• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

बरसात के लिए आपकी पसंदीदा चाय के 4 सेहतमंद ऑप्शन्स

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 15, 2022
in डायट, हेल्थ
A A
Teas-for-monsoon
Share on FacebookShare on Twitter

चाय भले ही मूल रूप से विदेशी पेय हो, पर दुनिया के सबसे बड़े चाय प्रेमी देश हैं. चाय के साथ प्रयोग करने में हमारी बराबरी शायद ही कोई और कर सके. डायटीशियन अनुराधा सूदन बता रही हैं कि बारिश के मौसम में आप अपनी पसंदीदा चाय के किस वैरिएंट से ज़्यादा फ़ायदा पा सकेंगे.

बाहर बारिश हो रही हो तो चाय पकौड़े की ख़ुशबू हर घर से आने लगती है. चाय से हमें केवल गर्माहट ही नहीं मिलती, बल्कि बारिश के मौसम से जुड़ी कई तरह की एलर्जी और सर्दी से बचने में भी मदद मिलती है. चलिए, बारिश के मुफ़ीद चार तरह की चाय के बारे में जानते हैं.

टर्मरिक टी
टर्मरिक टी यानी हल्दीवाली चाय को बनाने के लिए हल्दी पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि इसके लिए हल्दी के रूट्स की ज़रूरत होती है. इसका स्वाद अनूठा होता है और इसके सेहत से जुड़े तमाम फ़ायदे भी हैं. यह मॉनसून के लिए एक परफ़ेक्ट पेय पदार्थ है. इससे इम्यूनिटी बढ़ती है, आर्थराइटिस के लक्षणों से राहत मिलता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
कैसे बनाएं टर्मरिक टी: 4 कप पानी उबालें. उसमें 1 से 2 टीस्पून ग्रेटेड टर्मरिक रूट डालें. इसे 10-15 मिनट तक आंच पर रहने दें. इस चाय को कप में छानें और 5 मिनट तक ठंडा होन दें. शहद, दूध, अदरक और चाहें तो काली मिर्च डालें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

जिंजर टी
जिंजर यानी अदरक वाली चाय भारतीयों की पसंदीदा है. हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अदरक वाली चाय वरदान की तरह है. ख़ासकर जिन लोगों का पाचनतंत्र कमज़ोर होता है, बरसात के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से उन्हें काफ़ी फ़ायदा हो सकता है.
कैसे बनाएं जिंजर टी: एक ग्लास पानी को सॉस पैन में डालकर उबाल लें. अब इस पानी में 1 टीस्पून अदरक घिसकर डालें. पानी को 3-4 मिनट तक आंच पर रखें. आंच से हटाकर एक कप में छान लें. इसमें आप शहद डाल सकते हैं. दिन में खाना खाने के 40 मिनट बाद जिंजर टी पीने का सबसे अच्छा समय होता है. हां, अगर आपको एसिडिटी की समस्या हो तो यह चाय पीने से बचें.

पेपरमिंट टी
पेपरमिंट टी पीने से पाचन की समस्याएं दुरुस्त होती हैं. बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है. मौसमी एलर्जी से राहत मिलती है और साथ ही सिरदर्द भी ठीक होता है.
कैसे बनाएं पेपरमिंट टी: 2 कप पानी उबालें. आंच बंद कर दें. अब थोड़े से ताज़ा तोड़े हुए पेपरमिंट के पत्ते इस पानी में डालें. 5 मिनट तक ढककर रखें. इस पानी को छान लें और पिएं.
चूंकि पेपरमिंट में कैफ़ीन नहीं होता इसलिए यह चाय आप दिन में 3 बार पी सकते हैं. दिन में खाने के बाद पेपरमिंट टी पीने से पाचन सही होता है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है. वहीं रात को पेपरमिंट चाय पीने से अच्छी नींद आती है.

कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी में ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुण होते हैं. साथ ही यह ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरी होती है. कैमोमाइल की भाप से सर्दी, गले की खराश से राहत मिलती है.
कैसे बनाएं कैमोमाइल टी: 100 मिली गर्म उबलते पानी में 3 चुटकी कैमोमाइल पाउडर डालें. इसे 10 मिनट तक ढककर छोड़ दें. उसके बाद इसे छान लें. कैमोमाइल टी को आप दिन में दो बार कभी भी पी सकते हैं. हालांकि इसके रिलैक्सिंग गुणों का बेहतर फ़ायदा पाने के लिए आप शाम को इसका सेवन करें.

Tags: Barish aur ChaiChaiChamomile TeaDietGinger TeaHealthPeppermint TeaTeaTea for monsoonTurmeric TeaTypes of Tea
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum