• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

फ्रिज़ी बालों से यूं आसानी से पा सकते हैं निजात

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 24, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
Frizzy-hair
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो हम सभी जानते हैं कि बालों के फ्रिज़ी होने का मतलब है कि उनकी सेहत नासाज़ है. और कई बार यह काम अपने हाथों से ख़ुद कर रहे होते हैं. कभी बार-बार बालों को धो कर, कभी कंडिशनर न लगा कर और कभी सदियों से आज़माए हुए तेल का इस्तेमाल न कर के. यहां हम आपको जो व्यावहारिक तरीक़े बता रहे हैं, उनसे आपके बालों का फ्रिज़ जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगा. बस, आपको इन्हें अपनाना होगा.

 

आपके बाल फ्रिज़ी हैं? तो चिंता न कीजिए, जी हां! चिंता करने से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है और ज़ाहिर है यह असर आपकी त्वचा और बालों पर भी नज़र आता है. तो फ्रिज़ी बालों की चिंता छोड़िए और इन बातों पर ध्यान दीजिए, ताकि आपके फ्रिज़ी बाल बीते दिनों की बात हो जाएं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

#1: कंडिशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें
शैम्पू का इस्तेमाल करना, लेकिन कंडिशनर का इस्तेमाल न करना आपके बालों के फ्रिज़ी होने की एक बड़ी वजह हो सकता है. कंडिशनर में ग्लिसरीन और शिया बटर के गुण होते हैं, जो बालों को नर्म-मुलायम बनाने के लिए जाने जाते हैं. शैम्पू आपके बालों और स्कैल्प को साफ़ करता है. इस प्रक्रिया के दौरान आपके स्कैल्प और बालों पर मौजूद प्राकृतिक तेल भी हट जाता है, जिससे बाल फ्रिज़ी हो सकते हैं. लेकिन जब आप शैम्पू के बाद कंडिशनर लगाते हैं तो यह आपके बालों के क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज़ और हाइड्रेट करता है, जिससे बाल फ्रिज़ी नहीं होने पाते.

#2: बालों में तेल लगाना, पुराना और कारगर तरीक़ा है
बालों की फ्रिज़ीनेस से बचना चाहते हैं तो दादी-नानी के नुस्ख़ों में से तेल को अपनाना क़तई न भूलें. तेल की चम्पी न सिर्फ़ आपको फ्रिज़ी बालों से बचाएगी, बल्कि बालों को मज़बूत और लंबा बनाने में भी भूमिका निभाएगी. अपने पसंदीदा तेल, जैसे- नारियल तेल, बादाम का तेल या कैस्टर ऑइल को गुनगुना करें और अपने स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह मसाज करें. इसे दो से तीन घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर बाल धो लें. सप्ताह में एक बार ऐसा कर के देखिए आपके बालों का रूखापन काफ़ी हद तक कम हो जाएगा.

#3: को-वॉशिंग अपनाइए
यदि आपके लिए ‘को-वॉशिंग’ टर्म नया है तो आपको बता दें कि इसमें आप अपने बालों को बार-बार शैम्पू से धोने की बजाय सप्ताह में एक से दो बार केवल कंडिशनर से धो लें. जैसा कि हमने ऊपर बताया बालों को बार-बार धोने से उनमें मौजूद प्राकृतिक तेल भी बह जाता है और बाल रूखे, बेजान व फ्रिज़ी हो जाते हैं. अत: आप सप्ताह में दो बार बालों को शैम्पू से धो कर कंडिशनर लगाएं, लेकिन इन दो बारों के बीच एक बार अपने बालों को गीला कर के केवल कंडिशनर लगा कर पानी से लें. हां, इसके लिए आपको ऐसे कंडिशनर का चुनाव करना चाहए, जिसमें सल्फ़ेट जैसे बालों पर कठोरता से वार करने वाले इन्ग्रीडिएंट्स न हों. इससे आपको बालों की फ्रिज़ीनेस में बेहद कमी नज़र आएगी.

#4: करें हेयर मास्क का इस्तेमाल
बालों को सप्ताह में एक बार अतिरिक्त दुलार देंगे तो वे भी अपने लुक से आपको ख़ुश कर देंगे. इसके लिए आपको घर पर बने हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल करना होगा. यहां हम दो ऐसे मास्क्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इनमें से जो आपको आसान लगे, उसे बनाएं. बालों को गीला करने के बाद लगभग 20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से बालों को धो लें.

हेयर मास्क 1: एक केला, एक टेबलस्पून नारयिल का तेल, एक टेबलस्पून शहद. इन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर लें. इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं.

हेयर मास्क 2: एक अंडा, एक टेबलस्पून मायोनीज़ और एक टेबलस्पून शहद को अच्छी तरह मिलाएं और इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Apply hair maskApply oilCo-washingDo not over shampoofrizzy hairhairHair careUse of conditionerकंडिशनर का इस्तेमालको-वॉशिंगको-वॉशिंग करेंज़्यादा शैम्पू न करेंतेल लगाएंफ्रिज़ी बालबालबालों की देखभालहेयर मास्क लगाएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum