• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

कॉन्टूरिंग टिप्स: चेहरे के आकार के अनुसार कैसे करें कॉन्टूरिंग

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 20, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
कॉन्टूरिंग टिप्स: चेहरे के आकार के अनुसार कैसे करें कॉन्टूरिंग
Share on FacebookShare on Twitter

तो आप भी पर्फ़ेक्ट मेकअप की शौक़ीन हैं और जानना चाहती हैं कि आख़िर कॉन्टूरिंग से क्या होता है? तो सुनिए, कॉन्टूरिंग के ज़रिए आप अपने चेहरे के आकार को तराश सकती हैं, उसकी शार्पनेस को बढ़ा सकती हैं. इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा संतुलित भी नज़र आता है और चेहरे का आकर्षण बढ़ भी जाता है. मेकअप एक्स्पर्ट्स सहित मेकअप की शौक़ीन सभी महिलाएं अपने चेहरे को आकर्षक तीखापन और संतुलन देने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं.

कॉन्टूरिंग के ज़रिए आप चेहरे की ख़ूबियों को उभार सकती हैं और कमियों को संतुलित कर सकती हैं. यदि सही तरीक़े से की जाए तो कॉन्टूरिंग आपके मेकअप लुक को कई स्तर तक ऊपर ले जा सकती है. चूंकि हम सभी के चेहरे का आकार अलग-अलग होता है, हमारे चेहरे को कॉन्टूर करने का तरीक़ा भी अलग-अलग ही होता है. यहां हम आपको चेहरे के आकार के अनुसार कॉन्टूरिंग का तरीक़ा बता रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

यदि आपका चेहरा है: चौकोर यानी स्क्वैर
चौकोर चेहरे के जॉलाइन तीखी और माथा चौड़ा होता है. कॉन्टूरिंग के ज़रिए अपने चेहरे को संतुलित दिखाने के लिए अपको अपनी जॉलाइन को बढ़ा हुआ दिखाना होगा और इसके लिए आपको चीकबोन्स के आसपास के हिस्से पर काम करना होगा.
अपने चेहरे को संतुलित दिखाने के लिए आप माथे, कनपटी और अपनी जॉबोन्स के किनारों पर दोनों ओर कॉन्टूरिंग करें, ताकि ये जगहें कम चौड़ी नज़र आएं. चीकबोन्स के ठीक निचले हिस्से से कॉन्टूरिंग की शुरुआत करें और अपने कानों के बीच वाले हिस्से तक कॉन्टूर करें.

यदि आपका चेहरा है: गोल यानी राउंड
गोल चेहरे की ठोड़ी और जॉलाइन दोनों के गोल होने की वजह से इस आकार का चेहरा भरा हुआ नज़र आता है. गाल भी भरे-भरे दिखाई देते हैं. गोल चेहरे की कॉन्टूरिंग इस तरह की जानी चाहिए कि जॉलाइन और चीकबोन्स थोड़ी तीखी नज़र आएं. इससे चेहरे को लंबाई मिलेगी, जिससे उसकी गोलाई में कमी नज़र आएगी.
गोल चेहरे की सही तरीक़े से कॉन्टूरिंग करने के लिए माथे के दोनों ओर कनपटी पर और चीकबोन्स के नीचे से अपनी कानों की ओर तक कॉन्टूरिंग करें. साथ ही, जॉलाइन को भी कॉन्टूर करें.

यदि आपका चेहरा है: अंडाकार यानी ओवल
अंडाकार चेहरा स्वाभाविक रूप से संतुलित होता है और इसे कॉन्टूर करना सबसे आसान भी होता है. ओवल चेहरे को चीकबोन्स के नीचे कॉन्टूर करें. कान के बीचोंबीच से शुरुआत करें और मुंह के कोने तक कॉन्टूर करें. माथे के बिल्कुल ऊपरी हिस्से को भी कॉन्टूर करें, ताकि चेहरा तराशा हुआ नज़र आए.

यदि आपका चेहरा है: हृदयाकार यानी हार्ट शेप
हृदयाकार चेहरे में माथा चौड़ा और ठोड़ी तीखी होती है. इसे संतुलित दिखाने के लिए माथे और चीकबोन्स को जॉ के साथ एक सीध में रखने की ज़रूरत होती है.
चेहरे के इस आकार के लिए माथे के दोनों ओर कनपटी पर कॉन्टूरिंग करें, जिससे चेहरे का ऊपरी और निचला हिस्सा संतुलित हो जाए. ठोड़ी के निचले हिस्से पर कॉन्टूर करें और इसे ऊपर की ओर ठोड़ी के बीचोंबीच ब्लेंड करें.
यदि आपने अपने चेहरे के अनुसार सही तरीक़े से कॉन्टूरिंग करना सीख लिया तो यक़ीन मानिए आपका मेकअप बहुत पर्फ़ेक्ट नज़र आएगा, लोग ज़रूर इसकी प्रशंसा करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: कैसे करें कॉन्टूरिंगकॉन्टूरिंग के फ़ायदेकॉन्टूरिंग टिप्सकॉन्टूरिंग तकनीकक्यों करते हैं कॉन्टूरिंगक्यों ज़रूरी है कॉन्टूरिंगचेहरे के आकार के अनुसार करें कॉन्टूरिंगफ़ेस शेपफ़ेस शेप के अनुसार कॉन्टूरिंग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum