• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

सेतु बंधासन के हैं कई फ़ायदे, इसे अपने योग के रूटीन में ज़रूर शामिल करें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 11, 2023
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
setu-bandhasan
Share on FacebookShare on Twitter

सेतु बंधासन यानी ब्रिज पोज़ हमारी सेहत को कई तरह से फ़ायदा पहुंचाता है. इसे योग रूटीन में शामिल करने से न सिर्फ़ आपका मेटाबॉलिज़्म सुधरेगा, बल्कि तनाव, चिंता और नींद न आने की समस्या यानी इन्सोम्निया में भी फ़ायदा पहुंचेगा. आइए जानते हैं कि किस तरह किया जाता है सेतु बंधासान और इसके क्या फ़ायदे होते हैं.

योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसके तहत हम पशु-पक्षियों या आसपास दिखाई देने वाली चीज़ों जैसी मुद्राओं का अभ्यास करते हैं. ये मुद्राएं या आसान हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाती हैं, जिससे हमारा शरीर ख़ुद को स्वस्थ रखने की क्षमता हासिल कर लेता है. इन्हीं योगासनों में से एक आसन है सेतु बंधासन या ब्रिज पोज़. योग की यह मुद्रा किसी नदी या नाले पर बने पुल से प्रेरित होती है, जिसे हिंदी में सेतु और अंग्रेज़ी में ब्रिज कहा जाता है.

सेतु बंधासन मुद्रा का अभ्यास करने के कई फ़ायदे होते हैं. यह शरीर को मज़बूत बनाता है, रक्त संचार सुधारता है, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और तनाव व एंग्ज़ाइटी को कम करने में सहायक है. जैसा कि हमने बताया कि सेतु बंधासन मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जिसकी वजह से हमारा पाचन सुधरता है. चूंकि यह आसन करने से शरीर का रक्त प्रवाह सुधरता है अत: तनाव से राहत मिलती है, थकान कम होती और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है. इस आसन को करते वक़्त हमारा हृदय ऊपर की ओर और सिर नीचे की ओर होता है अत: सिर की ओर रक्त का प्रवाह ज़्यादा होता है, जिससे स्ट्रेस और डिप्रेशन में भी कमी आती है. सेतु बंधासन के अभ्यास से पेड़ू यानी पेल्विक क्षेत्र मज़बूत बनता है. एक उम्र के बाद यदि पेल्विक क्षेत्र कमज़ोर हो तो खांसते, छींकते या हंसते समय थोड़ा पेशाब निकल जाता है. सेतु बंधासन से पेल्विक मज़बूत बनता है और इस समस्या से छुटकारा दिलाता है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

तो अब जबकि आपने सेतु बंधासन के इतने फ़ायदे जान लिए हैं, आइए जानते हैं कि इसे किस तरह किया जाता है?

• योग मैट पर पीठ के बल लेटें. सांसों की गति सामान्य हो और आपके हाथ आपके बग़ल में हों.
• घुटनों को मोड़ लें और आपकी एड़ियां आपके नितंब यानी हिप्स के क़रीब हों.
• हाथ, पैर और कंधे का हिस्सा ज़मीन को स्पर्श करता रहे और अब सांस लेते हुए अपने हिप्स व कमर के हिस्से को जितना ऊपर उठा सकें, उठाएं. इस तरह एक ओर आपके पैर व दूसरी ओर कंधे का हिस्सा ज़मीन पर होंगे और आपके कोर रीजन यानी पीठ, पेट व हिप्स हवा में किसी पुल की तरह होंगे.
• इस स्थिति में अपने पेट के निचले हिस्से, जननांगों व हिप्स को अंदर की ओर खींचे और जितने देर आसानी से रोक सकें, अपनी सांसों को रोकें.
• अब सांस छोड़ते हुए वापस ज़मीन पर आ जाएं.
• दस-पंद्रह सेकेंड के अंतराल पर इस योग का पांच से दस बार अभ्यास करें. कोशिश करें कि धीरे-धीरे आप इस पोज़ को होल्ड करने की क्षमता बढ़ती जाए.

नोट: यदि आपको पीठ, कमर दर्द, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या है या फिर हाल में आपकी कोई सर्जरी हुई है तो हमारी सलाह है कि किसी डॉक्टर से परामर्श लेकर, किसी योग इंस्ट्रक्टर की मदद से ही सेतु बंधासन का अभ्यास शुरू करें.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: benefits of setu bandhasanabridge posesetu bandhasanayogayoga routineYogasanaब्रिज पोज़योगयोग रूटीनयोगासनसेतु बंधासनसेतु बंधासन के फ़ायदे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum