• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

5 सुपरफ़ूड, जो आपके वेट लॉस प्रोग्राम के लिए बहुत ज़रूरी हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 29, 2021
in डायट, हेल्थ
A A
5 सुपरफ़ूड, जो आपके वेट लॉस प्रोग्राम के लिए बहुत ज़रूरी हैं

Ingredients for the healthy foods selection on white background. Balanced healthy ingredients of unsaturated fats and fiber for the heart and blood vessels.

Share on FacebookShare on Twitter

वज़न कम करने के लिए एक्सरसाइज़ के साथ-साथ खानपान की भी बड़ी अहमियत है. कहते हैं अगर आप अपने खानपान को दुरुस्त रखते हैं तो आपका वज़न न केवल नियंत्रण में रहता है, बल्कि कम भी होता है. हम 5 ऐसे ही सुपरफ़ूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर आप अपना वज़न कम कर सकते हैं. 

1. अलसी
वेट लॉस के इच्छुक लोगों के लिए अलसी वरदान की तरह है. यह न केवल तेज़ी से वज़न घटाने में मदद करती है, बल्कि इसके सेहतमंद फ़ैट और फ़ाइबर आपको स्वस्थ भी रखेंगे. अलसी के हाई फ़ाइबर्स के चलते आपको लगेगा कि पेट भरा है. फ़ाइबर्स के अलावा अलसी का जो घटक आपकी मदद करेगा, वो है ओमेगा-३ फ़ैटी एसिड. कई शोध यह प्रमाणित कर चुके हैं कि ओमेगा-3 की अधिकतावाली चीज़ें खाने से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है. इतना ही नहीं नियमित रूप से अलसी का सेवन आपको हृदय रोगों से भी बचाता है. आप जूस, स्मूदीज़, दही, सलाद या सूप्स में 1 से 2 टीस्पून पिसी हुई अलसी डालकर इसे अपनी डायट में शामिल कर सकती हैं. हां, आपको यह बात याद रखनी चाहिए कि अलसी को डायट में शामिल करने के बाद आपको ख़ूब पानी पीना होगा.

2. संतरा
वज़न घटाने वाला अगला सुपर फ़ूड है आसानी से उपलब्ध संतरा. ऐंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह फल कोलेस्ट्रॉल कम करने, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को दमकता हुआ रखने जैसे गुणों के लिए पहले से ही जाना जाता है. पर आप कल्पना कर सकते हैं एक पूरा संतरा खाकर आप केवल 59 कैलोरीज़ ले रहे होते हैं. इसमें फ़ाइबर की काफ़ी मात्रा होती है, जिससे आपको तृप्त होने का एहसास होता है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

3. बीन्स और लेग्यूम्स
कुछ बीन्स और लेग्यूम्स (फलियां), जैसे-मसूर, सेम, राजमा प्रोटीन और फ़ाइबर से भरे होते हैं. इनमें स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है. यदि आप अपनी डायट में बीन्स और लेग्यूम्स शामिल करते हैं तो आपका वज़न तेज़ी से कम होगा. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वज़न कम होने पर आपको किसी तरह की कमज़ोरी का अनुभव नहीं होगा.

4. ओटमील
यदि आप वज़न घटाने या उसे मेंटेन्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो सुबह के नाश्ते में ओटमील लेना फ़ायदेमंद होगा. इसमें बीटा ग्लूकन नामक एक तरह का सोल्यूबल फ़ाइबर होता है. यह आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है. वर्ष 2013 में जरनल ऑफ़ अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार ओटमील्स में किसी अन्य रेडी-टू-ईट ब्रेकफ़ास्ट सिरेल्स की तुलना में फ़ाइबर की मात्रा काफ़ी अधिक होती है. ओटमील्स में कैलोरीज़ भी काफ़ी कम होती हैं. मसलन डेढ़ कप ओटमील्स में क़रीब 150 कैलोरीज़ होती हैं.

5. बादाम
बादाम खाने से दिमाग़ तेज़ होता है, यह पुरानी और जांची-परखी कहावत है. इन दिनों बादाम के वेट लॉस गुणों की भी ख़ासी चर्चा है. दरअस्ल, बादाम में अमीनो एसिड एल-आर्जिनाइन की अधिकता होती है, जिससे वर्कआउट्स के दौरान फ़ैट तेज़ी से बर्न होता है. बादाम को नैचुरल वेट-लॉस पिल भी कहा जाता है. यदि आप भी पेट के आसपास की चर्बी घटाना चाहते हैं तो अपने रोज़ाना के खानपान में बादाम को ज़रूर शामिल करें. इस सूखे मेवे का अधिक से अधिक फ़ायदा लेने के लिए रातभर पानी में भिगोकर रखा बादाम खाएं. हालांकि कितने बादाम खाने चाहिए इसपर लोगों की राय अलग-अलग है. मसलन कोई रोज़ाना 5, कोई मुट्ठीलभर तो कोई 20 बादाम खाने की सलाह देता है. अत: वेट लॉस के लिए इसका सेवन शुरू करने से पहले अपने डायटीशियन से सलाह लेना न भूलें.

Tags: वजन घटाने के लिए क्या खाएंवजन घटानेवाले सुपरफूडवेट लॉससुपरफूड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum