• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

पेट व पीठ की मांसपेशियों को लचीला और मज़बूत बनाता है धनुरासन

कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने वाला योगासन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 2, 2023
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
dhanurasan
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो हम सभी जानते हैं कि योग अन्य कसरतों की तुलना में धीमी गति से कार्य करते हुए हमारे शरीर को हर तरह से तंदुरुस्त बनाता है. योग मुद्राएं पशुओं और दैनिक चीज़ों से प्रेरित होती हैं और ये हमारे शारीरिक व मानसिक संतुलन को सही रखने में अपनी भूमिका निभाती हैं. अपने योग रूटीन में हमें कई योगासनों को शामिल करना चाहिए और उन्हीं में एक योगासन है धनुरासन, जिसके फ़ायदे हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

धनुरासन, धनुष के आकार से प्रेरित योगासन है. यह आसन पेट की मांसपेशियों को लचीला और मज़बूत तो बनाता ही है, पर इसके अलावा भी इसके कई और फ़ायदे हैं. जब आप योगासन करते हैं तो कई आसनों को कई सेट्स में दोहराते हैं. हमारी सलाह होगी कि आप धनुरासन को भी अपने योगासन रूटीन में शामिल करें. आइए जानें, धनुरासन के क्या फ़ायदे हैं, इसे कौन कर सकता है और किसे नहीं करना चाहिए, इसे कैसे किया जाना चाहिए और इसे करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

धनुरासन के फ़ायदे
वज़न कम करने और कोर स्ट्रेंथ यानी पेट के हिस्से की मज़बूती को बढ़ाने में कारगर धनुरासन आपके हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है. पेट ही नहीं, यह आपकी पीठ और जननांगों के लचीलेपन को बढ़ाते हुए उन्हें मज़बूत बनाता है. यह कमर के दर्द को दूर करता है और महिलाओं के मासिक धर्म को नियमित करने में भी कारगर है. इसे करने से हमारे पाचन की प्रक्रिया में भी सुधार आता है. महीनेभर तक इसका नियमित अभ्यास करने पर आपको अपने पेट का हिस्से में कसाव और टोनिंग अपने आप नज़र आने लगेगा. इस योग का नियमित रूप से अभ्यास करते रहने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

ये लोग न करें धनुरासन
सबसे पहली बात तो आपको कोई भी योगाभ्यास अपने डॉक्टर की सलाह पर और योग विशेषज्ञ की देख-रेख में ही शुरू करना चाहिए. यदि किसी को हर्निया, वर्टिगो, हाई या लो ब्लडप्रेशर की शिकायत हो; गर्दन, पीठ या कमर संबंधी चोट हो या फिर छह महीने पहले तक पेट की कोई सर्जरी हुई हो तो उन्हें धनुरासन नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी यह आसन नहीं करना चाहिए.

सावधानियां
कोई भी योगाभ्यास करते समय सबसे ज़रूर सावधानी होती है कि आपका पेट ख़ाली हो, यही बात धनुरासन के लिए भी सही है. योग करने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह का अत: कोशिश करें कि इसे सुबह के समय ही कर लिया जाए. यदि आप दोपहर या शाम के वक़्त करना चाहें तो यह सुनिश्चित करें कि आपने भोजन कम से कम 4 घंटे पहले खाया हो.
योगासन करते समय दूसरी आवश्यक सावधानी होती है कि धीरे-धीरे अभ्यास करें और अभ्यास का समय बढ़ाते जाएं. इससे आपके शरीर का लचीलापन बढ़ेगा. शुरुआत में ही ज़्यादा और तेज़ गति से आसन करने के प्रयास में फ़ायदे की जगह नुक़्सान भी हो सकता है.

dhanurasan
धनुरासन करने का तरीक़ा
• पेट के बल लेट जाएं. अपने पैरों को सीधा रखें और उनके बीच सामान्य दूरी बनाए रखें. बांहों को शरीर के समानांतर रखें.
• अपने घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हे के पास लाएं और हाथों को ऊपर ले जाते हुए अपनी एड़ियों के निचले हिस्से यानी टखने के पास पकड़ लें. याद रखें कि हाथों की यह पकड़ जितनी मज़बूत होगी आपके शरीर को उतना ही बेहतर खिंचाव महसूस होगा.
• अब सांस अंदर लेते हुए अपने शरीर के अगले हिस्से यानी छाती को ऊपर की ओर उठाएं और पैरों को फैलाएं. इससे बांहों और जंघा पर आपको खिंचाव महसूस होगा.
• जब तक आप सहजता से इस स्थित में बने रह सकते हैं, बने रहें. शुरुआत में 5 से 10 सेकेंड का समय भी पर्याप्त होगा. इस स्थित में रहते हुए लंबी व गहरी सांसें लेते रहें.
• धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएं. इस आसन को शुरुआत में पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे दोहराव की संख्या को बढ़ाते चले जाएं

फ़ोटो: फ्रीपिक

 

Tags: Benefits of DhanurasanaDhanurasanaMethod of doing DhanurasanaPrecautions of DhanurasanayogaYogasanaधनुरासनधनुरासन करने का तरीक़ाधनुरासन की सावधानियांधनुरासन के फ़ायदेयोगयोगासन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum