• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या मेकअप के लिए आप अपनी त्वचा को तैयार करती हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 7, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
क्या मेकअप के लिए आप अपनी त्वचा को तैयार करती हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको लग रहा है कि हमने कैसा अजीबोग़रीब सवाल पूछा है? क्या आपको ऐसा लगा कि तैयार होने के लिए मेकअप किया जाता है और हम मेकअप के लिए त्वचा को तैयार करने का सवाल पूछ रहे हैं? तो आपको बता दें कि हम बिल्कुल सही सवाल पूछ रहे हैं, क्योंकि यदि आप त्वचा को तैयार किए बिना मेकअप करेंगी तो उसके नतीजे, उतने अच्छे नहीं आएंगे, जितने कि त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करने के बाद मेकअप करने के नतीजे मिलेंगे. तो आइए जानें, मेकअप के लिए त्वचा को कैसे तैयार किया जाता है…

इससे पहले कि आपको मेकअप के लिए त्वचा को तैयार करने का तरीक़ा बताएं यह जान लेना अच्छा होगा कि क्या होता है जब आप त्वचा को तैयार किए बिना मेकअप प्रोडक्ट्स अपने चेहरे पर लगाती हैं. जब आप त्वचा को बिना तैयार किए चेहरे पर मेकअप प्रोडक्ट्स लगाती हैं तो वे आपकी त्वचा को नुक़सान पहुंचा सकते हैं, असमान रूप से लग सकते हैं, आसानी से नहीं लगते, लंबे समय तक चेहरे पर नहीं टिकते और उनका रंग भी उतना अच्छा नहीं आता, जितना की आ सकता था.
वहीं जब आप अपने चेहरे की त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करने के बाद मेकअप प्रोडक्ट्स लगाती हैं तो मेकअप प्रोडक्ट्स त्वचा को कम नुक़सान पहुंचाते हैं, समान रूप से और आसानी से लगते हैं, उनके रंग उभरकर दिखाई देते हैं और मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहता है. अब जबकि हमने आपको त्वचा को तैयार कर के मेकअप करने के फ़ायदे और कारण बता दिए हैं तो अब जानिए कि मेकअप के लिए त्वचा को कैसे तैयार किया जाना चाहिए…

चेहरे को अच्छी तरह धोएं
यदि आपको मेकअप अप्लाइ करना है तो सबसे पहले अपने चेहरे को (अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार) फ़ेसवॉश से अच्छी तरह धोएं, जिससे चेहरे पर लगे तेल, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण हट जाएं. यदि आप इन्हें हटाए बिना मेकअप प्रोडक्ट लगाएंगी तो इस गंदगी के साथ मिलकर मेकअप प्रोडक्ट्स के कण आपके चेहरे पर मुहांसों का कारण बन सकते हैं. अत: मेकअप का सबसे पहले स्टेप है चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करना.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

त्वचा पर बर्फ़ मलें
यूं तो मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ़ मलने की सलाह ऑइली स्किन वाली युवतियों के लिए बहुत काम की साबित होती है, क्योंकि इससे उनका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और बहता नहीं है. लेकिन चूंकि बर्फ़ लगाने से त्वचा पर मौजूद पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे मेकअप और भी सुंदर लगता है अत: मेकअप से पहले बर्फ़ लगाना एक ऐसा स्टेप है जो आपकी त्वचा को मेकअप के लिए तैयार कर देता है. यही नहीं, बर्फ़ लगाने से चेहरे पर रक्त का संचार सुधरता है और त्वचा में भली-सी चमक आ जाती है. और जो त्वचा स्वत: ही चमक रही हो उसपर मेकअप तो जंचेगा ही.

अब मॉइस्चराइज़र की बारी
चेहरे पर बर्फ़ मलने के बाद चेहरे को थपथपाते हुए पोछें और इस पर अपनी त्वचा के मुताबिक़ मॉइस्चराइज़र लगाएं. मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा के भीतर की नमी त्वचा के भीतर ही लॉक हो जाएगी, चेहरा हाइड्रेटेड नज़र आएगा और हाइड्रेटेड चेहरे का तेज ही अलग होता है. इस पर यदि मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ किए जाएं तो वे खुलकर नज़र आते हैं.

प्राइमर का इस्तेमाल है बेहद ज़रूरी
प्राइमर को इस तरह बनाया गया है कि यह आपके चेहरे पर मौजूद असमानता और ओपन पोर्स को आसानी से छुपा देता है. यह आपकी त्वचा पर लगने के बाद तुरंत ही त्वचा में समाहित होकर एक ऐसी पर्त बना देता है, जिस पर मेकअप प्रोडक्ट्स बहुत आसानी से लगते हैं और उनका पिग्मेंट उभरकर सामने आता है. प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिकता है. यही नहीं, प्राइमर आपके त्वचा पर आनेवाले उस अतिरिक्त तेल को भी सोख लेता है, जिसकी वजह से आपका मेकअप चमकीला नज़र आ सकता है या फिर बह सकता है. प्राइमर लगाने के बाद आपका चेहरा मेकअप करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

लिप मेकअप के लिए इस बात का ध्यान रखें
होंठों पर लिपस्टिक लगाना मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके लिए आपके होंठों को तैयार करना भी ज़रूरी है. क्या आप जानती हैं कि होंठों पर तेल ग्रंथियां यानी ऑइल ग्लैंड्स नहीं होतीं. यही वजह है कि हमारे होंठ फटते हैं और उन्हें देखभाल की ज़रूरत पड़ती है. अपने फटे हुए होंठों पर ग़लती से भी लिपस्टिक न लगाएं. अन्यथा यह बहुत ख़राब नज़र आएगी. होंठों को लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार करना है तो सबसे पहले होंठों को स्क्रब कर के पपड़ीदार त्वचा को हटा दें. इसके बाद लिप बाम लगाएं. जब लिप बाम होंठों में समाहित हो जाए तो होंठों पर भी प्राइमर लगाएं. इसके बाद होंठों को लाइनर से लाइन करें. अब जब आप होंठों पर लिपस्टिक लगाएंगी तो वह आसानी से लगेगी, उसके रंग उभरकर दिखेंगे और वह लंबे समय तक टिकी रहेगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Beautybefore makeup so that makeup looks goodLet the colors appearmakeupmakeup lasts longermakeup spellsmakeup tipsskin prepskin prep before makeupsteps to prepare skin for makeupताकि मेकअप अच्छा दिखेत्वचा को मेकअप के लिए तैयार करनाब्यूटीमेकअपमेकअप के रंग उभरकर दिखाई देंमेकअप मंत्रमेकअप लंबे समय तक टिकेमेकअप से पहलेमेकअप से पहले त्वचा को तैयार करना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum