• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आप अपने मेकअप किट को चकाचक रखती हैं? यहां जाने इसके तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 9, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
क्या आप अपने मेकअप किट को चकाचक रखती हैं? यहां जाने इसके तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी साल में एक या दो बार अपनी अल्मारियां साफ़ करते हैं, अपनी बुक शेल्फ़ साफ़ करते हैं यहां तक कि अपनी बाथरूम की शेल्फ़ भी साफ़ करते हैं, पर जब बात मेकअप किट की हो तो? तो क्या हम उसे चकाचक रखते हैं? यदि आपका जवाब हां है तो अच्छी बात है, लेकिन यदि ना है तो यहां जानिए मेकअप किट को चकाचक रखने के आसान तरीक़े.

 

क्या आप भी उन लोगों में से हैं तो अपने मेकअप किट में से फटाफट सामान निकालना चाहती हैं, लेकिन जिसे आइ पेंसिल या लिप लाइनर ढूंढ़ने में थोड़ा वक़्त लग ही जाता है. और इनके इस्तेमाल के बाद आप दोबारा इन्हें मेकअप किट में जल्दबाज़ी में रख देती हैं? तो आपके लिए यह बात जानना ज़रूरी है कि मेकअप प्रोडक्ट्स की भी एक्स्पायरी डेट होती है, जिसके बाद उन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. और यदि आप इतनी हड़बड़ी में यह काम करती हैं तो शायद इस बात का ध्यान नहीं रख पाती होंगी. अत: इस बात का ध्यान रखें कि साल में कम से कम दो बार आप अपने मेकअप किट के सामान को पूरी तरह बाहर निकालकर उसे झाड़-पोछकर, जांच-परखकर दोबारा मेकअप किट में जमाएं.
दूसरी बात यह कि यदि इन प्रोडक्ट्स को लापरवाही से मेकअप किट में रखते समय किसी प्रोडक्ट का ढक्कन खुला रह गया तो वह प्रोडक्ट ख़राब हो सकता है और हो सकता है कि इस्तेमाल के लायक ही न रह जाए. अत: यह बात बहुत ज़रूरी है कि आप अपने मेकअप किट को भी समय-समय पर साफ़ करती रहें. यह जांचती रहें कि कहीं किसी प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट निकल तो नहीं चुकी है, ताकि उसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह का नुक़सान न पहुंचने पाए. यहां हम आपको मेकअप किट को चकाचक रखने के आसान तरीक़े बता रहे हैं…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सही तरीक़े का मेकअप किट ख़रीदें
तो शुरुआत से शुरू करते हैं. जब आप मेकअप किट ख़रीदें तो यह बात सुनिश्चत करें कि उसमें बहुत सारे पॉकेट्स हों, ताकि आप हर प्रोडक्ट को सेपरेटली रख सकें. यदि ये पॉकेट्स पारदर्शी यानी ट्रास्पैरेंट हों तो आपको मेकअप प्रोडक्ट ढूंढ़ने में वक़्त भी ज़ाया नहीं करना पड़ेगा. आप इन पॉकेट्स को अपने हिसाब से परिभाषित करते हुए आंखों के मेकअप, होंठों के मेकअप, बेसिक मेकअप जैसे हिस्सों में बांट सकती हैं. इससे आपका काम आसान हो जाएगा.

मेकअप किट में केवल ज़रूरतभर की चीज़ें रखें
हमें पता है कि आप मेकअप की शौक़ीन हैं और आपके पास सात-आठ तरह की लिपस्टिक्स, इतने ही लिप लाइनर्स, आइशैडोज़ और भी बहुत कुछ मौजूद है. पर इन सबको मेकअप किट में रखने की ज़रूरत नहीं है. आपके मेकअप किट में केवल वे बेसिक चीज़ें ही होनी चाहिए, जिनकी आपको ज़रूरत हो. बाक़ी की चीज़ों को आप ड्रेसिंग टेबल पर सजा दीजिए, बहनों और दोस्तों को गिफ़्ट कर दीजिए.

मल्टीपर्पज़ प्रोडक्ट्स को जगह दीजिए
अलग-अलग क़िस्म के प्रोडक्ट्स को मेकअप किट में रखने की बजाय बहुपयोगी यानी मल्टीपर्पज़ प्रॉडक्ट्स को अपने किट में जगह दें, इससे आपको कम प्रोडक्ट्स रखने पड़ेंग, किट का भार कम होगा और सारे के सारे मेकअप प्रोडक्ट्स किट में मौजूद भी रहेंगे, जैसे- चीक टिंट्स, जिन्हें आइशैडो और लिपस्टिक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है; क्रीम ब्लश, जिन्हें लिपस्टिक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है वगैरह. इस तरह के प्रोडक्ट्स ख़रीदकर आप अपने पैसों को सही इस्तेमाल भी कर सकती हैं और बहुत से पैसे बचा भी सकती हैं.

इन चीज़ों को तुरंत किट के बाहर करें
जब भी ब्यूटी प्रोडक्ट ख़रीदें तो उनकी एक्स्पायरी डेट के बारे में पूछें, प्रोडक्ट के पैकेट पर उसे जांचें. अपने पास एक लिस्ट बना कर रखें, जिसमें उनकी एक्स्पायरी डेट लिखी हो. जैसे ही किसी प्रोडक्ट की एक्स्पायरी डेट निकल जाए, उसे फेंक दें. चाहे आपने उसे ज़्यादा इस्तेमाल किया हो या नहीं. क्योंकि यदि आप एक्स्पायरी डेट के बाद भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी तो आपको रैशेज़, ब्रेकआउट्स या त्वचा से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. यह बात आइ प्रोडक्ट्स के बारे में भी ध्यान रखें, क्योंकि सवाल आपकी आंखों की सेहत का भी है. और प्लीज़, ये एक्स्पायरी डेट वाले प्रोडक्ट्स किसी कम जानकार (जैसे- आपकी हेल्पर!) व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए कभी न दें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyClean makeup kitCleaning makeup kitdazzling makeup kitKeep makeup kit dazzlingMakeup bagMakeup kitmakeup spellsThrow away old makeup productsपुराने मेकअप प्रोडक्ट्स फेंकेंब्यूटीमेकअप किटमेकअप किट की सफ़ाईमेकअप किट को करें क्लीनमेकअप किट को रखें चकाचकमेकअप बैगमेकअप मंत्र
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum