• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

थ्रेडिंग से आइब्रोज़ की त्वचा छिल गई है? तो ये घरेलू नुस्ख़े तुरंत राहत देंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 2, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
थ्रेडिंग से आइब्रोज़ की त्वचा छिल गई है? तो ये घरेलू नुस्ख़े तुरंत राहत देंगे
Share on FacebookShare on Twitter

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भौहों यानी आइब्रोज़ को सही आकार देने से हमारा चेहरा ख़ूबसूरत नज़र आता है, लेकिन यह भी तो सच है कि आइब्रोज़ को आकार देने के लिए की जाने वाली थ्रेडिंग या ट्वीज़िंग से इस जगह की त्वचा छिल जाती है, जलन होती है, लाल हो जाती है और कभी-कभी तो सूज भी जाती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो थ्रेडिंग से छिली आइब्रो की त्वचा को तुरंत राहत पहुंचाएंगे…

यूं भी थ्रेडिंग करवाने के बाद त्वचा पर रैशेज़ आना, जलन, लालिमा और सूजन जैसी समस्याएं हो ही जाती हैं, लेकिन यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो यह कट भी सकती है. ऐसे में आपको ऐसी चीज़ की ज़रूरत होती है, जो तुरंत असर डालते हुए आपको इस दर्द, जलन से राहत दिलाए. यहां पेश हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्ख़े

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बर्फ़ लगाने से फ़ौरन राहत मिलेगी
थ्रेडिंग के बाद आइब्रो में होने वाली जलन से तुरंत बचना चाहती हैं तो इस हिस्से पर बर्फ़ यानी आइस मलें. दरअस्ल, थ्रेडिंग के दौरान बाल जड़ों से उखड़ते हैं तो त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स खुल जाते हैं. जब आप इन पर बर्फ़ मलती हैं तो ये पोर्स सिकुड़ कर बंद हो जाते हैं और साथ ही दर्द, जलन, लालिमा और सूजन में भी कमी आती है और वो भी फ़ौरन.

आंखों पर खीरे के पतले और ठंडे टुकड़े रखें
जब आप थ्रेडिंग के लिए जा रही हों, उससे पहले खीरे के पतले-पतले टुकड़े काट कर फ्रिज में रखती जाएं, ताकि लौट के आने पर तुरंत ही उन्हें अपनी आइब्रोज़ के आसपास के हिस्से पर रख कर दर्द, जलन आदि से निजात पा सकें. खीरा दर्द से मुक्ति भी देता है और यह ऐंटीऑक्सिडेंट भी होता है. ये दोनों ही गुण आपकी त्वचा को जलन, सूजन से मुक्ति दिलाएंगे.

इस्तेमाल किए गए ग्रीन-टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर के लगाएं
यदि घर पर खीरा न हो तो आप इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को भी पहले से फ्रिज में रख सकती हैं. थ्रेडिंग करा के आने के तुरंत बाद इन्हें अपने आंखों पर रखें. चाय में टैनिक ऐसिड और थिओब्रोमाइन होते हैं, जो दर्द और लालिमा से जल्द ही छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर होते हैं.

ऐलोवेरा जेल हमेशा की तरह निभाएगा साथ
ऐलोवेरा तो यूं भी त्वचा की कई समस्याओं से निपटने में हमारा साथ देता है. इसमें त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन, लालिमा व सूजन से राहत देने वाले गुण मौजूद होते हैं. आप चाहें तो ऐलोवेरा की पत्ती को काट कर जेल को भी थ्रेडिंग करवाने से पहले फ्रिज में रख सकती हैं, ताकि यह आपको अतिरिक्त ठंडक भी पहुंचाए. अन्यथा आने के बाद ऐलोवेरा की पत्ती को काट कर जेल निकालें और त्वचा की प्रभावित जगह पर लगा लें. आपको तुरंत ही राहत मिल जाएगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: BeautyHome remediesinstant relief to eyebrow burnsrelief from threading burnsrelief to threading eyebrow burnsskin burnskin careskincarethreading burnstweezingआइब्रो की त्वचाघरेलू उपायघरेलू नुस्खेजलन में राहतथ्रेडिंगथ्रेडिंग की जलन से राहतथ्रेडिंग से त्वचा का छिलनाथ्रेडिंग से होने वाली जलनदादी मां के नुस्खेहोम रेमेडीज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum