-एक जोड़ी होते हैं. साइनस का कार्य है श्वास के माध्यम से आने वाले ख़तरनाक धूल आदि कणों को फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकना. इनका कार्य है विशिष्ट म्यूकस का स्राव करके हानिकारक कणों को चिपका लेना तथा अतिमहत्वपूर्ण अंग फेफड़ों में न जाने देना. यदि ये हानिकारक कण अधिक होते हैं तो म्यूकस अधिक निकलता है और प्रतिरक्षा के तहत छींक लाकर उस म्यूकस और हानिकारक पदार्थ को नाक से बाहर निकाल देता है. इस तरह बेहतरीन तरीक़े से हमारे फेफड़ों को सुरक्षा प्रदान की जाती है.
साइनसाइटिस में इन साइनस पर सूजन हो जाती है जिससे इनका कार्य अत्यधिक बढ़ जाता है और हानिकारक हवा एवं कणों के न होने के बावजूद इनसे ज़्यादा मात्रा में म्यूकस का स्राव होता है और शरीर उसे छींकों के माध्यम से बाहर निकालता रहता है. यह मुख्यतः एलर्जी के कारण होता है.

साइनसाइटिस के लक्षण
-बार-बार छींके आना
-नाक बंद होना
-नाक से पानी जैसा द्रव निकलते रहना
-सिरदर्द
-सर्दी-खांसी
-बुखार एवं बदन दर्द
-आंखों से आंसू आना
-आंखों और कान में खुजली होना
-दांतों में दर्द आदि

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

साइनसाइटिस के कारण
-प्रदूषण
-एसी-कूलर का प्रयोग
-इम्यूनिटी की कमी
-इन्फ़ेक्शन-बैक्टीरियल, वायरल या फ़ंगल
-ठण्डे पानी एवं कोल्डड्रिंक का नियमित सेवन
-रीढ़ का कर्व गड़बड़ाना
-रिसर्च में पता चला है कि आंतों में फ़ंगस या कैंडिडिआसिस होने पर भी साइनोसाइटिस की समस्या होती है. यह समस्या एंटीबायोटिक के अत्यधिक प्रयोग के कारण हो सकती है, क्योंकि एंटीबायोटिक शरीर के लिए लाभदायक बैक्टीरिया को नष्ट करती हैं और फ़ंगस की ग्रोथ को बढ़ाते हैं.

कैसे पता करें कि यह साइनसाइटिस है?
-लक्षणों द्वारा पहचानें
-एक्स-रे, सीटी स्केन द्वारा निदान किया जाता है.

आप क्या करें?
-साइनसाइटिस का उपचार आधुनिक चिकित्सक एंटीबायोटिक एवं एंटीएलर्जीक द्वारा करते हैं लेकिन इससे स्थाई समाधान नहीं मिलता. 15,000 लोगों पर हुई एक फ़िनिश रिसर्च में पता चला है कि एक्यूट साइनसाइटिस के रोगी को 15 दिन में आराम मिल जाता है चाहे उन्हें एंटीबायोटिक दी जाए या न दी जाए. इसलिए एंटीबायोटिक का महत्व इस रिसर्च के परिणाम के कारण भी इसके उपचार में कम हो जाता है. एन्टीएलर्जीक या कॉर्टिकोस्टेरॉइड इम्युनिटी को कम कर देते हैं जिससे अंततः बैक्टेरिया, वायरस और फंगस की ग्रोथ साइनस में बढ़ने लगती हैं तथा समस्या और बढ़ जाती है.
-सर्जरी द्वारा भी केवल कुछ महीने या साल तक ही आराम मिलता है और फिर रोगी उसी समस्या से जुझने लगता है. यदि साइनसाइटिस की वजह नाक की हड्डी का फ्रैक्चर या बहुत ही ज़्यादा टेड़ी हो चुकी हड्डी है तो उसमें सर्जरी बहुत मददगार हो सकती है.
-आयुर्वेद इसका अच्छा एवं स्थाई समाधान प्रदान कर सकता है. इसके लिए आप निम्न उपाय करें.
-नियमित प्रणायाम करें.
-एक कप कुनकुने पानी में एक चुटकी नामक डालकर सिंक के सामने खड़े होकर उस पानी को चुल्लू में भरकर नाक से थोड़ा अंदर खींचे, लगभग एक से दो इंच. फिर इसे निकाल दें ज़ोर से. इससे आपको तुरंत राहत मिल जाती है. यह इंफ़ेक्शन को भी कम करता है और साइनस के ब्लॉक को भी हटाता है.
-नाक में सुबह एवं शाम गाय के शुद्ध घी की कुछ बूंद डालें.
-रीढ़ की हड्डी पर किसी पोषक तेल जैसेः बला तेल या महानारायण तेल की मालिश करें.
-रात में सोते समय आग में भूने हुए अनार के रस में अदरक का रस मिलाकर पिएं. अनार को भुनने के लिए उसे माइक्रोवेव में रखा जा सकता है और फिर उसे निकालकर उसका छिलका हटा कर रस निकाल लें और फिर उसमें आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सोते समय पी लें और फिर सो जाएं.
-जीर्ण प्रतिश्याय की चिकित्सा के लिए किसी कुशल आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श ले.

सावधानियां
रोगी सावधानियों के बिना इस रोग से मुक्ति नहीं पा सकता. इसलिए रोगी निम्न सावधानियां अवश्य बरते
-ठंडा पानी एवं कोल्डड्रिंक न पिएं.
-दही, अचार एवं खटाई न लें. विटामिन सी के लिए आप आंवला ले सकते हैं, क्योंकि विटामिन सी इसके उपचार में बहुत उपयोगी है.
-फलों को खाकर पानी न पिएं, क्योंकि इससे शरीर मे कफ़ बढ़ता है और वह साइनसाइटिस और अस्थमा जैसी समस्या उत्पन्न करता है.
-प्रदूषण से बचें. धूल और धुएं वाली जगह पर जाएं तो रुमाल से मुंह ढककर जाएं.
-एसी-कूलर का प्रयोग न करें.
-गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण यानी एसी में ना आएं और ना इसका उल्टा करें.
-ठंडे पानी से न नहाएं और नहाकर पंखे की हवा में न आएं.
-सुबह उठकर ख़ाली पेट पानी न पिएं, क्योंकि यह भी कफ़वर्धक है.
-गर्म पानी में नमक मिलाकर नहाएं और नहाते समय रोमकूपों को खोलने के लिए अच्छे से गीले तौलिए से बदन को रगड़ें. ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं और शरीर के सभी अंग स्वस्थ हो जाते हैं.
-अपने पाश्चर को ठीक रखें, रीढ़ को झुकाकर न बैठें.
-यदि आप उपरोक्त सावधानियां रखेंगे और किसी अच्छे चिकित्सक से चिकित्सा करवाएंगे तो आपकी सांसों को कोई भी छींक नहीं रोकेगी और आपकी नाक आराम से सांसें लेने लगेगी. आप स्वस्थ और शक्तिशाली व्यक्ति बन जाएंगे.

Tags: Dr. Abrar Mulatani ArticlesDr. Abrar MultaniMeaning of SinusitissinusitisSinusitis SymptomsSinusitis TreatmentSinusitis Treatment in AyurvedaSinusitis Treatment in HindiWhat is Sinusitisक्या है साइनसाइटिसडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखसाइनसाइटिस का आयुर्वेद में उपचारसाइनसाइटिस का उपचारसाइनसाइटिस के लक्षण
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum