• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

ब्रिटेन की रानी की बगावती बहू मेगन मार्कल पर वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन का नज़रिया

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
March 13, 2021
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
ब्रिटेन की रानी की बगावती बहू मेगन मार्कल पर वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन का नज़रिया
Share on FacebookShare on Twitter

तीन दिन पहले अमेरिका की सेलेब्रिटी एंकर ओप्रा विन्फ्रे ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल का इंटरव्यू लिया, जिसमें हैरी और मेगन ने शाही परिवार से अलग हो कर सामान्य जीवन का चुनाव करने के जो कारण गिनाए, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय तो बने ही, पर ब्रिटेन में तो जैसे भूचाल आ गया. इस मुद्दे पर हमें वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन का नज़रिया बेहद पसंद आया. यहां आप भी उनका नज़रिया जान सकते हैं…

बात तीन दिन पुरानी है. लेकिन आज भी उतनी ही नई है. अमेरिका की सुपर एंकर ओप्रा विन्फ्रे ने ब्रिटेन की रानी के बेटे हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल का इंटरव्यू क्या लिया, ब्रिटेन से ले कर लगभग पूरी दुनिया में ज़लज़ला आ गया. सोच दो फाड़ों में बंट गई. एक सोच ब्रिटेन के महारानी और सामंतवादी सोच के साथ है तो दूसरी सोच नई पीढ़ी के बगावती बच्चों हैरी और मेगन के साथ.

मेगन ने लगभग रोते हुए ओप्रा को कई सारी बातें बताईं. यह कि किस तरह शाही महल में उनका दम घुट रहा था और उन्हें उनकी तरह से जीने नहीं दिया जा रहा था. शादी वाले दिन भी उनकी जेठानी केट ने उन पर ताना कसा था और वो रो पड़ी थीं. यही नहीं, जब वो प्रेग्नेंट हुई तो शाही महल के भीतर के एक किसी ने उनकी नस्ल पर टिप्पणी की कि पता नहीं बच्चे का रंग कैसा होगा. उनके भीतर ख़ुदकुशी का भी ख़्याल आया. ये और इसके जैसी कई सारी वजहें थीं जो हैरी और मेगन ब्रिटेन में शाही महल, धन-दौलत और प्रिविलेज ठुकरा कर नए सिरे से एक मामूली ज़िंदगी शुरू करने कनाडा आ गए. अब दोनों नेट फ़्लिक्स की एक सीरीज़ में काम करने जा रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

मेगन का रोना सिमी गरेवाल को घड़ियाली लग रहा है. आज पत्रकार नलिनी सिंह ने भी इस पूरी घटना की तुलना हिंदुस्तानी मानसिकता से की है, प्रेमचंद की कहानियों का उदाहरण दिया है कि किस तरह शाही परिवार अंदर से खोखला होता है.
मैं इस समय पूरी तरह मेगन के साथ हूं. मेगन ने टीवी सीरियल और फ़िल्मों में अपना बना-बनाया करियर छोड़ कर हैरी से शादी करने की इच्छा जताई. हर आम लड़की की तरह वो भी शाही परिवार को ले कर अभिभूत थी. पर ज़िंदगी भर अपने आपको मार कर, बदल कर, दूसरों के बताए रास्ते पर चल कर उसे क्या मिलता? ये जो चार दिन की ज़िंदगी है, क्या उसमें यह महत्वपूर्ण नहीं कि खुली हवा में सांस ले सकें? ऐसी ज़िंदगी, जहां बेशक़ पैसे कम हों, लेकिन इज़्ज़त भरपूर हो. आपके बच्चे आपके हों, आपकी सोच आपकी हो. आप पूरी शिद्दत और उत्साह से अपनी ज़िंदगी जी सकें?

ये बात सिर्फ़ मेगन पर ही लागू नहीं होती, हमारे यहां की उन हज़रों-हज़ार लड़कियों और लड़कों पर लागू होती है जो उम्र के पचास साल गुज़र जाने के बाद आलापने लगते हैं कि पापा ने, अम्मा ने, परिवार ने, समाज ने हमें यह करने ना दिया. वरना हम भी आज… कुछ हो जाते. बीस की उम्र में ही निर्णय ले लो ना यार. कर डालो! बाद में कुछ बन जाओगे तो ये ही पापा, मम्मी, समाज तुम पर फ़ख्र भी करेगा. यही नहीं, तुम दूसरों के लिए एक रास्ता बन सकोगे सो अलग.

तो फ़िलहाल शाही परिवार के अंदर का बहुत कुछ सड़ा-गला सच बाहर आने को है. इट इज़ हाइ टाइम… राजा, शासक, सामंत, ज़मींदार सबको ज़मींदोज हो जाने दो. जो है सबके लिए है, एक सा हो…

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: #रानीकीबगावतीबहूInterviewJayanti Rangnathan’s views on Meghan MarkleMeghan MarkleOprah Winfreyviewsइंटरव्यूओपरा विन्फ्रेजयंती रंगनाथननज़रियामेगन मार्कलरानी की बगावती बहू
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum