• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

होंठों का आकार संवारिए लिप कॉन्टूरिंग के ज़रिए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 26, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
होंठों का आकार संवारिए लिप कॉन्टूरिंग के ज़रिए
Share on FacebookShare on Twitter

ये तो हम सब जानते हैं कि मेकअप से अपने लुक को तराशा हुआ दिखाने में कॉन्टूरिंग की अहम् भूमिका होती है, पर क्या आपने लिप कॉन्टूरिंग पर ध्यान दिया है? लिप कॉन्टूरिंग के ज़रिए आप अपने होंठों के आकार को सुंदर बनाते हुए उन्हें ख़ूबसूरती से संवार सकती हैं. आइए, जानें इसका सही तरीक़ा…

यदि आप भी इस मिथक का शिकार हैं कि कॉन्टूरिंग केवल हमारे गालों, नाक, ठोड़ी और चेहरे के आकार को तराशा हुआ दिखाने के ही काम आती है तो अब यह सच्चाई भी जान लीजिए कि यह आपके होंठों के आकार को संवारने का काम भी बख़ूबी करती है. यहां हम आपको लिप कॉन्टूरिंग के बारे में हर वो बेसिक जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको पता होनी चाहिए और जो आपके काम आएगी.

लिप कॉन्टूरिंग आपके लिए क्या-क्या कर सकती है?
आपके होंठों को सुंदर परिभाषा देने के साथ-साथ होंठों को भरा-भरा दिखाने, उन्हें बढ़ा हुआ दिखाने का काम लिप कॉन्टूरिंग के ज़रिए किया जा सकता है. यदि आप मेकअप की शौक़ीन हैं तो लिप कॉन्टूरिंग सीखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि ख़ूबसूरत होंठ आख़िर किसे पसंद नहीं आते?

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

लिप कॉन्टूरिंग के लिए क्या आपको अलग से ख़रीदारी करनी होगी?
बिल्कुल नहीं! लिप कॉन्टूरिंग का काम आप अपने पास मौजूद कॉन्टूरिंग और लिप मेकअप के प्रोडक्ट्स के ज़रिए आसानी से कर सकती हैं. लिप कॉन्टूरिंग के लिए आपको केवल इन चीज़ों की ज़रूरत होगी: लिप बाम, लिप लाइनर, न्यूड लिपस्टिक और हाइलाइटर.

कैसे करें लिप कॉन्टूरिंग?
कोई भी लिप मेकअप तब तक अच्छा नज़र नहीं आता, जब तक कि आपके होंठ नर्म-मुलायम न हों. अत: लिप कॉन्टूरिंग की शुरुआत भी होंठों को एक्स्फ़ॉलिएट करने से करें. एक्स्फ़ॉलिएशन के बाद होंठों पर अपनी पसंदीदा लिप बाम लगा लें. अब नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाती चली जाएं:

• लिप लाइनर से होंठों के क्यूपिड बो (ऊपरी होंठ पर मौजूद धनुषाकार) पर अंग्रेज़ी का ‘X’ अक्षर बनाएं और होंठों को आउटलाइन कर लें. लिप लाइनर से होंठों को आउटलाइन करते समय इस लाइन को स्वाभाविक आउटलाइन से बहुत ज़्यादा दूर न बनाएं. अन्यथा आपके होंठ ज़रूरत से ज़्यादा मोटे और असमानुपातिक नज़र आएंगे.
• अब पूरे होंठों पर न्यूड लिपस्टिक लगाएं और इसे लिप लाइनर के यूं ब्लेंड करें, ताकि यह पता न चलने पाए कि आपने होंठों को आउटलाइन किया है.
• अब लिप ब्रश पर थोड़ा-सा हाइलाइटर लें. इसे अपने होंठों के बीचोंबीच थपथपाते हुए लगाएं. इसे भी अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि देखने वालों को आपके होंठों को भरे-भरे होने का आभास मिले और यह स्वाभाविक भी नज़र आए.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: fuller lipshow to get fuller lipslip contouringlip contouring guidemakeupकैसे करें लिप कॉन्टूरिंगकैसे संवारें होंठों का आकारभरे भरे होंठमेकअपलिप कॉन्टूरिंगलिप कॉन्टूरिंग गाइडहोंठहोंठों का आकार
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum