• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

त्वचा को दीजिए हल्दी का प्यार और दुलार, फिर देखिए उसकी चमक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 27, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
त्वचा को दीजिए हल्दी का प्यार और दुलार, फिर देखिए उसकी चमक
Share on FacebookShare on Twitter

बात घरेलू नुस्ख़ों की आए तो किचन में मौजूद हल्दी आपका बख़ूबी साथ निभाती है. इसका उल्लेख दादी मां के घरेलू उपायों में भी मिलता है. आपके पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ हल्दी आपके सौंदर्य को भी बरक़रार रखने का काम करती है. हल्दी को ब्यूटी रूटीन में क्यों शामिल किया जाना चाहिए और कैसे शामिल किया जा सकता है, यहां हम यही दोनों बातें बताने जा रहे हैं.

 

हल्दी की ख़ासियत का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा लीजिए कि इसे हमारे देश में बनी अमूमन हर सब्ज़ी में इसका इस्तेमाल होता है, ठंड के दिनों में हल्दी-दूध पीने की सलाह दी जाती है और यहां तक कि भारतीय शादियों में एक पूरा फ़ंक्शन ‘हल्दी’ का ही आयोजित किया जाता है. दरअस्ल, चाहे आप इसे अपनी त्वचा पर लगाएं या फिर अपने भोजन का हिस्सा बनाएं, हर तरह से आप इसके गुणों का फ़ायदा उठा सकती/सकते हैं. हल्दी में ऐंटीसेप्टिक गुणों के साथ-साथ ऐसे गुण भी होते हैं, जो त्वचा को आराम पहुंचाते हैं. यूं इसका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन यदि आप त्वचा पर इसका इस्तेमाल पहली बार कर रहे/रही हैं तो पैच टेस्ट ज़रूर कर लें. आइए, अब जानते हैं कि हल्दी को आप अपने ब्यूटी रूटीन में कैसे शामिल कर सकते/सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

त्वचा को आभावान बनाती है
जानते हैं भारतीय शादियों में हल्दी की विशेष रस्म क्यों आयोजित की जाती है? इसकी वजह यह है कि हल्दी में ऐंटीसेप्टिक और ऐंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो बेजान त्वचा को भी आभा देने में पूरी तरह सक्षम होते हैं. हल्दी त्वचा की रंगत को सुधारती है और असमान रंगत को दूर करने में भी कारगर होती है. यह त्वचा की स्वाभाविक चमक को उभारने का भी काम करती है. तो फिर क्या ज़रूरी है कि हम अपनी शादी की हल्दी की रस्म तक ही हल्दी के त्वचा पर इस्तेमाल का इंतज़ार करें?
बिल्कुल नहीं! आप सप्ताह में एक बार अपने चेहरे पर हल्दी का घरेलू फ़ेसपैक लगाकर अपनी त्वचा को हमेशा ही आभावान बनाए रख सकती/सकते हैं. इसके लिए दो टीस्पून हल्दी में थोड़ा-सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें और अपनी त्वचा पर स्वस्थ चमक महसूस करें.

तैलीय त्वचा पर रखती है नियंत्रण
यदि आपकी त्वचा तैलीय यानी ऑइली है तो हल्दी आपके लिए बेहद फ़ायदेमंद है. तैलीय त्वचा की जड़ में आपकी सेबैशियस ग्रंथियां होती हैं, जो ज़्यादा मात्रा में तेल का उत्पादन करने लगती हैं. इसकी वजह से मुहांसे और ब्रेकआउट्स की समस्या हो सकती है. हल्दी में ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण भी होते हैं और हेल्दी फ़ैटी ऐसिड्स व फ़ाइटोस्टेरॉल भी. इनकी वजह से चेहरे पर होनेवाला तेल का उत्पादन नियंत्रित हो जाता है.
इसके लए आप सप्ताह में एक बार हल्दी का फ़ेसपैक लगाएं. इसके लिए एक टीस्पून हल्दी, दो टी स्पून बेसन, थोड़ा-सा नींबू का रस और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर फ़ेसपैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगा लें. जब यह सूख जाए तो गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धो लें. अपने चहरे की चमक आपको भली लगेगी.

त्वचा की रंगत को बनाती है एकसमान
भारतीय त्वचा में पिग्मेंटेशन यानी दाग़-धब्बों की समस्या आम है. हल्दी में त्वचा की रंगत को एक समान बनाने का गुण होता है, जिसकी वजह से यह पिग्मेंटेशन को दूर करती है. साथ ही, इसमें मौजूद ऐंटीसेप्टिक गुण त्वचा पर किसी भी तरह का इन्फ़ेक्शन होने से रोकते हैं. यदि आप भी दाग़-धब्बों को हटाकर त्वचा की रंगत को समान बनाने का प्राकृतिक तरीक़ा ढूंढ़ रही/रहे हैं तो हल्दी इसका जवाब है.
त्वचा की रंगत को एकसमान बनाने के लिए आप हल्दी और नींबू के रस का फ़ेस पैक लगाएं. इसके लिए एक टीस्पून हल्दी पाउडर में एक टी स्पून नींबू का रस मिलाएं और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं, जहां दाग़-धब्बे हैं. इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें. इस पैक को सप्ताह में एक बार लगाएं. कुछ ही महीनों में आपको इसके नतीजे दिखाई देने लगेंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: benefits of turmeric for skinglowing facehome face packHome remediesnatural face packoily skinpigmentationskinskin careturmericturmeric beauty routineturmeric benefitsturmeric in beauty routineघरेलू उपायघरेलू फ़ेसपैकचेहरे पर चमकतैलीय त्वचात्वचात्वचा के लिए फ़ायदेमंद है हल्दीत्वचा देखभालपिग्मेंटेशनप्राकृतिक फ़ेस पैकब्यूटी रूटीन में हल्दीहल्दीहल्दी के फ़ायदेहल्दी वाला ब्यूटी रूटीन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum