• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मास्क-प्रूफ़ मेकअप करना चाहती हैं? यहां मिलेंगे कुछ टिप्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 10, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मास्क-प्रूफ़ मेकअप करना चाहती हैं? यहां मिलेंगे कुछ टिप्स
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आज के समय में, जबकि मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है, आपका किसी ऐसे समारोह में जाना बहुत ही ज़रूरी हो, जहां मेकअप किए बिना नहीं जाया जा सकता तो आप क्या करेंगी? मास्क-प्रूफ़ मेकअप आज की ज़रूरत है, पर क्या इसके लिए कोई गाइडलान मौजूद है? अब तक तो नहीं! लेकिन यहां सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट समाइरा संधू आपको इसी के बारे में टिप्स दे रही हैं.

 

मास्क के साथ किस प्रकार का मेकअप मुमक़िन है? या किस प्रकार का मेकअप किया जाना चाहिए? इन दिनों मेकअप की शौक़ीन युवतियां और महिलाएं ऐसे ही कुछ सवालों से जूझ रही हैं. इस बारे में सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट समाइरा संधू का कहना है,‘‘मास्क-प्रूफ़ मेकअप जैसी अवधारणा अब तक तो नहीं है और जहां तक संभव हो हमें मास्क के नीचे मेकअप लगाने से बचना ही चाहिए.’’ पर इसके साथ ही वे कहती हैं,‘‘अगर किसी समारोह में शामिल होने के लिए आपको मेकअप करना ही पड़े तो मैं कुछ टिप्स दे सकती हूं, जो आपके काम आएंगे.’’

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

वॉटर-प्रूफ़ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
मौसम गर्म हैं तो हमें यूं भी पसीना आता है और मास्क पहनने से तो पसीना और भी ज़्यादा आएगा यह बात तो तय है. ऐसा होने पर आपकी त्वचा चिकनी हो जाएगी, गीली हो जाएगी. अत: बहुत महत्वपूर्ण है कि आपके सभी मेकअप प्रोडक्ट्स वॉटर-प्रूफ़ हों.

क्रीम का इस्तेमाल ना ही करें या बहुत ही कम करें
गर्मियों में यूं भी क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए और चूंकि आपको मास्क भी पहनना है तो क्रीम का इस्तेमाल न करें या फिर बहुत ही कम करें. मास्क के नीचे ज़्यादा क्रीम होने से मुहांसे और ब्रेकआउट्स होने की संभावना बढ़ जाती है. अत: बेहतर यही रहेगा कि आप क्रीम का इस्तेमाल न के बराबर करें.

मास्क सावधानी से उतारें
मेकअप करने के बाद मेकअप को अच्छी तरह सूखने का समय दें और इसके बाद ही मास्क पहनें. यह एक व्यावहारिक बात है कि मास्क पहनते-उतारते समय मेकअप अक्सर बिगड़ेगा ही. लेकिन यदि आप थोड़ी सावधानी रखेंगी तो मेकअप कम फैलेगा. अत: मास्क सावधानी से लगाएं और उतारें.

टचअप के लिए प्रोडक्ट्स साथ रखें
आपने अच्छी तरह मेकअप कर के मास्क लगा लिया, लेकिन मास्क लगाने पर आए पसीने की वजह से, जब आप मास्क उतारेंगी तो हो सकता है, वह पैची हो चुका हो. अत: अपने पर्स में टचअप के लिए बेसिक चीज़ें साथ रखें और आवश्यकता हो तो वेन्यू पर पहुंचने के बाद टचअप कर लें.

आपके पर्स में टिशू पेपर या पेपर नैप्किन भी हो
मास्क लगाने की वजह से चेहरे पर आए पसीने को सोखने के लिए आपके पर्स में एक टिशू पेपर या पेपर नैप्किन रखें. हल्के हाथों से थपथपाते हुए पसीने को टिशू पेपर पर सोख लेंगी तो मेकअप सही दिखने लगेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: celebrity makeup artistcorona erahow to do mask-proof makeupmakeupmakeup tips in corona eramask-proof makeupSamaira Sandhuकैसे करें मास्क-प्रूफ़ मेकअपकोरोना कालकोरोना काल में मेकअप टिप्समास्क-प्रूफ़ मेकअपमेकअपसमाइरा संधूसेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum