• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

ऑइली त्वचा से निजात पाइए केवल एक इन्ग्रीडिएंट के इस्तेमाल से

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 4, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
ऑइली त्वचा से निजात पाइए केवल एक इन्ग्रीडिएंट के इस्तेमाल से
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपकी त्वचा तैलीय यानी ऑइली है तो आपको मुहांसे भी होते ही होंगे, क्योंकि ये दोनों तो जैसे कॉम्बो पैक हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे इन्ग्रीडिएंट्स के बार में बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन में हर समय मौजूद रहते हैं और ये अकेले ही आपको तैलीय त्वचा से निजात दिलाने की ख़ूबी ख़ुद में समेटे हुए हैं. तो इनका इस्तेमाल करें और ऑइली स्किन के साथ-साथ मुहांसों को भी कहें अलविदा…

यदि आपकी त्वचा ऑइली है तो हम आपकी समस्या को समझ सकते हैं. ऑइली स्किन के चलते मुहांसे और ब्रेकआउट्स की समस्या भी होती है और चेहरे पर अनचाही तैलीय चमक भी आ जाती है. पर आप परेशान न हों, क्योंकि हम आपको जिन इन्ग्रीडिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वे आपकी इन सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे. और सबसे अच्छी बात ये है कि ये अकेले ही इस काम को बख़ूबी करेंगे और आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम बनाकर सेहतभरी आभा भी देंगे.

शहद: शहद में भरपूर मात्रा में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं. इसमें मॉइस्चराइज़िंग यानी नमी पहुंचाने के गुण भी होते हैं. इस वजह से शहद के इस्तेमाल से जहां आपकी त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल हट जाता है, वहीं त्वचा नर्म-मुलायम बनी रहती है. यही नहीं, शहद में ऐंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां बनने की गति कम होती है.
कैसे करें शहद का इस्तेमाल: एक टेबलस्पून शहद लें और इससे अपने चेहर की मालिश करें. सौम्यता से तीन-चार मिनट मालिश करें और 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें. फिर चेहरा धो लें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

टमाटर: टमाटर में विटामिन C प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो मुहांसों को दूर करने में कारगर है. टमारटर में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं और यह त्वचा में कसाव लाता है. टमाटर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में तुरंत ही स्वस्थ चमक आ जाएगी.
कैसे करें टमाटर का इस्तेमाल: इसके इस्तेमाल का तरीक़ा भी बेहद आसान है. टमाटर को काटें और इसके कटे हुए टुकड़े को हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे पर मलें. तीन-चार मिनट तक चेहरे पर मलने के बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें.

ग्रीन टी: ग्रीन टी में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण होते हैं. इसकी वजह से यह त्वचा को तैलीय होने से रोकती है और चेहरे पर मुहांसों आदि की वजह से आई सूजन और जलन को कम करने में सहायक होती है. यदि चेहरे पर रैशेज़ हों, तब भी ग्रीन टी का इस्तेमाल फ़ायदेमंद होता है.
कैसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल: थोड़ पानी उबालकर थोड़ी स्ट्रॉन्ग ग्रीन टी बनाएं. इसे रूम टेम्परेचर तक ठंडा होने दें. अब एक कॉटन बॉल को इस ग्रीन टी में डुबोएं और धीरे-धीरे, थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर गलाएं. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें.

ऐलो वेरा का ताज़ा जेल: यह तो हम सभी जानते हैं कि ऐलो वेरा के जले में ऐंटी-सेप्टिक और ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण होते हैं. साथ ही यह ऐनल्जेसिक भी होता है. यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र भी है और चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑइल को सोखने का काम भी करता है. यही वजह है कि यह मुहांसों को भी ठीक करता है.
कैसे करें ऐलो वेरा के ताज़ा जेल का इस्तेमाल: एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें और इसे सौम्य हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Acne Treatment is possible in your kitchenAloe Vera Gelget rid of acneGet Rid Of Oily SkinGreen TeaHome remedieshoneyoily skinOnly One Ingredientradiant skinskin caresoft skinTomatotreatment of oily skinआपके किचन में हैं ऑइली त्वचा का इलाजआभावान त्वचाऐलो वेरा जेलऑइली त्वचाऑइली स्किनऑइली स्किन से पाइए निजातकेवल एक इन्ग्रीडिएंट का कमालग्रीन टीघरेलू नुस्खेटमाटरतैलीय त्वचात्वचात्वचा की देखभालनर्म-मुलायम त्वचामुहांसों का इलाज किचन में मौजूद हैमुहांसों से पाइए निजातशहद
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum