• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मुहांसे वाली त्वचा है? तो तो यूं करें मेकअप

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 7, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मुहांसे वाली त्वचा है? तो तो यूं करें मेकअप
Share on FacebookShare on Twitter

आपको मेकअप करना बहुत पसंद है, लेकिन आपकी समस्या ये है कि आपकी त्वचा मुहांसों के प्रति संवेदनशील है और अक्सर आपको मुहांसे हो जाते हैं? और आप यह सोच कर मेकअप नहीं करतीं कि कहीं इससे मुहांसे बढ़ न जाएं? तो आपको यहां अपनी समस्या का समाधान मिलेगा…

त्वचा पर मुहांसे होते हैं या वह मुहांसों के लिए संवेदनशील है तो इस बात की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है कि आप मेकअप करना छोड़ दें, बल्कि ज़रूरत इस बात की है कि आप मेकअप करने का सही तरीक़ा अपनाएं. मेकअप करने के सही तरीक़े को जानने, उस तरह से मेकअप करने के बाद जो बात सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, वो ये है कि मेकअप को अच्छी तरह साफ़ किए बिना कभी-भी न सोएं.
यहां हम आपको मुहांसे वाली त्वचा पर मेकअप करने के लिए बुनियादी मंत्र दे रहे हैं, जिसे अपनाकर आप मुहांसे होने पर भी बिंदास मेकअप कर सकती हैं…

पहला स्टेप: क्लेंज़िग यानी चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करें
मुहांसों के लिए संवेदनशील यानी ऐक्ने प्रोन त्वचा के लिए सही क्लेंज़र का चुनाव बहुत ज़रूरी है. आप ऐसा कोमल फ़ेस वॉश चुनें, जो आपकी त्वचा पर मुहांसे लाने वाले अतरिक्त तेल को तो हटा दे, लेकिन त्वचा की नमी और उसपर मौजूद नैचुरल ऑइल को न हटाए. बाज़र में ऑइली त्वचा के लिए फ़ेस वॉश की बड़ी रेंज उपलब्ध है आप उनमें से चुनाव कर सकती हैं या फिर अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह पर फ़ेस वॉश का चुनाव कर सकती हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि फ़ेस वॉश से चेहरे को धोने के बाद अपने चेहरे को कभी-भी रगड़कर न पोछें, बल्कि हल्के हाथों से थपथपाते हुए पोछें, ताकि यदि चेहरे पर मुहांसे हैं तो उन्हें आपकी ओर से कोई नुक़सान न पहुंचे और वे फटें नहीं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

दूसरा स्टेप: अब लगाएं ऐंटी-ऐक्ने ट्रीटमेंट
अपने डर्मैटोलॉजिस्ट से इनके बारे में पूछें, वे आपको इसके बारे में बताएंगे कि ऐंटी-ऐक्ने ट्रीटमेंट्स क्या हैं, आपके लिए कौन-सा अच्छा रहेगा और आप इन्हें कब व कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं. अमूमन इन ऐंटी-ऐक्ने ट्रीटमेंट को केवल मुहांसों पर ही लगाया जाता है. ये मुहांसे फैलानेवाले बैक्टीरिया को सुखाने का काम करते हैं. तो मेकअप से पहले अपने मुहांसों पर एक्स्पर्ट की सलाह से बताए गए ऐंटी ऐक्ने ट्रीटमेंट को लगाएं और इसके सूखने का इंतज़ार करें. जब यह सूख जाए तो मेकअप के अलगे स्टेप की ओर बढ़ें.

तीसरा स्टेप: मॉइस्चराइज़र लगाएं
अब त्वचा पर अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक़ मॉइस्चराइज़र लगाएं. यह आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम बनाएगा और त्वचा की प्राकृतिक नमी को उसके भीतर ही स्टोर करने में मदद करेगा.

चौथा स्टेप: हमेशा लगाएं प्राइमर
दरअसल, प्राइमर लगाना चेहरे पर मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ करने की एक उम्दा बुनियाद बना देता है. प्राइमर खुले रोमछिद्रों को ढंकता है, त्वचा को मेकअप के लिए चिकना बना देता है, जिसपर मेकअप प्रोडक्ट्स आसानी से लगते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं.

पांचवां स्टेप: अब अप्लाइ करें अपने मनचाहे मेकअप प्रोडक्ट्स
प्राइमर लगाने के बाद आप फ़ाउंडेशन, कंसीलर लगाएं. अपने मन मुताबिक़ आइ मेकअप, लिप मेकअप करें. और ऐक्ने-प्रोन त्वचा पर भी मेकअप करने की अपनी इच्छा को दिल खोलकर पूरा करें.

छठवां (और सबसे इम्पॉटेंट!) स्टेप: मेकअप को सही तरीक़े से हटाना
यदि आपकी त्वचा मुहांसों के लिए संवेदनशील है और आपने ऊपर बताए हुए स्टेप्स को अप्लाइ करते हुए मेकअप किया है तब भी इस बारे में कोई कोताही न बरतें और मेकअप को सही ढंग से हटाने के बाद ही सोने जाएं. यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपकी मुहांसों और ब्रेकआउट्स की समस्या बहुत ज़्यादा बढ़ सकती है. अत: चाहे आप कितनी ही थकी हुई क्यों न हों मेकअप को अच्छी तरह उतारने के बाद ही सोएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: acneacne prone skinBeautyhow to do makeup on acne prone skinmakeupmakeup mantrastep by step guideब्यूटीमुहांसेमुहांसे वाली त्वचामुहांसे वाली त्वचा पर कैसे करें मेकअपमेकअपमेकअप मंत्रस्टेप बाइ स्टेप गाइड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum