• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

आप भी चाहती हैं कि हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहे? तो ये ट्रिक्स अपनाएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 6, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
आप भी चाहती हैं कि हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहे? तो ये ट्रिक्स अपनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

आप किसी ख़ास अवसर पर तैयार होने के लिए ढेर सारा समय देकर ख़ूबसूरत सा हेयरस्टाइल बनाती हैं, लेकिन समस्या यह है कि वो घंटे-दो घंटे भी व्यवस्थित नहीं रह पाता? तो चिंता न करें, यहां हम आपको कुछ ऐसे काम के ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका हेयरस्टाइल लंबे समय तक जस का तस बना रहेगा.

 

आपके बालों पर कोई भी हेयरस्टाइल तभी जंचेगा, जबकि आपके बाल स्वस्थ और सुंदर हों. बालों को सेहतमंद और मज़बूत बनाने का तो कोई शॉर्टकट नहीं है. इसके लिए आपको बालों की नियमित रूप से देखभाल करनी होगी, जैसे- सप्ताह में एक बार तेल लगाना, सप्ताह में एक बार बालों पर पोषण देने वाला मास्क लगना या हेयर स्पा के रूटीन को अपनाना, समय-समय पर बालों को धोना और ज़रूरत पड़ने पर ट्रिम करवाना वगैरह.
हां, लेकिन जब आप बालों से कोई ख़ास हेयरस्टाइल बनाने जा रही हों, तब उसे लंबे समय तक टिकाए रखने में हम आपकी पूरी मदद कर सकते हैं और यहां पेश हैं इससे जुड़े कुछ टिप्स:

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

1. जिस दिन बाल धोए हों, उस दिन ख़ास हेयरस्टाइल बनाने से बचें
हमें पता है कि हम सभी का मन होता है कि जतन से बनाए/बनवाए गए हेयरस्टाइल को बनाने से पहले बाल धो कर साफ़-सुथरे कर लिए जाएं और साफ़ बालों पर ही हेयरस्टाइल बनवाया जाए. लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि यदि आप ये चाहती हैं कि आपका हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहे तो बाल धो कर हेयरस्टाइल बनवाना अच्छा आइडिया साबित नहीं होने वाला. इसकी वजह यह है कि बालों पर शैम्पू करने से बाल बहुत मुलायम हो जाते हैं और मुलायम बालों पर आप चाहे कितने भी जतन से कोई हेयरस्टाइल बनाएं या बनवाएं, वह ज़्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाता है. तो क्या किया जाए? आपके पास दो विकल्प हैं. पहला तो ये कि जिस दिन हेयस्टाइल बनाना हो उसके एक दिन पहले बाल धो लिए जाएं और दूसरा ये कि बालों को शैम्पू करने की अपनी इच्छा आप बालों को ड्राइ शैम्पू कर के पूरी करें. ड्राइ शैम्पू करने से बाल साफ़ हो जाएंगे, घने लगेंगे और हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिकेगा भी.

2. बालों को जगह पर टिकाए रखने वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
यदि आप जो हेयरस्टाइल बना/बनवा रही हैं, वो बहुत जटिल है तो उसे अपनी जगह पर टिकाए रखने के लिए आपको चाहिए कि इस काम के लिए बाज़ार में ख़ासतौर पर उपलब्ध हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जैसे- हेयर मूस, स्टाइलिंग क्रीम और हेयर स्प्रे. ये प्रोडक्ट्स ख़ासतौर पर इसीलिए डिज़ाइन किए गए हैं कि आपके हेयरस्टाइल को लंबे समय तक जस का तस टिकाए रखें. एक बार इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर के देखें, हमें पूरा भरोसा है कि आप इनके नतीजे से बहुत प्रभावित होंगी.

3. हेयरस्टाइल को बार-बार छूना मना है
एक बार जब आपने हेयरस्टाइल बना लिया है तो उसे अपने हाथों से बार-बार छूने से बचें. आपकी यह आदत आपके हेयरस्टाइल को लंबे समय तक टिका नहीं रहने देगी. इसकी वजह यह है कि हमारे हाथों की उंगलियों से हर समय प्राकृतिक रूप से आने वाला तेल निकलता रहता है. यदि आप बालों को बार-बार छूती हैं तो यह तेल आपके बालों पर लग जाता है, जिसकी वजह से आपके बाल मुलायम हो जाते हैं और हेयरस्टाइल बिखरने लगता है. अत: यदि आपने इतना समय और ऊर्जा देकर हेयरस्टाइल बनाया है तो उसे बार-बार छूने के लोभ से बचें, ताकि वह लंबे समय तक टिका रहे.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: hairstylehairstyle last all daytipstricksटिप्सट्रिक्सबालबालों की देखभाललंबे समय तक टिका रहे हेयरस्टाइलहेयरस्टाइल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum