• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

छोटी आंखों को मेकअप के ज़रिए बड़ा दिखाने के आसान तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 6, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
छोटी आंखों को मेकअप के ज़रिए बड़ा दिखाने के आसान तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी ऐसी युवतियों/महिलाओं में से हैं जो चाहती तो हैं कि उनके आंखें बड़ी नज़र आएं, लेकिन हैं आकार में छोटी आंखों की स्वामिनी तो चिंता छोड़ दीजिए. क्योंकि मेकअप आपकी हर समस्या का समाधान करने के लिए मौजूद है. बस, परेशानी ये है कि आपको इसका तरीक़ा पता नहीं है. तो वो तरीक़ हम बता रहे हैं, जिससे आपकी छोटी आंखें भी सही मेकअप के ज़रिए बड़ी नज़र आएंगी.

इससे पहले कि हम आपको आंखों को बड़ा दिखाने के मेकअप टिप्स बताएं, हम आपको कुछ और बताने जा रहे हैं. वो इसलिए कि जो बताने जा रहे हैं उसका सीधा असर आपकी आंखों के बड़ा दिखने पर पड़ेगा. तो बात ये है कि आंखों के आकार को बड़ा दिखाने में आपकी भौंहों यानी आइब्रोज़ के आकार का बड़ा असर पड़ता है. और आप चाहे कितनी भी बड़ी मेकअप प्रेमी क्यों न हों, इस सच्चाई से इनकार नहीं कर पाएंगी कि मेकअप के दौरान हम अपनी आइब्रोज़ को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. तो हमारी सबसे पहली सलाह ये है कि अपनी आइब्रोज़ को सही आकार दें और मेकअप करते समय आइब्रोज़ पर आइ पेंसिल चलाते हुए भौहों की ख़ाली जगहों को अच्छी तरह भरें. और जब आप आइ मेकअप कर रही हों तब इन बातों का ध्यान रखें…

आइलाइनर का इस्तेमाल पूरी आंखों पर न करें
यदि आप उन लोगों में से हैं, जो अपनी पूरी लैश लाइन पर आइलाइनर लगाते हैं तो आपको बता दें कि इस तरह का आइलाइनर बड़ी आंखों को बेहद आकर्षक दिखाता है, जबकि छोटी आंखों को बंद-बंद यानी और छोटा दिखाता है. छोटी आंखों पर आइलाइनर लगाने का सही तरीक़ा यह है कि आप लैश लाइन के केवल तीन चौथाई हिस्से पर लाइनर लगाएं. इससे आंखें बड़ी नज़र आएंगी, क्योंकि लोगों का ध्यान आपकी आंखों के सबसे चौड़े हिस्से पर केंद्रित होगा. अत: आंखों के बाहरी हिस्से की लैश लाइन से शुरुआत करते हुए आप आंखों के सबसे चौड़े हिस्से के पास आकर लाइनर लगाना ख़त्म कर दें. और इसका असर देखकर आप ख़ुद हैरान रह जाएंगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

आइलाइनर के रंग पर दीजिए ध्यान
क्या आपने कभी फ़िल्म अभिनेत्री रेखा के आइमेकअप पर ग़ौर किया है? वे अपनी आंखों की वॉटरलाइन पर वाइट आइलाइनर का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी पहले से ही बड़ी-बड़ी आंखें और भी बड़ी और भी ख़ूबसूरत नज़र आती हैं. तो अपनी छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप भी वॉटरलाइन पर वाइट जेल आइलाइनर लगाएं. यह स्वाभाविक नज़र आए इसके लिए इसे आंखों के अंदरूनी कोने पर भी लगाएं. इसका प्रभाव आपकी आंखों को बड़ा दिखाएगा.

आंखों के नीचे लगाएं हाइलाइटर
हाइलाइटर, छोटी आंखों वाली युवतियों का बेस्ट फ्रेंड है. आंखों को बड़ा दिखाने के लिए अपनी आंखों के निचले हिस्से पर और आंखों के अदंरूनी कोनों पर हल्का-सा हाइलाटर लगाकर ब्लैंड कीजिए. इससे न सिर्फ़ आपकी आंखें बड़ी नज़र आएंगी, बल्कि चमकीली भी नज़र आएंगी. इस टिप को आज़माने का नतीजा आपकी बड़ी आंखों का सपना साकार कर देगा.

मस्कारा लगाए बिना ख़त्म न करें आइमेकअप
हम यहां आपको जो बात बता रहे हैं, उसे गांठ बांध लीजिए. बात आइ मेकअप की हो तो मस्कारा लगाए बिना आइ मेकअप पूरा ही नहीं होता. अक्सर युवतियां या तो मस्कारा लगाना ही स्किप कर देती हैं या फिर इसे केवल ऊपरी पलकों पर लगाकर मेकअप को पूरा मान लेती हैं. लेकिन यदि आपको अपनी आंखों को बड़ा दिखाना है तो मस्कारा लगाना तो ज़रूरी है ही, लेकिन निचली पलकों पर मस्कारा लगाना और भी ज़रूरी है. यदि आप निचली पलकों के बीच वाले हिस्से पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी तो आपकी आंखें बड़ी नज़र आएंगी. और यदि आप मस्कारा इसलिए नहीं लगाती हैं कि इससे आपकी पलकें उलझ जाती हैं तो मस्कारा लगाने से पहले अपनी पलकों पर हल्की-सी पेट्रोलियम जेली मल लें. इससे आपकी पलकें नहीं उलझेंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautybig eyesmake small eyes look bigmake small eyes look big with makeupmakeupmakeup mantrasmall eyessmall eyes makeupछोटी आंखेंछोटी आंखों का मेकअपछोटी आंखों को मेकअप से दिखाएं बड़ाछोटी आंखों को यूं दिखाएं बड़ाबड़ी आंखेंब्यूटीमेकअपमेकअप मंत्र
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum