• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

प्याज़ का रस सुधारेगा बालों की सेहत

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 30, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
प्याज़ का रस सुधारेगा बालों की सेहत
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको इस आलेख की हेडिंग पढ़ते ही अपने बालों से प्याज़ के रस यानी अनियन जूस की तीखी गंध आने लगी है, तब भी हमारी बात पर यक़ीन करें और जान लें कि अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या लंबे नहीं हो रहे या फिर आप उन्हें स्वस्थ बनाए रखना चाहते/चाहती हैं तो आपको प्याज़ के रस से दोस्ती कर ही लेनी चाहिए. यहां हम आपको प्याज़ के रस के इस्तेमाल के कुछ तरीक़े बता रहे हैं, जिन्हें आज़माकर आप इसका असर ख़ुद देख सकते/सकती हैं.

बालों की देखभाल आसान काम तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन हर घर में मौजूद प्याज़ का रस इस काम को आपके लिए आसान कर सकता है. आपको बता दें कि प्याज़ का रस कैटैलेज़ नामक ऐंटीऑक्सिडेंट एन्ज़ाइम के स्तर को बढ़ा देता है, जिससे बाल बढ़ते हैं. प्याज़ के रस में सल्फ़र भी काफ़ी मात्रा में मौजूद होता है, जो हेयर फ़ॉलिकल्स को पोषण देने का काम करता है. अब यह तो लॉजिकल बात है कि हेयर फ़ॉलिकल्स को पोषण मिलेगा तो वे मज़बूत होंगे और बालों का झड़ना कम हो जाएगा. तो आइए, जानते हैं बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज़ के रस का इस्तेमाल कैसे कर सकती/सकते हैं. पर उससे पहले जान लेते हैं कि कैसे बनाएं प्याज़ का रस?

प्याज़ का रस बनाने के लिए आप एक या दो प्याज़ को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें. एक बर्तन में एक पतला कपड़ा डालें और ब्लेंड किए हुए पल्प को इस कपड़े पर डालकर पोटली बनाएं. अब इसे दबाते हुए प्याज़ के रस को एक बोल में इकट्ठा कर लें. इकट्ठा करने के बाद इसे तुरंत ही इस्तेमाल करें. यूं तो आप सीधे ही प्याज़ के रस में कॉटन बॉल डुबोकर इसे अपने स्कैल्प पर लगा सकते/सकती हैं. प्याज़ के रस को लगाने के बाद आप हल्के हाथों से अपने स्कैल्प की मालिश करें. इसे स्कैल्प का रक्त-संचार सुधरेगा, जिससे आपके बाल बढ़ेंगे. यदि आपके स्कैल्प पर डेड सेल्स या डैंड्रफ़ होगी तो उससे भी आपको निजात मिलेगी. लगभग 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर अपने बालों को किसी सौम्य, हल्की ख़ुशबू वाले शैम्पू से धो लें, ताकि प्याज़ की महक जाती रहे. आप इस नुस्ख़े को सप्ताह में दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं. हां, यदि आप प्याज़ के रस के असर को और बढ़ाना चाहते/चाहती हैं तो इसे तेलों यानी हेयर ऑइल्स के साथ मिलाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

प्याज़ का रस + नारियल का तेल: इसके लिए आपको चाहिए होगा दो टेबलस्पून प्याज़ का रस और दो टेबलस्पून नारियल का तेल. इन दोनों सामग्रियों को एक बोल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर लगाएं. पांच मिनट स्कैल्प की मालिश करें और आधे घंटे बाद बालों को सौम्य शैम्पू से धो लें. इस नुस्ख़े को भी सप्ताह में दो बार तक लगाया जा सकता है.

प्याज़ का रस + ऑलिव ऑइल: इसके लिए आपको चाहिए होगा दो टेबलस्पून प्याज़ का रस और एक टेबलस्पून ऑलिव ऑइल. इन दोनों सामग्रियों को एक बोल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर लगाएं. कुछ देर तक स्कैल्प की मालिश करें और दो घंटे तक बालों पर लगा रहने दें. फिर बालों को सौम्य शैम्पू से धो लें. इस नुस्ख़े को भी सप्ताह में दो बार तक लगाया जा सकता है. ऑलिव ऑइल में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स आपके बालों को गहराई से पोषण देंगे और नर्म-मुलायम व चमकदार बना देंगे.

प्याज़ का रस + कैस्टर ऑइल: इसके लिए आपको चाहिए होगा दो टेबलस्पून प्याज़ का रस और दो टेबलस्पून कैस्टर ऑइल. इन दोनों सामग्रियों को एक बोल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर लगाएं. चार-पांच मिनट तक स्कैल्प की मालिश करें और एक घंटे बाद आपने बालों को सौम्य शैम्पू से धो लें. इस नुस्ख़े को भी सप्ताह में दो बार तक लगाया जा सकता है. कैस्टर ऑइल रूखे बालों की रौनक लौटाने के लिए जाना जाता है तो यक़ीनन यह नुस्ख़ा आपके बालों को सेहतमंद बनाएगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Coconut OilCoconut Oil and Onion JuicehairHair carehealthy hairHome remediesLong HairOilsOnion JuiceOnion Juice for Hair Healthstop hair fallअनियन जूसघरेलू नुस्खेतेलनारियल का तेलनारियल का तेल और प्याज़ का रसप्याज़ का रसबालबालों का झड़ना रोकेंबालों की देखभालबालों के स्वास्थ्य का ख़्याल रखता है प्याज़ का रसलंबे बालस्वस्थ बाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum