• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

सेहत से चमकती हुई त्वचा पाने के लिए लगाएं ये घर पर बने आयुर्वेदिक फ़ेस मास्क

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 2, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
सेहत से चमकती हुई त्वचा पाने के लिए लगाएं ये घर पर बने आयुर्वेदिक फ़ेस मास्क
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाना चाहते/चाहती हैं तो आप सही आलेख पर हैं. यहां हम आपको आयुर्वेदिक पदार्थों से घर पर ही ऐसे फ़ेस मास्क बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं, जो त्वचा को स्वस्थ चमक देने में बेहद प्रभावी हैं. और ख़ासतौर पर बता दें कि इनका इस्तेमाल युवक व युवतियां, महिलाएं व पुरुष दोनों ही अपनी त्वचा को आभावान बनाने के लिए कर सकते हैं.

बेजान और निस्तेज त्वचा हो या फिर दाग़-धब्बों वाली त्वचा हो, अपनी त्वचा को दुलारने और उसकी चमक को वापस पाने के लिए आयुर्वेद से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. प्राकृतिक होने के कारण आयुर्वेदिक इन्ग्रीडिएंट्स, जैसे- नीम, हल्दी और चंदन आदि के कोई साइड इफ़ेक्ट्स भी नहीं होते. यही वजह है कि यहां हम इन आयुर्वेदिक सामग्रियों से बने कुछ ऐसे फ़ेस मास्क बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं, जो आपकी त्वचा को सेहतभरी चमक देंगे. तो आइए जानें, कौन से हैं ये फ़ेस मास्क…

हल्दी-ऐलो वेरा- गुलाब जल
हल्दी में मौजूद ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-एजिंग और ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण त्वचा के लिए बेहद फ़ायदेमंद होते हैं. वहीं ऐलो वेरा बेहतरीन क्लेंज़र और मॉइस्चराइज़र है. इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं. अत: यदि आपकी त्वचा ऑइली व संवेदनशील है तो भी आप इस फ़ेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं.
कैसे बनाएं फ़ेस मास्क: एक बोल में दो टीस्पून हल्दी का पाउडर लें. इसमें एक टीस्पून ऐलो वेरा जेल और 5-10 बूंद गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मास्क को चेहरे पर लगाएं. लगभग 10-15 मिनट लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें. सप्ताह में दो बार तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नीम-तुलसी-गुलाब जल
नीम को तो यूं भी त्वचा का साथी माना जाता है. फोड़े-फुंसियां होन पर और यहां तक कि चेचक होने पर भी नीम के पानी से नहाने की सलाह दी जाती है. नीम के पानी से रोज़ाना चेहरा धोने से मुहांसों से आए व अन्य तरह के दाग़-धब्बे भी हल्के होते हैं. नीम में ऐंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं.
कैसे बनाएं फ़ेस मास्क: एक बोल में एक टीस्पून नीम का पाउडर, आधा टीस्पून तुलसी का पाउडर और दो टीस्पून गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. इस फ़ेस मास्क को आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें. आपका चेहरा कुछ ही सप्ताह में दमकने लगेगा. इसे आप अपनी आंखों के निचले हिस्से पर भी लगा सकती हैं, इससे आंखों के काले घेरे और इस हिस्से की सूजन दोनों में ही फ़ायदा पहुंचेगा.

चंदन-मिल्क पाउडर-गुलाब जल
चंदन भी त्वचा की सेहत के लिए बेहतरीन होता है. यह ऑइली त्वचा के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह चेहरे से तेल के निकलने को कम करता है. यह रूखी त्वचा, मुहांसों और डार्क सर्कल्स को ठीक करने में भी यह सहायक है.
कैसे बनाएं फ़ेस मास्क: एक बोल में दो टेबलस्पून मिल्क पाउडर, एक टेबलस्पून चंदन का तेल और 10-15 बूंदें गुलाब जल की डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. इस मास्क को चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए (लगभग 15 मिनट) तो चेहरा धो लें. आपके चेहरे पर तुरंत ही निखारभरी चमक नज़र आने लगेगी. इस मास्क को भी आप सप्ताह में दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: ayurvedic face maskdark circlesdark circles under eyesface maskglowing skinhealthy skinHome remedieshomemade face maskneemrose watersandalwoodskinskin careturmericआंखों के नीचे काले घेरेआयुर्वेदिक फ़ेस मास्कगुलाब जलग्लोइंग स्किनघर पर बने फ़ेस मास्कघरेलू नुस्खेचंदनचमकती हुई त्वचाडार्क सर्कल्सत्वचात्वचा की देखभालनीमफ़ेस मास्कसेहतमंद त्वचास्किनस्किन केयरहल्दीहेल्दी स्किन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum