• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

दमकती हुई त्वचा के लिए बादाम के तेल से कर लें दोस्ती

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 20, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
दमकती हुई त्वचा के लिए बादाम के तेल से कर लें दोस्ती
Share on FacebookShare on Twitter

महिलाएं हों या पुरुष, अपनी सुंदरता को बनाए रखने का जतन तो हम सभी करते हैं, है ना? आपके इस जतन को आसान बनाएगा बादाम का तेल. कैसे? वही तो हम बता रहे हैं…

त्वचा की आभा बढ़ाने और उसे स्वस्थ रखने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जाता रहा है. आजकल हम सब बैक टू बेसिक्स यानी अपनी जड़ों की ओर वापस ले जाने वाले उपायों को आज़माने पर ज़ोर दे रहे हैं. ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए आप बादाम के तेल पर आंखें मूंद कर भरोसा कर सकते हैं. यहां हम आमंड ऑइल के कुछ फ़ायदों के बारे में आपको बता रहे हैं:

त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है
बादाम का तेल त्वचा को रूखा यानी ड्राइ होने से बचाता है. सर्दियों का मौसम त्वचा से नमी चुरा लेता है और उसे रूखा बना देता है ऐसे में बादाम का तेल त्वचा को राहत पहुंचाता है. आपको करना बस इतना है कि रात को सोने से पहले बादाम के तेल की चार-पांच बूंदें हथेलियों पर मल कर चेहरे पर लगा लें. इससे त्वचा पर आई कोमलता आपको दूसरे दिन से ही नज़र आने लगेगी.
त्वचा की कोशिकाओं के विकास को बढ़ाता है
बादाम के तेल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की कोशिकाओं के विकास को बढ़ाते हैं. यही वजह है कि चेहरे की मालिश करने से रक्त का संचार बढ़ता है, त्वचा आभावान बनती है और त्वचा की कोशिकाओं का विकास होता है. जिससे त्वचा सेहतमंद और जवां नज़र आती है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नाख़ूनों को स्वस्थ रखता है
यदि आप मज़बूत, सुंदर और चमकदार नाख़ून चाहते हैं तो भी बादाम का तेल आपके बेहद काम आने वाला है. यदि आपके क्यूटिल्स रूखे और क्षतिग्रस्त होंगे तो स्वस्थ नाख़ूनों की कल्पना भी बेमानी है. क्यूटिकल्स को मज़बूत बनाने के लिए बूंदभर बादाम के तेल से इनकी मालिश करें. कुछ ही दिनों में आपको महसूस होगा कि आपके क्यूटिकल्स तो नर्म-मुलायम हो ही गए हैं, साथ ही आपके नाख़ून भी स्वस्थ और चमकदार हो गए हैं. सप्ताह में एक बार इस प्रक्रिया दोहराएं और नाख़ूनों में आए बदलाव को ख़ुद महसूस करें.

पलकों को मज़बूत बनाता है
बादाम के तेल की एक बूंद रोज़ाना अपनी पलकों पर लगाएं और देखें कि कुछ ही दिनों में किस तरह आपकी पलकें लंबी और घनी बन जाती हैं. रोज़ रात को पलकों और आइलिड्स पर बादाम का तेल लगा कर एक मिनट तक मालिश करें, सप्ताहभर में ही आपको फ़र्क़ महसूस होगा.

आइब्रोज़ को स्वस्थ बनाता है
क्या कभी आपने महसूस किया है कि आपकी आइब्रोज़ के बाल भी झड़ते हैं? यदि आपको भी यह समस्या है तो बादाम के तेल से अपनी आइब्रोज़ को हर दूसरे दिन मालिश करें. कुछ ही दिनों में आप पाएंगे कि आपकी आइब्रोज़ के बाल स्वस्थ, घने, मज़बूत और चमकदार बन रहे हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: almond oilbeauty benefits of almond oilskin benefitsskin benefits of almond oilआमंड ऑइलत्वचात्वचा देखभालत्वचा देखरेखबादाम का तेलबादाम के तेल के सौंदर्य फ़ायदेब्यूटी बेनिफ़िट्सस्किनस्किन केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum