• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

शक्कर से घर पर बने तीन स्क्रब, जो आपकी त्वचा को दुलारेंगे भी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 27, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
शक्कर से घर पर बने तीन स्क्रब, जो आपकी त्वचा को दुलारेंगे भी
Share on FacebookShare on Twitter

आप चाहे युवक हों या युवती आपको चेहरे की त्वचा को सप्ताह में एक बार एक्स्फ़ॉलिएट ज़रूर करना चाहिए. त्वचा को स्क्रब इसलिए किया जाता है, ताकि चेहरे पर जमी धूल, गंदगी और त्वचा की मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स चेहरे से हट जाएं. साथ ही, आपकी त्वचा के पोर्स भीतर तक साफ़ हो सकें, जिससे आपको मुहांसों की समस्या न होने पाए. यहां हम आपको बता रहे हैं घर पर शक्कर व अन्य आसानी से उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से बनने वाले ऐसे स्क्रब्स के बारे में जो आपकी त्वचा को साफ़ करने के साथ-साथ उसे दुलारने का काम भी करेंगे.

 

क्या आपको पता है कि शक्कर (फिर चाहे वो वाइट शुगर हो या ब्राउन) उसमें ग्लाइकोलिक ऐसिड होता है, जिसे त्वचा को बहुत तेज़ गति से पुनर्जीवन देने के लिए जाना जाता है. यही नहीं अपने दानेदार टेक्स्चर के कारण शक्कर एक बहुत ही अच्छा एक्स्फ़ॉलिएंट भी है, जिसका मतलब है कि यह एक अच्छा स्क्रब है. स्क्रब बनाने के लिए वाइट या ब्राउन में से कोई भी शक्कर चुन सकते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

कैसे बनाएं स्क्रब: हम जो सामग्रियां नीचे आपको बता रहे हैं, वे आपके किचन और घर में ही आसानी से मिल जाएंगी. स्क्रब बनाने के लिए आपको बस बताई हुए सामग्रियों को एक बोल में डालकर मिलाना है और गाढ़ा पेस्ट बना लेना है.

कैसे इस्तेमाल करें स्क्रब को: जब इनमें से आपका पसंदीदा स्क्रब तैयार हो जाए तो उसे सौम्य हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की त्वचा पर लगाएं और फिर दो मिनट तक हल्की-सी मसाज करें. इसे सूखने तक या पांच-दस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, ताकि इसमें मौजूद तेल के गुण आपकी त्वचा में समाहित हो जाएं. इसके बाद अपना चेहरा धो लें. उसे थपथपाते हुए पोछें और मॉइस्चराइज़र लगा लें. आपके चेहरे पर तुरंत निखार आ जाएगा.
तो आइए अब जानें, कौन-से हैं वे तीन स्क्रब्स, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं और अपनी त्वचा को पेम्पर कर सकते हैं.

शक्कर + नींबू + नारियल का तेल/बादाम का तेल
दो टेबलस्पून शक्कर, एक टेबलस्पून नींबू का रस और आधा टेबलस्पून नारियल या बादाम का तेल. इन्हें एक बोल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. और ऊपर बताए गए तरीक़े से इस्तेमाल करें.

शक्कर + शहद + ऑलिव ऑइल + गुलाबजल
दो टेबलस्पून शक्कर, एक टीस्पून शहद, एक टीस्पून ऑलिव ऑइल और एक टीस्पून गुलाब जल. इन सभी चीज़ों को मिलाकर गाढ़ा, रिबन जैसा पेस्ट तैयार करें और ऊपर बताई गई प्रक्रिया को अपनाते हुए अप्लाइ करें.

शक्कर + कॉफ़ी + नारियल/बादाम का तेल
दो टेबलस्पून शक्कर, एक टेबलस्पून पिसी हुइ कॉफ़ी और एक टेबलस्पून नारियल या बादाम का तेल. इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और स्क्रब तैयार है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Home remedieshomemade scrubscrubskinskin careskincaresugar scrubघर पर बने स्क्रबघरेलू नुस्खेत्वचात्वचा देखभालशक्कर से बने स्क्रबस्किनकेयरस्क्रब
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum