• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बालों में चिपचिपाहट रहित चमक पाना चाहती हैं? यहां पेश हैं तीन आसान तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 3, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बालों में चिपचिपाहट रहित चमक पाना चाहती हैं? यहां पेश हैं तीन आसान तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

स्वस्थ, मज़बूत और चमकदार बाल हर युवती की ख़्वाहिश होती है, लेकिन सबके पास ऐसे बाल हों यह ज़रूरी तो नहीं. लेकिन यहां हम हम आपको चमकदार बाल पाने के जो तरीक़े बताने जा रहे हैं, उन्हें अपनाकर हर युवती सेहतमंद चमक से भरे बालों का अपना सपना पूरा कर सकती है.

बालों को चमकदार बनाने के जो तरीक़े हम आपको बताने जा रहे हैं, वे आसान हैं और इफ़ेक्टिव भी. इनमें से एक तरीक़ा तो ऐसा है, जिसे आप यदि अपने रूटीन में शामिल कर लें तो आपके बालों में चमक आना तय है. बाक़ी के दो तरीक़े प्रोडक्ड-बेस्ड हैं, पर वे भी बेहद प्रभावी हैं. तो आइए, डालें इन तरीक़ों पर एक नज़र…

हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं बाल
आपको यह बात बताते समय हम यह मानकर चल रहे हैं कि बालों की सेहत के लिए आप सप्ताह में कम से कम एक बार बालों में तेल लगाती होंगी और उसके बाद ही शैम्पू करती होंगी. क्योंकि तेल लगाने के बाद शैम्पू करने से भी बालों में चमक आती है. और जब भी आप शैम्पू करें तो अपने बालों को ठंडे पानी से ही धोएं. यूं तो ये बहुत ही बेसिक-सा टिप है, लेकिन है बहुत काम का. दरअस्ल, जब आप बालों को गर्म पानी से धोती हैं तो उनके क्यूटिकल्स खुल जाते हैं और बालों में मौजूद नैचुरल तेल हट जाता है. इससे बाल रूखे हो जाते हैं. लेकिन जब आप बालों को ठंडे पानी से धोती हैं तो ये क्यूटिकल्स बंद यानी सील हो जाते हैं, जिससे बालों का प्राकृतिक तेल उनके भीतर ही रहता है और यही तेल बालों को चमकदार बनाता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

लीव-इन हेयर कंडिशनर्स बढ़ाते हैं बालों की चमक
लीव-इन हेयर कंडिशनर्स ऐसा प्रोडक्ट हैं, जो क्षतिग्रस्त बालों को भी चमकदार दिखाने में कारगर हैं. बाज़ार में उपलब्ध इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल का तरीक़ा बेहद आसान है. बालों को धोने के बाद, जब बाल हल्के गीले हों, उसी समय इसका इस्तेमाल करना चाहिए. अपने हथेलियों पर थोड़ा-सा लीव-इन कंडिशनर लें. उसे दोनों हथेलियों के बीच रगड़ें और बालों पर ऊपर से नीचे की ओर लंबाई में लगा लें. इसे लगाने के बाद आपके बालों की उलझनें भी बहुत आसानी से सुलझ जाएंगी, कंघी करते वक़्त बाल टूटेंगे भी कम और सूखने के बाद बाल स्वस्थ चमक से दमकते हुए नज़र आएंगे.

शाइन स्प्रेज़ निभाएंगे साथ
यदि आपके बाल बहुत पतले हैं और आपको बालों को बिना चिपचिपा बनाए चमकदार बनाना है तो शाइन स्प्रेज़ आपका साथ निभाएंगे. बाज़ार में आसानी से उपलब्ध कई तरह के शाइन स्प्रेज़ में से अपने बालों के अनुसार किसी एक का चुनाव कीजिए. फिर आपको बस, बालों को कंघी करने और अपना पसंदीदा स्टाइल बना लेने के बाद शाइन स्प्रे छिड़क लेना है. इस तरह आपके बाल पलभर में ही चमकदार नज़र आने लगेंगे, वो भी बिना किसी चिपचिपाहट के.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: cold water washhairHair carehealthy hairleave-in conditionernon-sticky shineshine in hairshine sprayshiny hairways to bring healthy shine to hairचमकदार बालचिपचिपाहट रहित चमकठंडे पानी से बाल धोनाबालबालों की देखभालबालों में चमकबालों में स्वस्थ चमक लाने के तरीक़ेलीव-इन कंडिशनरशाइन स्प्रेशाइनी बालस्वस्थ बाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum