• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बालों की यूं करें देखभाल कि वे लगें सेहतभरी चमक से मालामाल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 15, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बालों की यूं करें देखभाल कि वे लगें सेहतभरी चमक से मालामाल
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दियों में बाल रूखे हो जाते हैं और उनकी देखभाल के लिए आपको हर मिलने-जुलने वाला व्यक्ति कोई न कोई सलाह देने लगता है. इन्हें अपनाकर देखते-देखते सर्दियां बीत जाती हैं और आप समझ ही नहीं पाते/पातीं कि आख़िर सर्दियों में बालों का रूखापन कम कैसे हो सकता है. यदि आपकी भी यही समस्या है तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम जो जांचे-परखे टिप्स आपको देने जा रहे हैं, वो आपको सीधे-सीधे फ़ायदा पहुंचाएंगे.

यदि हम बालों की देखभाल के बारे में बात करें तो सर्दियों के मौसम में हमें उनका ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि यह मौसम बालों के भीतर मौजूद नमी को चुरा लेता है और बाल रूखे व बेजान नज़र आने लगते हैं, लेकिन यदि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो आपके बाल इस मौसम में भी सेहतभरी चमक से मालामाल नज़र आ सकते हैं. आइए जानें, ऐसा कैसे हो सकता है…

बालों को धोने के लिए केवल ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. यूं भी यह मौसम आपके बालों से नमी चुराता है और यदि आपने बालों को गर्म पानी से धोना शुरू किया तो बाल डीहाइड्रेट हो जाते हैं, जिससे बाल रूखे हो जाते हैं और स्प्लिट एंड्स होने का ख़तरा बना रहता है. अत: बहुत ज़रूरी है कि अपने बालों को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं, ताकि उनकी सेहतभरी चमक बरक़रार रहे.

शैम्पू में पानी मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं और फिर बालों पर लगाएं. शैम्पू की जितनी मात्रा आपके बालों के लिए ज़रूरी है उसे निकालें और उसमें तीन-चार बूंद पानी मिलाकर उसे पतला करें, फिर इसे गीले बालों में लगाएं और बाल धो लें. इसकी वजह यह है कि शैम्पू बालों की धूल, गंदगी के साथ-साथ बालों के स्वाभाविक तेल को भी हटा देता है, जब आप इसे पतला कर लेते/लेती हैं तो बाल साफ़ भी हो जाते हैं और बालों का नैचुरल तेल नहीं निकलता है.

सर्दियों में बालों को कम धोएं. बालों को यूं भी रोज़ाना नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे बालों का प्राकृतिक तेल हट जाता है और बाल रूखे हो जाते हैं. लेकिन सर्दियों में तो उन्हें भूलकर भी रोज़ नहीं धोना चाहिए. सप्ताह में दो बार बाल धोना पर्याप्त होता है और सर्दियों में आप इसे सप्ताह में एक बार जितना कम भी कर सकते/सकती हैं.

बालों को ब्लो ड्राइ करने से बचें. उन्हें स्वाभाविक रूप से सूखने दें, इससे बाल कम रूखे होंगे और टूटेंगे भी कम. यदि ब्लो ड्राइ करना ज़रूरी हो तो बालें को हल्का-सा सूख जाने दें, उसके बात सबसे कम हीट की सेटिंग पर ही बालों को सुखाएं.

बालों को धोने के बाद सबसे पहले मोटे दांतो वाली कंघी से ही उनपर कंघी करें. इससे बाल आसानी से सुलझेंगे और कम टूटेंगे. साथ ही बालों को झड़ने से बचाना चाहती हैं तो गीले बालों पर कंघी करने से बचें. गीले बाल कमज़ोर होते हैं और उनपर कंघी करने से वे टूट जाते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023
Tags: hairHair carehair care in winterhair shineremove dryness of hairबालबालों का रूखापन हो दूरबालों की चमक रहे बरक़रारबालों की देखभालसर्दियों में बालों की देखभाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum