• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

तो आप ओपन पोर्स से परेशान हैं? इन्हें कम करने के लिए अपनाएं ये तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 30, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
तो आप ओपन पोर्स से परेशान हैं? इन्हें कम करने के लिए अपनाएं ये तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो हम सभी जानते हैं कि त्वचा के खुले रोमछिद्र यानी ओपन पोर्स अधिकतर तैलीय त्वचा पर होते हैं. और यह भी पूरी तरह सच है कि ये ओपन पोर्स हमें उम्रदराज़ दिखाते हैं. लेकिन यदि हम आपसे यह कहें कि ओपन पोर्स को कम किया जा सकता है तो? जी हां, यह बिल्कुल सही है. और हम यहां इसके तरीक़े बता रहे हैं.

क्या आपको यह पता है कि रोमछिद्र हमारी त्वचा के लिए वायु संचार का यानी वेंटिलेशन का काम करते हैं? हमारी त्वचा इन पोर्स के ज़रिए ही सांस लेती है. और पोर्स हमारे शरीर के हर हिस्से की त्वचा पर मौजूद होते हैं. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे ये पोर्स उभरकर नज़र आने लगते हैं. पोर्स का इस तरह बढ़ना बेहद स्वाभाविक प्रक्रिया है. और यह बात हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि यदि आप ये सोच रही हों कि हम आपको पोर्स से छुटकारा पाने के तरीक़े बता रहे हैं तो आप ग़लत हैं.

 एक सच यह भी है कि ऑइली त्वचा वाले लोगों में ओपन पोर्स की समस्या पोर्स में मेकअप, धूल-गंदगी और प्रदूषण के कणों के फंस जाने यानी क्लॉगिंग की वजह से भी होती है. तो हमारे कहने का मतलब यह है कि जहां पोर्स से छुटकारा पाना संभव नहीं हैं, वहीं राहत की बात यह है कि जिस तरह हम बढ़ती उम्र के निशानों, बारीक़ रेखाओं और झुर्रियों को मैनेज करते हैं, ठीक उसी तरह बड़े, ओपन पोर्स को भी मैनेज किया जा सकता है. और यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. अपने पोर्स को मैनेज करने के लिए आपको अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन में शामिल क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग जैसे स्टेप्स में इस्तेमाल होनेवाले प्रोडक्ट्स में थोड़ा बदलाव लाना होगा. इसके लिए:

अपने मौजूदा फ़ेस वॉश को सोप-फ्री फ़ेस वॉश से बदल दें
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया क्लॉगिंग की वजह से भी ओपन पोर्स की समस्या होती है. इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि दिनभर के काम के बाद जब आप घर पहुंचें तो अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लेंज़ करें, ताकि चेहरे पर मौजूद धूल, गंदगी, मेकअप और प्रदूषण के कण पूरी तरह हट जाएं और पोर्स बंद न रहने पाएं. इसके लिए आप अपने मौजूदा क्लेंज़र की जगह ऐसे सोप-फ्री क्लेंज़र का इस्तेमाल करें, जिसमें साबुन, कृत्रिम ख़ुशबू और प्रिज़र्वेटिव्स ना हों. क्योंकि ये चीज़ें आपकी त्वचा को नुक़सान पहुंचाती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

ऐल्कहॉल मुक्त टोनर का इस्तेमाल करें
जब बात स्किनकेयर की हो तो शायद यह बहस कभी ख़त्म नहीं होगी कि स्किनकेयर के रूटीन में रोज़ाना टोनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए या नहीं? लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि ऑइली त्वचा वालों के लिए, जिन्हें ओपन पोर्स की समस्या सबसे ज़्यादा होती है, टोनर का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है. इसके इस्तेमाल से न सिर्फ़ पोर्स में जमा गंदगी साफ़ होती है, बल्कि यह पोर्स को कसने का काम भी करता है. ऐल्कहॉल रहित फ़ॉर्मूला वाले टोनर का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को किसी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचाता है. साथ ही, अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह लें कि आपके लिए कौन-सा टोनर सही रहेगा.

ऑइल-फ्री फ़ॉर्मूला वाले हों मॉइस्चराइज़िंग प्रोडक्ट्स
हम यहां फिर दोहराएंगे कि अक्सर ऑइली त्वचा पर ही ओपन पोर्स ज़्यादा दिखाई देते हैं. अत: जब क्लेंज़िंग और टोनिंग के बाद मॉइस्चराइज़र लगाने की बारी आए तो जेल बेस्ड या ऑइल फ्री हल्के मॉइस्चराइज़र का ही इस्तेमाल करें. यदि मॉइस्चराइज़र में रेटिनॉल या हायलूरॉनिक ऐसिड मौजूद हो तो यह बात सोने पर सुहागा साबित होगी, क्योंकि ये दोनों पोर्स को समतल दिखाने में सहायक हैं. यदि आप ख़ुद अपने लिए कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र न चुन पा रही हों तो अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह पर मॉइस्चराइज़र चुनें. यदि नाइट क्रीम या सीरम आदि का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इनका चयन भी अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही करें. 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: methods to reduce open poresoil free productsopen poresporereduce open poresskinskin careskin care routine for open poressoap free cleanserToningऑइल फ्री प्रोडक्टसओपन पोर्सओपन पोर्स के लिए स्किन केयर रूटीनओपन पोर्स को कम करने के तरीक़ेओपन पोर्स को यूं करें कमटोनिंगत्वचारोमछिद्रसोप फ्री क्लेंज़रस्किनस्किन केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum