• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

राजकमल प्रकाशन समूह का नौ दिवसीय किताब उत्सव पटना में

5 से 13 नवंबर 2022 तक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 4, 2022
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
book-festival
Share on FacebookShare on Twitter

  राजकमल प्रकाशन अपनी स्थापना के 75वें वर्ष पर पाठक-लेखक-सम्मिलन के लिए विभिन्न शहरों में ‘किताब उत्सव’ का आयोजन कर रहा है. भोपाल और बनारस के सफल आयोजनों के बाद अब पटना में 5 नवम्बर से ‘किताब उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आठ राज्यों के 65 से अधिक लेखकों के जुड़ने की संभावना है.

राजकमल प्रकाशन ने किताबों की दुनिया में पचहत्तर साल का अपना सफ़र पूरा करने के उपलक्ष्य में पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर, सांस्कृतिक परिसर फ्रेज़र रोड में नौ दिवसीय ‘किताब उत्सव’ और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया है. इस आयोजन में केवल बिहार से 40 से अधिक लेखक, रंगकर्मी, पत्रकार, राजनीतिकर्मी, संस्कृतिकर्मी शामिल हो रहे हैं. इनके अलावा बिहार के सात प्रवासी लेखक भी होंगे. बिहार समेत कुल आठ राज्यों के प्रतिष्ठित लेखक यहां जुटेंगे. बिहार और बिहार से बाहर के चर्चित नौजवान लेखकों से मिलने का अवसर भी इस अवसर पर पाठकों को मिलेगा.

5 नवम्बर से 13 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में लेखकों से पाठकों के संवाद को प्रमुखता दी गई है. रचना पाठ के साथ यहां चुनिंदा कृतियों पर बातचीत और रचनात्मक विषयों पर गंभीर विमर्श भी होंगे. कश्मीर, नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ और देश की बदलती हुई सियासत जैसे ज्वलंत विषयों के साथ इस उत्सव में ‘हमारा शहर हमारे गौरव’ श्रृंखला के तहत रेणु, रामधारी सिंह दिनकर, हरिमोहन झा, नागार्जुन, बेनीपुरी, राजकमल चौधरी, शिवपूजन सहाय और नलिन विलोचन शर्मा जैसे कालजयी लेखकों की कृतियों पर चर्चाएं भी होंगी.

किताब उत्सव का शुभारम्भ 5 नवम्बर दोपहर 12 बजे बिहार के सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में बंदना प्रेयषी, सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, होंगी. साहित्य अकादेमी पुरस्कार से पुरस्कृत वरिष्ठ कथाकार उषाकिरण खान एवं सुप्रसिद्ध कवि आलोकधन्वा की भी विशिष्ट उपस्थिति रहेगी.
प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अशोक महेश्वरी ने किताब उत्सव पर कहा, “यह राजकमल प्रकाशन की स्थापना का 75 वां वर्ष हैं. इस उपलक्ष्य में हम पाठक-लेखक-मिलन के लिए विभिन्न शहरों में ‘किताब उत्सव’ का आयोजन कर रहे हैं . पहला ‘किताब उत्सव’ नौ दिन भोपाल में मनाया गया और दूसरा बनारस में. बनारस में सभागार से बाहर गंगा किनारे अस्सी घाट पर भी यह सम्पन्न हुआ. अब हम पटना में ‘किताब उत्सव’ मनाने जा रहे हैं. हम बिहार सरकार, तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी और पाटल के सहयोग के लिए आभारी हैं.”

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Book FairBook FestivalPatnaRajkamal Publications Groupकिताब उत्सवपटनापुस्तक मेलाराजकमल प्रकाशन समूह
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum