• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

जब करना हो झटपट, लेकिन पर्फ़ेक्ट आइ मेकअप तो अपनाएं ये ट्रिक्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 1, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
जब करना हो झटपट, लेकिन पर्फ़ेक्ट आइ मेकअप तो अपनाएं ये ट्रिक्स
Share on FacebookShare on Twitter

आप मेकअप की शौक़ीन भी हैं और अपनी नींद का मोह भी नहीं छोड़ सकतीं तो यक़ीन मानिए कि हम आपकी समस्या से पूरी तरह वाक़िफ़ हैं! यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे झटपट, लेकिन पर्फ़ेक्ट आइ मेकअप कर सकती हैं. तो नोट्स लेना शुरू कीजिए…

#1 आंखों को टाइटलाइन ज़रूर करें और इसके लिए सही रंगों का चुनाव करें
आंखों का पर्फ़ेक्ट मेकअप करना चाहती हैं तो उन्हें टाइटलाइन करें. टाइटलाइन करना यानी ऊपरी और निचली दोनों आइलैशेज़ पर आइलाइनर लगाना. आंखों को टाइटलाइन करने से आपकी आंखें तुरंत ही आकर्षक और बड़ी दिखाई देने लगती हैं. आंखों को टाइटलाइन करने के लिए आप काजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यदि आपको लगता है कि काले रंग का काजल/लाइनर आप पर नहीं जंचता तो आप सॉफ़्ट ब्राउन, डार्क ब्लू या डार्क ग्रीन कलर के लाइनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

#2 स्मोकी आइज़ बनाने का झटपट तरीक़ा सीखें
यदि आप स्मोकी आइ लुक पाना चाहती हैं तो इसका भी एक झटपट तरीक़ा है. इसके लिए काजल से आंखों के बाहरी कोने पर, लेकिन अंदर की ओर अंग्रेज़ी का अल्फ़ाबेट ‘V’ बनाएं. फिर इसे ख़ूब अच्छी तरह ब्लेंड करें. यदि आपको लगता है कि काजल स्मज हो सकता है तो आप ब्लैक आइशैडो लगाकर भी आंखों को सेट कर सकती हैं.


#3 जब बनाना हो तुरत-फुरत विंग तो यह ट्रिक आएगी काम
विंग्ड आइलाइनर से सजी आंखें जितनी सुंदर लगती हैं, उन्हें कुशलता के साथ बना पाना उतनी ही टेढ़ी खीर है. लेकिन जब हम आपके साथ हैं तो आपको किसी बात की चिंता नहीं करनी होगी. पारदर्शी टेप की सहायता से आप जल्दबाज़ी में भी बढ़िया विंग्ड लाइनर लगा सकती हैं. आपको करना बस ये है कि आप आंखों के उस ऐंगल पर टेप लगाएं, जहां विंग्स बनाना चाहती हैं. अब आइलाइनर लगाएं और जब यह सूख जाए तो टेप को निकाल लें. है ना आसान?

#4 जब लगाने जा रही हों मस्कारा तो इस बात का रखें ध्यान
मस्कारा तुरंत ही हमारे आइ मेकअप में जान फूंक देता है, लेकिन तब इसका असर जादुई हो जाता है, जब आप इसे संतुलित तरीक़े से ऊपरी और निचली दोनों पलकों पर लगाती हैं. अक्सर कई युवतियां मस्कारा केवल ऊपरी पलकों पर लगाती हैं, जिससे इसका असर अधूरा ही नज़र आता है. जब आप दोनों पलकों पर मस्कारा लगाएंगी तो आपका आइ मेकअप बेहद आकर्षक नज़र आएगा.


#5 हाइलाइटर का सही इस्तेमाल आइ मेकअप को अगले स्तर तक ले जाएगा
आंखों के अंदरूनी कोनों को हाइलाइट करने से आंखें बड़ी और बहुत मोहक नज़र आती हैं. आप इस ट्रिक को आज़मा कर ज़रूर देखिए, इससे आपको ढेरों तारीफ़ें मिलेंगी. हां, यदि आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आप किस शेड का हाइलाइटर लगाएं तो हम आपको बता दें कि आपने ब्रो बोन पर जिस शेड का हाइलाइटर इस्तेमाल किया हो, उसी का इस्तेमाल आप आंखों के अंदरूनी कोनों को हाइलाइट करने के लिए भी कर सकती हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: eye makeupeye makeup tricksmakeup tricksperfect eye makeup tricksquick eye makeup tricksआइ मेकअपआइ मेकअप टिप्सझटपट आइ मेकअप ट्रिक्सपर्फ़ेक्ट आइ मेकअप गाइडमेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum