• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में कारगर हैं ये सात तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 8, 2021
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में कारगर हैं ये सात तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

स्वस्थ काया से ही जीवन के सारे सुख हैं. आप अपने परिजनों को भी केवल तभी संतुष्ट रख सकती हैं, जबकि आपका ख़ुद का स्वास्थ्य अच्छा हो. महिलाएं किस तरह रखें अपनी सेहत का ख़्याल, इस बात को लेकर सी के बिड़ला हॉस्पिटल गुरुग्राम की स्त्री रोग एंव प्रसूति विशेषज्ञ डॉ अरुणा कालरा कुछ काम की सलाह दे रही हैं. और वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन इन सलाहों को जानना और भी ज़रूरी है, ताकि आप इन्हें अमल में लाकर ख़ुद को सहतमंद रख सकें.

घरभर में सभी का ख़्याल रखने के बावजूद अक्सर ज़्यादातर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर जाती हैं. लेकिन हमारी सलाह ये है कि इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर आप यह प्रण लें कि आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल गंभीरता से करेंगी, ताकि आप अपनों की देखभाल और भी अच्छी तरह कर सकें. नीचे दिए गए कुछ सुझावों पर अमल कीजिए, ताकि आप स्वस्थ बनी रहें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

1. क्या खा रही हैं, इस पर दें ध्यान
ये तो आपने भी सुना होगा कि हम जैसा खाते हैं, वैसा बन जाते हैं. आपको जानकर अचरज होगा कि कई बीमारियां हमें केवल अपने खानपान की आदतों की वजह से हो जाती हैं. उदाहरण के लिए हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्टरॉल, मोटापा और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का सीधा संबंध आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से है. यदि आप ख़ुद को स्वस्थ रखना चाहती हैं आपको अपने भोजन में हरी सब्ज़ियों की मात्रा बढ़ानी होगी. हरी सब्ज़ियों में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. इसके अलावा मौसमी फलों और सूखे मेवों यानी ड्राइ फ्रूट्स को भी अपने खानपान का हिस्सा बनाएं. ड्राइ फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारियों का ख़तरा घटता है.

2. एक्सरसाइज़ बहुत ज़रूरी है
फ़िटनेस के लिए आपको रोज़ाना कम से कम आधा घंटे से व्यायाम करना चाहिए. धीरे-धीरे आप इसका समय बढ़ाती जाएं. याद रखें कि टहलना यानी वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज़ है, जो आपका तनाव कम करने के साथ-साथ दिल बीमारियों, मधुमेह, ऑस्टिओपोरोसिस और ब्रेस्ट कैंसर तक के ख़तरे को कम करने में कारगर है. यदि आप सेहतमंद बनी रहना चाहती हैं तो रोज़ाना कम से कम आधे घंटे की ब्रिस्क वॉक (तेज़ गति से चलना) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें.

3. नियमित अंतराल पर अपने डाक्टर से लेती रहें सलाह
नियमित अंतराल पर अपने डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच करवाती रहें, ताकि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सही जानकारी मिलती रहे. कभी भी किसी बीमारी को लंबे समय तक खिंचने न दें, बल्कि कोई तकलीफ़ होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि वह बीमारी बढ़ कर गंभीर रूप न लेने पाए. यदि आप नियमित तौर पर अपनी जांच करवाती रहेंगी तो अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा सजग रह सकेंगी.

4. अपनी हड्डियों का रखें ख़ास ख़्याल
महिलाओं में यूं भी ऑस्टिओपोरोसिस की समस्या आम है. कहीं यह ख़तरनाक रूप ले कर आपकी हड्डियों को क्षति न पहुंचाए, इससे बेहतर यह होगा कि आप अपनी हड्डियों को सुरक्षित रखने के प्रति गंभीर हो जाएं. नियमित तौर पर व्यायाम करना और कैल्शियम व विटामिन D3 से भरपूर भोजन का सेवन कर के आप ऑस्टिओपोरोसिस की समस्या को रोक सकती हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें.

5. हमेशा पर्याप्त नींद लें
स्वास्थ्य और हर तरह की तंदुरुस्ती के लिए अच्छी नींद बेहद ज़रूरी है. नींद के अभाव से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. आप चाहे जो भी कर लें, लेकिन यदि आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं ले रही हैं तो अपने स्वास्थ्य को अच्छा नहीं रख सकेंगी. सेहतमंद बने रहने के लिए आठ घंटे की नींद बहुत ज़रूरी है. साथ ही, अपने सोने और जागने के समय को निश्चित कर लें. यह बात भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपका पूरा साथ निभाएगी.

6. मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है अपने शौक़ पर ध्यान देना
पूरी तरह स्वस्थ रहने का अर्थ है कि आप शारीरिक व मानिसक दोनों ही तरह से स्वस्थ हों. जहां शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हम आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए तनाव को कम करने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनें. अपने शौक़ पूरा करने के लिए एक घंटे का समय ज़रूर निकालें, फिर चाहे वह आपकी कोई भी हॉबी क्यों न हो, जैसे- पेंटिंग, डांस, गायन, बागवानी, कोई खेल खेलना वगैरह. इस तरह महिलाएं अपने घरेलू और कामकाजी जीवन में सामंसजस्य बैठाते हुए मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकती हैं.

7. समय पर टीकाकरण ज़रूर करवाएं
सभी महिलाओं को यह जानकारी होनी चाहिए कि टीकाकरण का असर कुछ समय के बाद समाप्त हो सकता है. उन्हें वयस्कों से संबंधित उन सभी टीकों की जानकारी भी रखनी चाहिए, जो उन्हें कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं. महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण टीके हैं, जो उन्हें एचपीवी से बचाने, इनफ़्लूएंज़ा से, हैपेटाइटिस और थायरॉइड से बचाने में कारगर हैं. अपने डॉक्टर से इनकी जानकारी जुटाएं और सही समय पर इन्हें लगवाएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: be healthyHealthhow to be healthymantras to be healthyworld’s health dayअच्छा स्वास्थ्यकैसे रहें स्वस्थकैसे रहें हेल्दीबेहतर स्वास्थ्ययूं रहें सेहतमंदरहें सेहतमंदवर्ल्ड हेल्थ डेसेहतस्वस्थ रहने के तरीक़ेस्वस्थ रहने के मंत्रस्वास्थ्य
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum