• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बेजान त्वचा? ये आसान उपाय त्वचा को आभावान बनाएंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 1, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बेजान त्वचा? ये आसान उपाय त्वचा को आभावान बनाएंगे
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनकी त्वचा बेजान नज़र आती है तो जान लीजिए कि यह त्वचा से जुड़ी सबसे आम समस्या है. और यदि आप इससे निजात पाने का तरीक़ा खोज रहे हैं तो आपको बता दें कि यह आसान है और यहां हम इसी के तरीक़े बता रहे हैं. तो बिना देर किए आपको सीधे बताए देते हैं बेजान त्वचा से निजात पाने के कारगर तरीक़े.

 

आजकल हम जैसा जीवन जी रहे हैं, जिस तरह के पर्यावरण में रह रहे हैं और जिस तरह का भोजन कर रहे हैं, इन सभी बातों का हमारी त्वचा की सेहत पर प्रभाव पड़ता है. आजकल युवक हों या युवतियां सभी की आम समस्या है त्वचा का बेजान या निस्तेज नज़र आना. और ऐसी त्वचा से निजात पाने के लिए आपको ये कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी, इन्हें अपनाना होगा और हां, धीरज भी धरना होगा, क्योंकि सेहतभरी, खिली-खिली त्वचा रातों-रात नहीं मिलती.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सीटीएम में टोनर को कभी न भूलें
त्वचा की देखभाल के लिए क्लेंज़िंग-टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग यानी सीटीएम का रूटीन तो आप अपनाते ही होंगे/होंगी. पर कई बार हमें लगता है कि टोनिंग को स्किप भी किया जा सकता है. हमारी मानें तो ऐसी ग़लती कभी न कीजिए, क्योंकि टोनर न केवल आपकी त्वचा का पीएच स्तर संतुलित रखता है, बल्कि त्वचा को गहराई तक नम बनाता है. तो टोनर के इस्तेमाल के बाद जब आप मॉइस्चराइज़र या सीरम या क्रीम लगाएंगे/लगाएंगी तो यह त्वचा में भीतर तक जज़्ब हो जाएगी और त्वचा को इसके सभी गुण मिलेंगे. ज़ाहिर है, इससे त्वचा अच्छी तरह पोषित होगी और आभावान नज़र आएगी.

विटामिन C आपके काम आएगा
विटामिन C त्वचा को पोषण देने में और उसे स्वस्थ बनाए रखने में अहम् भूमिका निभाता है. तो बहुत ज़रूरी है कि आपकी त्वचा तक यह हर ओर से पहुंचे. भीतर से वटामिन C का डोज़ देने के लिए आप संतरा, किवी, आंवला, मौसम्बी और नीबू जैसे फलों को अपनी डायट में जगह दे सकते/सकती हैं. वहीं अपने सीरम, क्रीम या मॉइस्चराइज़र्स ऐसे चुन सकते/सकती हैं, जिनमें विटामिन C मौजूद हो. यदि आपको इनके बारे में ज़्यादा मालूमात न हों तो आप अपने डर्मैटोलॉजिस्ट से पूछकर ये प्रोडक्ट्स ख़रीद सकते हैं.

त्वचा की मालिश कीजिए
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मालिश करने से त्वचा पर रक्त संचार बढ़ता है और जब रक्त संचार बढ़ता है तो चेहरे की रंग भी सुधर जाती है. रक्त संचार के सुधरने से चेहरा ओजवान और आभावान भी दिखाई देने लगता है. और मालिश के तो कोई साइड इफ़ेक्ट्स भी नहीं होते हैं यानी आप यदि हर रोज़ मालिश करें तो भी कोई नुक़सान नहीं होगा. एक बात और बता दें कि मालिश करने से त्वचा की झुर्रियां भी कम होती हैं.

त्वचा को नियमित तौर पर स्क्रब करें
अपनी त्वचा को सप्ताह में कम से कम एक बार ज़रूर स्क्रब करें. इससे त्वचा पर मौजूद वो डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी, जो एक पर्त सी बनाकर त्वचा की चमक को अपने पीछे दबा देती हैं. इन डेड सेल्स के हटने से उनके पीछे मौजूद त्वचा की नई कोशिकाएं ऊपर आ जाएंगी, इससे आपकी त्वचा की रंग भी सुधरेगी और चमक में भी इज़ाफ़ा होगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Get glowing skinGet glowing skin like thisLifeless skinMassagescrubskinskin careUse of tonervitamin cटोनर का इस्तेमालत्वचात्वचा देखभालपाएं निखरी त्वचाबेजान त्वचामालिशयूं पाएं आभावान त्वचाविटामिन Cविटामिन सीस्किन केयरस्क्रब
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum