• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

दिल का ख़्याल रखना है तो जीवनशैली में लाइए बदलाव

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 20, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
दिल का ख़्याल रखना है तो जीवनशैली में लाइए बदलाव
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप जानते हैं कि कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अपनी जीवनशैली यानी लाइफ़स्टाइल में बदलाव ला कर हम दिल की बीमारियों को दूर रख सकते हैं? इसके लिए बस आपको थोड़ी-सी अतिरिक्त जानकारी जुटानी होगी और अपनी दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव करना होगा. कैसे? यह जानने के लिए पढ़ें यह आलेख

 

स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़े कहते हैं कि हम दिल की बात तो सुनते हैं, लेकिन अपने दिल का ख़्याल ज़रा कम रखते हैं. दिल की बात निकल ही गई तो आपको बता दें कि यूं तो दिल से जुड़ी बीमारिया महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही होती हैं, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं की मृत्यु की संभवाना अधिक होती है. ऐसा इसलिए होता है कि महिलाओं में हार्ट अटैक से जुड़े लक्षण, पुरुषों के हार्ट अटैक से जुड़े लक्षणों से अलग होते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

हार्ट अटैक के लक्षण
हार्ट अटैक होने पर पुरुषों को चेस्ट पेन होता है, दर्द जो जबड़े या बांहों की तरफ़ बढ़ता हुआ महसूस होता है. जबकि महिलाओं को हार्ट अटैक के दौरान चेस्ट पेन के साथ-साथ दबाव या ऐंठन महसूस होती हैं. यूं लग सकता है, जैसे उनके ऊपर ढेर सार वज़न लदा हुआ है. शरीर के ऊपर हिस्से में दर्द; एक या दोनों या बाहों में दर्द; गर्दन, कंधे, पीठ या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना भी इसके लक्षण हैं. यही नहीं ठंडा पसीना आना, सिरदर्द होना, चक्कर आना, जी मिचलाना, थकान और सांस लेने में परेशानी हो तो ये भी हार्ट अटैक से जुड़े लक्षण होते हैं, जिन्हें बिल्कुल नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए. आप जितनी जल्दी डॉक्टर के पास पहुंचेंगे उतनी ही जल्दी इलाज शुरू किया जा सकेगा.

इस बात का हमेशा रखें ध्यान
हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले में सबसे ज़रूरी बात ये है कि आप अपनी फ़ैमिली हिस्ट्री का ध्यान रखें. यह बात भी सच है कि यदि आपके माता-पिता को दिल की बीमारी रही हो तो आपको इसके होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन वहीं यदि आप स्वस्थ जीवनशैली अपनानते हैं तो इसके ख़तरे से बचा भी जा सकता है. यदि आपके घर में किसी को दिल की बीमारी हो तो बहुत ज़रूरी है कि आप अपने डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दें, ताकि वे आपको गाइड कर सकें कि आपको किस तरह की लाइफ़स्टाइल रखनी चाहिए.

लाइफ़स्टाइल को ऐसे रखें बेहतर
आपकी जीवनशैली आपको कई बीमारियों से बचा सकती है, जिनमें दिल की बीमारी भी शामिल है. सही खानपान और एक्सरसाइज़ अच्छी जीवनशैली का हिस्सा होना ही चाहिए. कम शक्कर व नमक वाले फ़ूड प्रोडक्ट्स का ही सेवन करें, इसका सीधा मतलब ये है कि पैकेज्ड और रेडी टू ईट फ़ूड आपके खानपान में जितने कम होंगे आपका स्वास्थ्य उतना ही अच्छा रहेगा. अपनी डायट में फल, सब्ज़ियां, अनाज, लो फ़ैट डेयरी प्रोडक्ट्स, जैसे-दूध, दही, मक्खन और चीज़ शामिल करें. साथ ही सप्ताह में 150 मिनट यानी सप्ताह के पांच दिन 30-30 मिनट की एक्सरसाइज़ ज़रूर करें.

ये खाद्य पदार्थ आपके दिल का रखेंगे ख़्याल
यदि आप दिल का ख़्याल रखने वाले खाद्य पदार्थों की सूची की खोज में हैं तो हमने आपका काम आसान कर दिया है. तो ये खाद्य पदार्थ अपने खानपान में शामिल करें और दिल को स्वस्थ रखें.
सूखे मेवे यानी ड्राइ फ्रूट्स: अखरोट, बादाम और किशमिश
फल: सेब, संतरा, अंगू, रसबेरी, स्ट्रॉबेरी और ऐवोकाडो
सब्ज़ियां: पत्तागोभी, फूल गोभी, ब्रोकलि,अरबी और जिमीकंद
पेय पदार्थ: ग्रीन टी, वाइन और सोया मिल्क
अनाज: गेहूं, ब्राउन राइस, जौ, मकई आदि और काबुली चना

 फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Dietexerciseheartheart careheart diseaselifestyleएक्सरसाइज़खानपानजीवनशैलीदिलदिल का ख़्यालदिल की बीमारीदिल के रोगहार्ट डिज़ीज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum