• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

अपनी रंगत के अनुसार यूं चुनें लिपस्टिक का सही शेड

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 24, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
अपनी रंगत के अनुसार यूं चुनें लिपस्टिक का सही शेड
Share on FacebookShare on Twitter

लिपस्टिक ख़रीदते समय यदि आप इसके शेड के चुनाव को लेकर असमंजस में पड़ जाती हैं तो घबराइए नहीं, आप अकेली ऐसी नहीं हैं. अधिकतर युवतियों और महिलाओं के साथ ऐसा होता है. और हम आपको बता दें कि लिपस्टिक के इतने शेड्स बाज़ार में उपलब्ध हैं कि आपकी रंगत पर जंचने वाला शेड आपको मिल ही जाएगा. बस, कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत है. और वही बातें हम आपको बता रहे हैं…

सामान्यत: जब भी हम मेकअप करते हैं, हमारी लिपस्टिक उसका केंद्रबिंदु होती है. लिपस्टिक के सही शेड का चुनाव जहां आपके लुक को बना सकता है, वहीं ग़लत शेड का चुनाव आपके लुक को बिगाड़ भी सकता है. अब समस्या ये है कि आख़िर लिपस्टिक का सही शेड चुना कैसे जाए? पर आपको यह जानकर इत्मीनान होगा कि सौंदर्य-प्रेमी, मेकअप पसंद करनेवाले हम जैसे लोगों ने इस बात की जानकारी जुटा ली है कि अपनी रंगत के अनुसार आप पर कौन-सा शेड अच्छा लगेगा.
पर इससे पहले कि हम आपको लिपस्टिक के शेड के चुनाव की जानकारी दें, दो और मुख्य बातें जान लीजिए-

पहली बात ये कि यदि आप न्यूड या नैचुरल लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आपको अपने होंठों की रंगत के आसपास के शेड की लिपस्टिक का ही चुनाव करना चाहिए, क्योंकि यह आपके होंठों को वाक़ई नैचुरल दिखाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

दूसरी बात ये कि जब भी आप ख़ुद पर जंचने वाली लिपस्टिक ख़रीद रही हों, उससे मिलता-जुलता लिप लाइनर ख़रीदना कभी न भूलें. लिप लाइनर से न सिर्फ़ आप अपने होंठों को सुंदर आकार दे सकेंगी, बल्कि आपकी लिपस्टिक बहेगी भी नहीं. यदि नहीं लिपस्टिक अप्लाइ करने से पहले यदि आप पूरे होंठों पर लिप लाइनर लगा लेंगी तो लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहगी.
अब लिपस्टिक के सही शेड के चुनाव के लिए हम त्वचा की रंगत को तीन शेड्स में बांटेंगे. भारतीय त्वचा की रंगत अक्सर सांवली/गहरी, गेहुंई या गोरी होती है. और हम इसी क्रम में आपको बुनियादी नियम बताने जा रहे हैं कि आपको किस तरह की लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए…

यदि आपकी रंगत है सांवली/गहरी
यदि आप गहरी या सांवली रंगत की हैं तो लिपस्टिक के ब्राउनिश कलर्स आप पर जंचेंगे. आप रेड कलर के ब्राउनिश शेड्स या फिर कैरेमल कलर के शेड्स का भी चुनाव कर सकती हैं. पिंक कलर के ब्राउनिश से शेड्स भी आप पर जंचेंगे. बेरी, ब्रिक रेड और ब्राउनिश रेड का चुनाव भी आपके लिए सही रहेगा. ये तो हमारे बताए हुए शेड्स हैं, लेकिन यदि आप चाहें और स्टोर में लिपस्टिक के टेस्टर्स उपलब्ध हों तो आप इन शेड्स के हल्के और गहरे रंग भी ट्राइ कर के देख सकती हैं.

यदि आपकी रंगत है गेहुंई
हमारे देश की अधिकांश महिलाओं की रंगत गेहुंई ही है और इस रंगत की सबसे अच्छी बात ये है कि लिपस्टिक का हर तरह का शेड ऐसी रंगत पर जंचता है. आप बैंगनी रंग से लेकर न्यूड तक, लाल रंग से लेकर नारंगी तक और लाइट ब्राउन से लेकर वाइन तक किसी भी रंग का चुनाव कर सकती हैं. ब्रॉन्ज़, सिनमन, कॉपर, गोल्ड, डीप रेड, वाइन और डीप ब्राउन जैसे शेड्स भी आप पर ख़ूब जंचेंगे.

यदि आपकी रंगत है गोरी
आपकी रंगत यदि गोरी है तो आप हल्के रंग और नैचुरल शेड्स चुनने की ग़लती न करें. ये आपके ऊपर बिल्कुल अच्छे नहीं लगेंगे. ये आपके लुक को वॉश्ड-आउट बना देंगे और आपको बीमार या थका हुआ दिखाने का काम करेंगे. गोरी रंगत पर ब्राइट कलर्स अच्छे लगते हैं, जैसे- मोव, मोका, ऐप्रिकॉट, कोरल, रेड, टैंजरिन आदि. तो आपको लिपस्टिक के शोख़ रंगों का चुनाव करना चाहिए.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: choose lipstick according to your complexionlipstickmakeupright shade of lipstickright way to choose lipstickshadetoneअपनी रंगत के अनुसार चुनें लिपस्टिकमेकअपरंगतलिपस्टिकलिपस्टिक का सही शेडलिपस्टिक चुनने का सही तरीक़ाशेड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum