• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

कब्ज़ एक आम समस्या है, लेकिन इसे हल्के में न लें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 19, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
कब्ज़ एक आम समस्या है, लेकिन इसे हल्के में न लें
Share on FacebookShare on Twitter

यूं तो कब्ज़ आम समस्या है, लेकिन यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है. आजकल हम सभी की जो लाइफ़स्टाइल है, उसके चलते कई लोगों को कब्ज़ की समस्या बनी रहती है. आइए जानें, कैसे प्राकृतिक तरीक़ों से कब्ज़ से निजात पाई जा सकती है.

 

यह बात मान कर चलिए कि सुबह उठ कर हल्के हो आना उस रूटीन से भी कहीं ज़्यादा ज़रूरी है, जो हममें से अधिकतर लोग सुबह उठ कर इन दिनों करने हैं यानी फ़ोन पर नज़र डालना… यदि आप उन लोगों में से हैं, जो कभी-भी, कुछ भी खा लेते हैं; जिनके सोने-जागने का का निश्चित समय नहीं है; जो नियमित एक्सरसाइज़ नहीं करते और जो दिनभर एक कुर्सी पर बैठ कर काम करते रहते हैं तो यक़ीनन आपको कब्ज़ की समस्या या तो होगी ही या फिर आगे जा कर हो जाएगी.
सामान्य शब्दों में कहा जाए तो कब्ज़ ऐसी समस्या है, जिसमें नियमित रूप से मल त्यागने यानी पॉटी जाने में समस्या होती है. इसकी वजह से पेट फूलता है, जी मिचलाता है और यदि यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे तो अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
वर्ष 2018 में किए गए अपने एक सर्वे में हेल्थ केयर फ़र्म ऐबट ने पाया कि भारत की 22% जनसंख्या कब्ज़ की समस्या से जूझ रही है. आपको बता दें कि यदि कब्ज़ गंभीर हो जाता है तो पाइल्स, फ़िशर, फ़िस्टुला, बाउल ऑब्स्ट्रेक्शन और फ़ेकल इन्कंटीनेंस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

कब्ज़ क्यों होता है?
जब शरीर में मेटाबॉलिज़्म (यानी भोजन के पचने की क्रिया) हो जाता है तो भोजन बड़ी आंत में जाता है, जहां से इसका बेकार हिस्सा मलद्वार यानी रेक्टम के ज़रिए बाहर निकल जाता है. लेकिन कब्ज़ होने की स्थिति में शरीर इस व्यर्थ पदार्थ को बाहर नहीं निकला पाता. जब यह व्यर्थ पदार्थ शरीर के भीतर ही बना रहता है तो यह शरीर को ज़हरीला बनाता है, यह सड़ता है तो गैस और ऐसिडिटी और अन्य बीमारियों का कारण बनता है.
कब्ज़ के कई कारण हैं, जैसे- आरामतलब और बेढब लाइफ़स्टाइल, एक्सरसाइज़ न करना, नींद न आना, तनाव, खानपान सही न होना, कम पानी पीना वगैरह. कम फ़ाइबर वाला, ज़्यादा शक्कर वाला खाना खाना और जंक व प्रोसेस्ड फ़ूड पर निर्भर रहना भी कब्ज़ के कारणों में से एक है.

कैसे पा सकते हैं कब्ज़ से छुटकारा
गंभीर कब्ज़ से केवल पेट में ही समस्या नहीं होती, बल्कि पूरे शरीर का स्वास्थ्य गड़बड़ा जाता है, जैसे- अपशिष्ट पदार्थ नियमित रूप से बाहर नहीं निकलेगा तो शरीर में नमक का असंतुलन पैदा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. कभी-कभी गंभीर कब्ज़ की वजह से मलद्वार सूज जाता है, जिससे फ़िशर हो सकता है. यदि आपने लंबे समय तक इस समस्या को इग्नोर किया तो रैक्टल प्रोलैप्स हो सकता है, जिसमें मलद्वार मोशन को नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है. तो आख़िर इतनी गंभीर बीमारियों में तब्दील हो जाने वाले कब्ज़ से कैसे बचा जा सकता है? आइए जानते हैं…
• अपने भोजन में फ़ाइबर्स और प्राकृतिक चीज़ों को जगह दें, जैसे- फल, सब्ज़ियां आदि. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, खट्टे फल, शक्करकंद जैसी चीज़ों को खानपान में शामिल करें. पपीता, सेब, अंजीर, संतरा, केला, तरबूज़ जैसे मौसमी फलों का ज़्यादा से ज़्यादा सेवन करें.
• ड्राइ फ्रूट्स और सीड्स को अपने भोजन में जगह दें. अखरोट, बादाम, अलसी, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, किशमिश मुनक्का आदि का सेवन अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
• साबुत और मोटे अनाज, जैसे- गेहूं, ज्वार, बाजरा, ओट्स आदि को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं.
• ख़ूब पानी पिएं. कम से कम आठ ग्लास पानी रोज़ाना पिएंगे/पिएंगी तो इससे शरीर को भोजन पचाने में आसानी होगी और व्यर्थ पदार्थों को शरीर के बाहर निकालने में यह शरीर की मदद करेगा.
• प्राकृतिक लेक्सेटिव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- सब्ज़ा के बीज, ईसबगोल या फिर अरंडी का तेल. यहां हम आपको सावधान करना चाहेंगे कि यूं तो ये प्राकृतिक चीज़े हैं, लेकिन इन्हें किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही लें.
• रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें, ताकि आपको अच्छी नींद आए. एक्सरसाइज़ नींद लाने में और नींद तनाव कम करने में सहायक होती है. और इसका अंतिम परिणाम होगा आपका आसानी से हल्के हो पाना.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Constipationdiseases related to constipationrelief from constipationकब्ज़कब्ज़ से छुटकाराकब्ज़ से जुड़ी बीमारियां
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum