• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

आंखों के निचले हिस्से को एक्स्पर्ट की तरह करें कंसील

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 21, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
आंखों के निचले हिस्से को एक्स्पर्ट की तरह करें कंसील
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको भी आंखों के निचले हिस्से पर काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स हैं तो आप उन्हें नज़रअंदाज़ न करें. किसी डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह लेकर इनका उपचार ज़रूर कराएं. लेकिन जब तक इन्हें ठीक होने में समय लगेगा, तब तक आप आंखों के निचले हिस्से को काला तो नहीं दिखते देने रह सकतीं! आप इन डार्क सर्कल्स को कंसीलर की सहायता से आसानी से छुपा सकती हैं. और यहां हम इन्हें कंसील करने का सही तरीक़ा बता रहे हैं.

आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स होने के चाहे जो कारण हों, पर अब आप उन्हें आसानी से छुपा सकती हैं. कंसीलर इस काम में आपकी मदद करता है. लेकिन इसे सही तरीक़े से लगाना बहुत ज़रूरी है, ताकि यह डार्क सर्कल्स को छुपाए, ना कि इस चक्कर में ऐसा हो जाए कि आपकी त्वचा पैची नज़र आने लगे और सभी को समझ में आ जाए कि आपने डार्क सर्कल्स छुपाने की कोशिश की है. यही वजह है कि हम आपको डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए कंसीलर के इस्तेमाल का सही तरीक़ा बता रहे हैं.

1. कंसीलर लगाने के लिए आंखों के निचले हिस्से को करें तैयार: जी हां, यदि आपने यह तैयारी सही रखी तो आप इस बात को लेकर निश्चिंत हो सकती हैं कि कंसीलर को सही तरीक़े से लगाने का आधा काम आप कर चुकी हैं. आंखों का निचला हिस्सा नाज़ुक और संवेदनशील होता है. उम्र के बढ़ने के निशान भी यहीं सबसे पहले नज़र आते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि डर्मैटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर आप सही आइक्रीम का चुनाव करें. और उसे रात को सोते समय अपनी आंखों के निचले हिस्से पर लगाएं, ताकि यह हिस्सा नर्म-मुलायम, नम और जवां बना रहे. और इस पर कंसीलर अच्छी तरह लग सके.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

2. कंसीलर को सही जगह पर लगाएं: कंसीलर को आंखों के पूरे निचले हिस्से पर लगाना सही नहीं है. कंसीलर केवल उसी जगह लगाया जाना चाहिए, जो हिस्सा स्लेटी या काला-सा नज़र आता है. कंसीलर की सहायता से इस हिस्से पर अंग्रेज़ी के अक्षर ‘C’ का आकार बनाएं. फिर इसे बाहर की ओर लाते हुए ब्लेंड करें.

3. कंसीलर को ब्रश की सहायता से लगाएं: यदि आप कंसीलर को उंगलियों की सहायता से लगाएंगी तो वह कहीं कम, कहीं ज़्यादा लगेगा और अच्छी तरह ब्लेंड भी नहीं होगा. किसी पैच की तरह नज़र आएगा. अत: ब्रश की सहायता से कंसीलर लें और ध्यान रखें कि ब्रश पर ज़रूर से ज़्यादा कंसीलर न आने पाए. अन्यथा आपकी आंखें पैची नज़र आएंगी. ब्रश पर हल्का-सा कंसीलर लें और आंखों के नीचे के काले हिस्से पर ‘C’ के आकार में डॉट्स लगाएं और ब्रश की सहायता से ही इसे बाहर की ओर लाते हुए अच्छी तरह ब्लेंड करें. यदि ब्लेंड करने के बाद आपको लगता है कि और कंसीलर की ज़रूरत है तो आप दोबारा कंसीलर ले सकती हैं, लेकिन एक साथ ज़रूरत से अधिक कंसीलर बिल्कुल न लगाएं.

4. अच्छी तरह ब्लेंड करना बहुत ज़रूरी है: कंसीलर को अच्छी तरह लगाने का मूल मंत्र है- इसे अच्छी तरह ब्लेंड करना. इसे ब्रश की सहायता से बाहर के स्ट्रोक्स लेते हुए तब तक ब्लेंड करती रहें, जब तक कि यह आपके फ़ाउंडेशन के साथ एकसार न नज़र आने लगे. आंखों का यह हिस्सा नाज़ुक होता है अत: नर्मी से पेश आते हुए, हल्के हाथों से ब्रश से तब तक ब्लेंड करती रहें, जब तक गालों और आंखों का निचला हिस्सा एक सा नज़र न आने लगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: concealerdark circles under eyeshow to apply concealerhow to conceal under eye areamakeupmakeup mantraunder eyeuse of concealerअंडर आइआंखों का निचला हिस्साआंखों के नीचे काले घेरेकंसील करनाकंसीलर का इस्तेमालकंसीलर लगाने का तरीक़ाकाले घेरेकैसे करें आंखों के निचले हिस्से को कंसीलकैसे लगाएं कंसीलरमेकअपमेकअप मंत्र
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum