• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-14): हॉकी में ख़त्म पदक का सूखा, कुश्ती में भी हुई चांदी

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
August 5, 2021
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो में आज के दिन भारत ने कुल दो मेडल जीतते हुए कुल मेडल्स की संख्या 5 कर ली. आज 41 साल बात पुरुष हॉकी में भारत ने पदक जीता वहीं, रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीतकर, सुशील कुमार की बराबरी की.

आज भारत के पास कई पदक जीतने और इतिहास बनाने का मौक़ा था. हालांकि भारत ने संभावित पांच में से केवल दो ही पदक हासिल करने में सफलता पाई, पर हॉकी में 41 साल तक चले पदकों के सूखे को समाप्त ज़रूर किया.

पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
टोक्यो ओलंपिक में कमाल के फ़ॉर्म में चल रही भारतीय हॉकी टीम मॉस्को ओलंपिक के 41 साल बाद पदक जीतने में क़ामयाब रही. आज कांस्य पदक के लिए भारत का जर्मनी से मुक़ाबला था. मैच में एक समय ऐसा भी था कि भारत 1-3 से पिछड़ा हुआ था. हाथ से कांस्य पदक निकलता दिख रहा था, पर भारतीय खिलाड़ियों ने हिम्मत न हारते हुए जर्मनी रक्षापंक्ति को भेद दिया और अंत में भारत 5-4 से विजेता बनकर उभरा. 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतनेवाली हॉकी टीम की कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि को इसलिए भी ख़ास और यादगार माना जा रहा है, क्योंकि अब हॉकी में यूरोपिन टीमों और ऑस्ट्रेलिया-अर्जेंटीना जैसी टीमों का दबदबा हो गया है. भारत ने कांस्य पदक जीतने की राह में कई यूरोपियन टीमों को धूल चटा दी.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

फ़ाइनल में रवि को रजत तो बाक़ी पहलवान रहे ख़ाली हाथ
आज पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी का फ़ाइनल मैच था, जिसमें भारत के रवि कुमार का सामना रूस के पलवान ज़ाउर उगेव से था. रवि फ़ाइनल में अपना फ़ॉर्म बनाए नहीं रह पाए और उन्हें रूसी पहलवान ने 7-4 के आसान अंतर से पटखनी दे दी. इस हार के बाजवूद रवि कुमार भारतीय कुश्ती के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम लिखा चुके थे. वे पहलवान सुशील कुमार के बाद ओलंपिक सिल्वर जीतनेवाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं.
कुश्ती के ही 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के कांस्य पदक मुक़ाबले में दीपक पुनिया ने बेहतरीन शुरुआत की. वे आख़िरी 20 सेकेंड तक जीतते लग रहे थे, जब सैन मरीनो के पहलवान नज़ेम अमेन ने उन्हें पटकनी देकर चित कर दिया. पूरे मुक़ाबले के दौरान आगे रहने के बाद इस तरह हारना दिल तोड़ने जैसा रहा.
महिलाओं के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में अंशु मलिक को रेपेचेज राउंड में खेलने का मौक़ा मिला था, पर वे अपने पहले ही मैच में हार गईं. इस तरह उन्होंने पदक जीतने के मौक़ा को ज़ाया कर दिया.

कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद विनेश फोगाट ने किया निराशा
महिलाओं की कुश्ती के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्टार रेसलर विनेश फोगाट अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतने के लिए उतरी थीं. उन्होंने रियो में चूके मौक़े की भरपाई करते हुए राउंड ऑफ़ 16 में स्विट्ज़रलैंड की पहलवान पर आसान जीत हासिल की, पर क्वॉर्टरफ़ाइनल में बेलारूस की वनेसा कलादज़िंस्काया से 3-9 से हार गईं. बेलारूस की पहलवान के सेमीफ़ाइनल में हारते ही रेपेचेज के ज़रिए कांस्य पदक जीतने की विनेश की रही-सही उम्मीद भी टूट गई. टोक्यो में गए भारतीय दल में विनेश मेडल जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं. उनका हारना भारत के लिए किसी झटके से कमी नहीं रहा.

अदिति अशोक कर रही हैं गोल्फ़ में शानदार प्रदर्शन
गोल्फ़ में भारतीय पुरुषों ने जहां निराशा किया है, वहीं भारतीय महिलाएं मेडल की उम्मीद जगा रही हैं. टोक्यो में सबसे सरप्राइज़िंग प्रदर्शन कर रही हैं गोल्फ़र अदिति अशोक. दुनिया की 200वें रैंकिंग की यह खिलाड़ी तीन राउंड के बाद दूसरे स्थान पर विराजमान है. हालांकि अभी गोल्फ़ के आगे राउंड्स बचे हुए हैं, पर अदिति अशोक जिस तेज़ी से शुरुआती दौर से ही टॉप 2 में बनी हुई हैं, लगने लगा है कि गोल्फ़ से भारत को सरप्राइज़ पदक मिल सकता है.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
-कल महिला हॉकी टीम अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने के लिए ग्रेट ब्रिटेन की टीम से टकराएगी. बता दें कि ग्रेट ब्रिटेन ने रियो में आयोजित पिछले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था.
-रवि कुमार दहिया के मेडल जीतने से पहले टोक्यो में पुरुष कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद कहे जानेवाले बजरंग पुनिया 65 किलोग्राम के फ्रीस्टाइल वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
-महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में सीमा बिस्ला उतरेंगी. चार महिला पहलवानों में से तीन के ख़ाली हाथ लौटने के बाद उनसे उम्मीद बढ़ गई है.
-गोल्फ़ में अदिति अशोक और दिशा डागर को अगले राउंड में खेलना है. अदिति अशोक अपनी बढ़त को बरक़रार रखने की कोशिश करेंगी.

Tags: Deepak PuniyaIndia in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Hockey TeamRavi KumarRavi Kumar DahiyaTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 14ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020पुरुष हॉकी टीमभारतीय खिलाड़ी ओलंपिक मेंभारतीय हॉकी टीमहॉकी टीम को ब्रॉन्ज़
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum