• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

आपके लिए किसका चुनाव बेहतर है-साबुन या बॉडी वॉश?

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
February 25, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बात शरीर को साफ़ रखने की हो तो यह कन्फ़्यूशन बना रहता है कि इसके लिए आप अपनी दादी, नानी और मां के समय से चले आ रहे साबुन का इस्तेमाल करें या फिर दशकों पहले लॉन्च हुए बॉडी वॉश का? पर आप चिंता न करें, हम आपको इस दुविधा से उबारने ही जा रहे हैं.

आप अपनी त्वचा को साफ़ रखने के लिए साबुन या बॉडी वॉश में से किसका इस्तेमाल करती हैं? और क्यों? क्या, आपने ऐसा कभी नहीं सोचा? कोई बात नहीं यहां हम साबुन और बॉडी वॉश के बीच एक दिलचस्प मुक़ाबले में इन दोनों को ही कई कसौटियों पर परखने जा रहे हैं, ताकि आप जान सकें कि आपके लिए साबुन सही है या बॉडी वॉश.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

पहली कसौटी: त्वचा की सफ़ाई
त्वचा को स्वच्छ बनाने में साबुन और बॉडी वॉश दोनों ही प्रोडक्ट्स एक जैसे हैं. दोनों ही त्वचा को कोमल बनाने वाले इन्ग्रीडिएंट्स से लबालब होते हैं, जैसे- फूलों का एक्स्ट्रैक्ट, ग्लिसरीन, इसेंशियल ऑइल्स और त्वचा को नम बनाए रखने वाली कई अन्य चीज़ें. दोनों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ़ भी होती है और नर्म-मुलायम भी बनी रहती है.

दूसरी कसौटी: एक्स्फ़ॉलिएशन और मॉइस्चराइज़ेशन
आपको ऐसा लग सकता है कि मुक़ाबले की इस कसौटी में बॉडी वॉश, साबुन पर भारी पड़ेगा, क्योंकि दानेदार बॉडी वॉश एक्स्फ़ॉलिएशन का काम बेहतरीन ढंग से करते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि इन दिनों दानेदार साबुन भी उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ़ बढ़िया एक्स्फ़ॉलिएशन करते हैं, बल्कि सौम्यता से त्वचा को मॉइस्चराइज़ भी करते हैं. साबुन में बहुत तरह की त्वचा को पोषण देने वाली सामग्रियां मौजूद होती हैं, जैसे- ऐलोवेरा जेल, शिया बटर आदि, जो त्वचा को लंबे समय तक नम बनाए रखती हैं.


तीसरी कसौटी: हाइजीन
इस कसौटी पर बॉडी वॉश साबुन की तुलना में बाज़ी मार लेते हैं. एक ही साबुन का इस्तेमाल कर कई लोग स्नान कर सकते हैं, लेकिन यदि एक ही बॉडी वॉश का इस्तेमाल कई लोग करें तब भी बोतल के भीतर बचा बॉडी वॉश अनछुआ ही रहता है. लेकिन यहां एक बात पर ध्यान ज़रूर दीजिए कि यदि आप बॉडी वॉश का इस्तेमाल लूफ़ा पर डाल कर करती हैं तो यह अस्वास्थ्यकर हो सकता है. गीला बना रहने के कारण लूफ़ा पर कीटाणु मौजूद हो सकते हैं. यह भी संभव है कि एक ही लूफ़ा का इस्तेमाल कई लोग करें. यदि ऐसा होता है तो यह साबुन की तुलना में कहीं ज़्यादा अस्वास्थ्यकर होगा.

चौथी कसौटी: इस्तेमाल में आसानी
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अक्सर बाहर आना-जाना पड़ता है तो याद कीजिए कि कितनी बार आपने साबुन को होटल या गेस्ट हाउस में ही छोड़ दिया होगा. लेकिन यदि आप बॉडी वॉश के ट्रैवल साइज़ पैक को अपने शावर किट में रखती हैं तो इसे भूलने का सवाल ही पैदा नहीं होता. ट्रैवल के लिहाज से देखें तो साबुन की तुलना में बॉडी वॉश ज़्यादा सहजता से साथ रखे जा सकते हैं.

तो क्या रहा इस मुक़ाबले का नतीजा?
दरअस्ल, साबुन और बॉडी वॉश दोनों ही आपकी त्वचा के लिए अधिकतर काम एक ही तरह से करते हैं. तो ऐसे में आप अपनी निजी पसंद को तरजीह देते हुए आप अपनी त्वचा को स्वच्छ रखने के लिए उनमें से किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन दोनों के इस्तेमाल के लिए हाइजीन से संबधित जो सावधानियां बताई हैं, उनका पूरा ध्यान रखें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: body washsoapत्वचात्वचा देखभालत्वचा देखरेखबॉडी वॉशसाबुनसाबुन बनाम बॉडी वॉशसाबुन या बॉडी वॉशसाबुन या बॉडी वॉश किसका इस्तेमाल करेंस्किनस्किन केयर
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum