• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

तो पर्यावरण को बचाने के लिए क्या कर रहे/रही हैं आप?

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
June 5, 2022
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
तो पर्यावरण को बचाने के लिए क्या कर रहे/रही हैं आप?
Share on FacebookShare on Twitter

आज विश्व पर्यावरण दिवस है. यूं तो इन दिनों इस तरह दिवस आए नहीं कि उनके बारे में सोशल मीडिया में पोस्ट डालने का सिलसिला सा चल पड़ता है. पर्यावरण दिवस पर लोग पेड़ों, चिड़ियों और जानवरों के साथ अपनी सेल्फ़ी को पोस्ट कर के बहुत कुछ लिखा करते हैं. पर क्या इससे कोई बदलाव आएगा? हमारा मानना है कि बदलाव तब आएगा, जब पर्यावरण को सहेजने के लिए हम सब छोटे-छोटे क़दम उठाएंगे और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे. तब मनेगा असली पर्यावरण दिवस. कैसे? आइए जानें…

लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के बारे में बताया नहीं जाएगा तो वो जागरूक कैसे होंगे? लेकिन यदि उन्हें केवल इसके बारे में बताया जाता रहेगा और कुछ सिखाया नहीं जाएगा तो वे ऐसे अमल में कैसे लाएंगे? दरअसल कोई भी बदलाव उसके बारे में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के मेलजोल से ही संभव हो सकता है.

अच्छी बात यह है कि आप यदि दूसरी कक्षा के बच्चों की किताब उठा कर देखेंगे तो वहां भी पर्यावरण के बारे में आपको कुछ न कुछ मिल ही जाएगा. मेरे बच्चे के स्कूल में उसे प्रदूषण न करने के बारे में इतनी अच्छी तरह से सिखाया गया है कि वह इस बात को लेकर बहुत सचेत रहता है. फिर चाहे बात वायु प्रदूषण की हो, ध्वनि प्रदूषण की या फिर यहां-वहां सामान न फेंकते हुए धरती को स्वच्छ रखने की, इन सभी बातों को उसे स्कूल में सिखाया गया और उसने व उसके दोस्तों ने इसे अमल में लाया और अब भी लाते हैं. यह एक बेहतरीन तरीक़ा है, जहां आपने बच्चों को सिखा दिया. जब वे नागरिक बनेंगे तब तक पर्यावरण का ख़्याल रखना उनकी आदत में आ चुका होगा और आगे उनके बच्चे अपने स्कूलों में और अपने माता-पिता से इस बारे में सीखेंगे तो यह उनकी भी आदत में शुमार हो जाएगा.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026

पर समस्या ये है कि पर्यावरण को बचाने के लिए यह नाकाफ़ी है. इसके लिए केवल स्कूल या अभिभावक या सरकार प्रयास करे तो काम चलेगा नहीं. इसके लिए सबको मिल कर काम करना होगा. और इसमें ऐसा कुछ भी नहीं कि जो एक आम आदमी न कर सकता हो. आम जन को केवल छोटे-छोटे क़दम उठाने होंगे और पर्यावरण धीरे-धीरे दुरुस्त होने लगेगा.

यदि आपको लगता है कि इस काम के लिए धरने-प्रदर्शनों, मजमों, सेमिनारों की ज़रूरत है तो भी आप ग़लत हैं. अपने-अपने स्तर पर यदि हर व्यक्ति अपनी आदतें पर्यावरण हितैषी बना ले तो पर्यावरण के ख़्याल रखने की बात सार्थक हो सकती है, अन्यथा नहीं.

थोड़े से बदलाव अपने किचन में, अपने रोज़मर्रा के जीवन में, आवाजाही के साधनों में, कपड़े ख़रीदने/धोने/पहनने की आदतों में कर लीजिए और यक़ीन मानिए कि आप सबसे बड़े पर्यावरण हितैषियों में शुमार हो जाएंगे. यह धरा आपके प्रयासों से हरितिमा का दुशाला ओढ़े आपका और भी ख़्याल रखने लगेगी. तो क्या हैं ये बातें, जो आप पर्यावरण के लिए कर सकते हैं?

नीचे की सूची देखिए, पढ़िए और फिर ख़ुद को ईमानदारी से रेट कीजिए. नीचे दी गई बातों में हर उस पॉइंट के लिए, जिसे आप अमल में लाते/लाती हैं ख़ुद को एक पॉइंट दीजिए. आख़िरी में इन पॉइंट्स को जोड़िए. यदि आप को 20 में से 16 या उसके ऊपर अंक मिलते हैं तो मान लीजिए कि आप पर्यावरण को बचाने का काम अपने स्तर पर कर ही रहे हैं. यदि आपको 16 से कम अंक मिलते हैं तो हमारा निवेदन है कि पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कीजिए.

किचन में

  • दाल, चावल जैसी चीज़ों को बनाने के पहले पानी में भिगोकर रखें. वे पकने में कम ईंधन लेंगे. इससे ईंधन बचेगा.
  • खाना पकाने के लिए सोलर कुकर का इस्तेमाल करें.
  • वॉटरप्यूरीफ़ायर से निकले व्यर्थ पानी से बर्तन धो लें, पोछा लगा लें, कपड़े धो लें या फिर उसे पौधों में डाल दें.
  • अप्लाएंसेस को बार-बार न बदलें. ख़राब होने पर उन्हें रिपेयर करवाने को तरजीह दें, न कि बदलने को.

वॉर्ड्रोब से जुड़ी बातें

  • बेवजह ही कपड़े न ख़रीदें. ख़रीदनें जाए तो अपना बैग लेकर जाएं.
  • कपड़ों को रिपीट करने से न घबराएं और उन्हें तब तक पहनें, जब तक कि वे ख़राब न हो जाएं.
  • नए कपड़े ख़रीदना हो तो पुराने कपड़ों को डोनेट करें.
  • कपड़ों को बैग, वॉलेट बना कर रीसाइकल करें.

केमिकल्स का इस्तेमाल

  • केमिकल्स का इस्तेमाल कम से कम करें. फिर चाहे वो कपड़े धोने का डिटर्जेंट हो या टॉयलेट क्लीनर.
  • कम गंदे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में सिर्फ़ पानी से धोकर धूप में सुखा दें. कोई गंध नहीं आएगी. बेवजह आफ़्टर वॉश प्रोडक्ट्स (जिनसे ख़ुशबू आती है और जो केमिकल युक्त होते हैं) का इस्तेमाल न करें.
  • परफ़्यूम्स और हवा में घुलने वाले केमिकल्स वायु प्रदूषण के साथ-साथ अपनी पैकेजिंग की वजह से पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाते हैं. इनका इस्तेमाल कम से कम करें.

रोज़मर्रा के जीवन में

  • ज़रूरत होने पर ही चीज़ें ख़रीदें. जब भी समान ख़रीदना हो अपना बैग ले कर जाएं.
  • चीज़ों को तब तक इस्तेमाल करें, जब तक कि वे पूरी तरह ख़राब न हो जाएं.
  • जिस कमरे में न बैठे हों, वहां के इलेक्ट्रिक अप्लाएंसेस को बंद रखें, जैसे- लाइट, पंखा और एसी वगैरह.
  • जिन कामों को हाथ से किया जा सकता हो, उनके लिए अप्लाएंसेस के इस्तेमाल से बचें.

आवाजाही के दौरान

  • यदि जगह पास हो तो पैदल जाएं.
  • आसपास की जगहों पर स्कूटर की जगह साइकल से जाएं.
  • सार्वजनिक यातायात के साधनों का इस्तेमाल करें.
  • कार पूलिंग करें.

 

Tags: effortsEnvironmentSave the environmentsmall measuresWorld Environment Dayyour contributionआपका योगदानकोशिशेंछोटे-छोटे उपायपर्यावरणपर्यावरण को बचाएंविश्व पर्यावरण दिवस
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum