• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

कौन है आपका सच्चा गुरु?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
September 5, 2021
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

गुरु वह है, जो हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाए. असल में हमारा सच्चा गुरु कौन है? बता रहे हैं जानेमाने आयुर्वेद चिकित्सक और चिंतक डॉ अबरार मुल्तानी.

दुनिया वाले सबसे ज़्यादा गुरु के बारे में ही भ्रमित रहे हैं और सच्चा गुरु वह है जो दुनिया वालों के सारे भ्रम तोड़ दे. गुरुओं के बारे में सबसे बड़ा बड़ा भ्रम यह है कि यह केवल स्कूल कॉलेजों में ही पाए जाते हैं जबकि जीवन के महत्वपूर्ण सबक हमें कहीं से भी मिल सकते हैं.
केवल पढ़ना-लिखना सिखाने वाले को ही गुरु मानना भी एक भ्रम है. गुरु वह होता है जो आपको ज्ञानी बनाता है और बकौल सुकरात जो लोगों को ज्ञानी बनाने का काम करता है उसके समाज और शासक शत्रु बन जाते हैं. एक ढर्रे पर चलने से रोकने वाला सबको खटकता है और सबसे ज़्यादा समाज के ठेकेदारों और सरकारों को. लोगों को ज्ञानी बनाने के कारण ही तो महान गुरु सुकरात को विष पीना पड़ा.
गुरु की ज़रूरत बस बचपन या युवावस्था की शुरुआत में ही पड़ती है यह भी भ्रम है. रूमी को शम्स 38 साल की उम्र में मिले थे और तब तक रूमी अनगिनत लोगों के गुरु बन चुके थे. गुरु को भी गुरु की ज़रूरत होती है. शम्स ने रूमी को सदियों तक के लिए गुरु बना दिया था मानवता का. अंधकार में एक नूर से चमकता दीया ‘मसनवी’ न मिलता अगर रूमी शम्स को गुरु मानने से इंकार कर देते तो.
केवल मनुष्य ही मनुष्य का गुरु हो सकता है यह भी एक भ्रम है. जानवर तो हमारे आदि गुरु हैं ही. इसीलिए तो ईसप और पंचतंत्र सदियों से जानवरों की कहानियों से मानवता को शिक्षित कर रही हैं और करती रहेंगी. हर्फों के लम्स से ज़्यादा ख़ूबसूरत एहसास किसी का नहीं होता इसलिए निर्जीव और सजीव गुरु में से बेहतर कौन है कि बहस को ज़िंदा रखने वाली किताबों से बढ़कर कौन गुरु होगा इंसानों का. किताबों से अच्छा गुरु शायद ही कोई हो जो किसी भी शिष्य से भेदभाव नहीं करती. जो जितना समझना चाहे वह समझ ले इनसे.
मेरे सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.

Illustration: Pinterest 

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveTeachers DayYour viewआपकी रायओए अफलातूनटीचर्स डेडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रियाशिक्षक दिवससच्चा गुरु
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum