• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

चित्रकला में रुचि है तो ज़रूर देखें ए. रामचंद्रन की पेंटिंग्‍स की प्रदर्शनियां

सुमन बाजपेयी by सुमन बाजपेयी
November 21, 2021
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप पेंटिंग्स के शौक़ीन हैं तो दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम और वढेरा आर्ट गैलरी में 14 नवंबर से शुरू हो कर 12 दिसंबर तक जारी रहनेवाली ए. रामचंद्रन की पेंटिंग्स की एग्ज़िबिशन का रुख़ ज़रूरी करें. इस बारे में और जानकारी दे रही हैं सुमन बाजपेयी

आगामी 12 दिसंबर तक दिल्ली की इन दो गैलरीज़ में चलनेवाली प्रतिष्ठित चित्रकार ए. रामचंद्रन की ये वे पेंटिंग्स हैं, जो उन्होंने कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन के समय में बनाई हैं. समकालीन भारतीय कला के जानेमाने कलाकार ए. रामचंद्रन ने शांतिनिकेतन के कला भवन में नन्दलाल बसु व रामकिंकर बैज जैसे प्रख्यात कला-आचार्यों की देख-रेख में फ़ाइन ऑर्ट की पढ़ाई की. ‘सबल्‍टर्न नायि‍काएं ऐंड लोटस पॉन्‍ड’ शीर्षक के तहत उनकी तेरह नई पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं. इन्हें देखकर आप जान पाएंगे कि लॉकडाउन के दौरान इस कलाकार ने किस तरह इस लंबे समय का उपयोग अवसाद में घिरने के बजाय अपनी कला में अभूतपूर्व प्रयोग कर उसे एक नई शैली प्रदान की. अपनी इस एकल प्रदर्शनी में पेंटिंग्स की भव्यता और सूक्ष्म अभिव्यक्तियों द्वारा उन्होंने अपनी नवीनतम रचनात्मकता को प्रतिबिंबित किया है, जिसने उन्हें उन दो वर्षों की महामारी के दौरान उदासी से भरे माहौल का मुक़ाबला करने में मदद की.
रामचंद्रन के चित्रों में तीन दशकों से राजस्थानी आदिवासी भील महिलाएं सौंदर्यशास्त्र के रूप में कायम रही हैं. फिर अचानक वह ‘सबाल्टर्न’ कैसे हो गए? क्या यह प्राचीन नाट्यशास्त्र के प्रति विशिष्ट श्रद्धा रखते हुए काम करने का उनका एक तरीक़ा है या ये आठ महिलाएं तो उनके चित्रों के केंद्र में हैं, वे भरतमुनि के प्रसिद्ध ग्रंथ नाट्यशास्त्र में वर्णित आठ प्रकार की नायिकाओं, जिन्हें अष्टनायिका कहते हैं, का ही चित्रण है.

रेगिस्तानी राज्य के उदयपुर बेल्ट में फैले जलाशय लंबे समय से केरल में जन्मे रामचंद्रन का एक और जुनून रहे हैं. जिसका परिणाम हमारे सामने ‘लोटस पॉन्ड’ श्रृंखला के रूप में है. रामचंद्रन कहते हैं, ये पेंटिंग उन दिनों की हैं जब सबसे कट कर एक अवसाद भरे माहौल में मैं सारे दिन घर में बैठने को मजबूर था. मेरे चित्रों में उदयपुर और उसके आसपास के आदिवासियों का सदा से प्रभाव रहा है. यह एक तरह का ऐसा अनुभव था जिसे ‘शांति में पुरानी बातों को याद करना’ कहा जा सकता है. ये रंगों और रेखाओं की खोज करते हुए अनुभवों को पुनः आकार देने के पल थे.
पद्म भूषण पुरस्‍कार व कालिदास सम्मान और राजा रवि वर्मा पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित ए. रामचंद्रन ने अपनी इन पेंटिंग्स में रंगों को अलग ही ढंग से उकेरा है. जटिलता दिखाई देती है उनकी कूची में. विभिन्न रंगों की बहुत ही पतली परतें ख़ूबसूरती से एक-दूसरे से जुड़ती हैं. प्रत्येक परत पहली वाली परत के सौंदर्य के बदल देती है और उसे नए रूप में बदलने में मदद करती है. चमकीले, गहरे रंग एक साथ उभरते हैं और पूरी रचना को एकात्मकता प्रदान करते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Tags: A. RamachandranArtistDelhiExhibitionpaintingPainting ExhibitionSuman BajpaiTriveni Kala SangamWadhera Art Galleryए. रामचंद्रनकलाकारचित्रकलाचित्रकला प्रदर्शनीत्रिवेणी कला संगमदिल्लीपेंटिंगप्रदर्शनीवढेरा आर्ट गैलरीसुमन बाजपेयी
सुमन बाजपेयी

सुमन बाजपेयी

सुमन बाजपेयी को पत्रकारिता और लेखन का लंबा अनुभव है. उन्होंने चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट से करियर की शुरुआत की. इसके बाद जागरण सखी, मेरी संगिनी और फ़ोर डी वुमन पत्रिकाओं में संपादकीय पदों पर काम किया. वे कहानियां और कविताएं लिखने के अलावा महिला व बाल विषयों पर लिखती हैं. उनके छह कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने 160 से अधिक किताबों का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद किया है. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum