• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बाल झड़ रहे हैं? असमय पक रहे हैं? तो काफ़ी है दो चम्मच कॉफ़ी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 16, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बाल झड़ रहे हैं? असमय पक रहे हैं? तो काफ़ी है दो चम्मच कॉफ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

बालों के असमय सफ़ेद होने से या फिर उनके झड़ने से परेशान हैं तो बजाय केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के कॉफ़ी का इस्तेमाल करके देखें. यह पुराना और हमारे पुरखों का जांचा-परखा नुस्ख़ा है. कैसे करें इसका इस्तेमाल और वैज्ञानिक रूप से यह बात कितनी सच है इस बारे में जानिए डॉक्टर दीपक आचार्य से.

क़रीब चार साल पहले की बात है. मैं बेलगाम, शिवमोग्गा, सिरसी (वेस्टर्न घाट) के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा था और मुलाक़ात हुई 78 वर्षीय माथम्मा जी से. दक्षिण भारतीयों के बाल वैसे भी काफ़ी घने होते हैं, लेकिन माथम्मा जी को देखते ही मेरी नज़रें उनके बालों पर अटकी जा रही थीं. काले, घने, घुंघराले और स्वस्थ बाल. मुझसे रहा नहीं गया और फट्ट से पूछ लिया कि वे बालों के रखरखाव के लिए कौन-सा तामझाम अपनाती हैं. बगैर थमे जो जवाब मुझे मिला, मैं हैरान था- फ़िल्टर कॉफ़ी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023
ओंइंग… ये तो मेरे लिए नई जानकारी थी. पहले तो पूरा नुस्ख़ा समझा और फिर माथम्मा जी के इस फ़ॉर्मूले के पीछे के लॉजिक्स खोजने लगा. पहले ये जानकारी समझिए और फिर नुस्ख़े की बात करेंगे.

इस संबंध में थोड़ी विज्ञान वाली बातें
हमारे शरीर में एक हॉर्मोन बनता है, जिसे डाय हाइड्रो टेस्टेस्टेरॉन (DHT) कहते हैं. इस हॉर्मोन की अधिक सक्रियता हमारे बालों की जड़ों (Hair Follicles) को प्रभावित करती है. इसी की वजह से बालों के ज़्यादा झड़ने और असमय पकने (Premature Greying) की समस्याएं देखी जाती हैं. एक क्लिनिकल स्टडी छपी थी इंटरनैशनल जर्नल ऑफ़ डर्मैटोलॉजी (2007) में, जिसमें एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया के रोकथाम के लिए कैफ़ीन को कारगर बताया गया और जानकारी दी गई थी कि कैफ़ीन बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक स्टिम्युलेटर की तरह काम करता है. सिर्फ़ यही क्लिनिकल स्टडी क्यों, और भी कई रिसर्च स्टडीज़ कैफ़ीन के इस प्रभाव की तरफ़ इशारा करती हैं. तो भई, एक तरफ़ हमारे देश का पारंपरिक ज्ञान और दूसरी तरफ़ इसपर क्लिनिकल प्रमाण की जानकारियां, तो फिर आज़माने में भला क्या बुराई है?

फ़िल्टर कॉफ़ी वाला नुस्ख़ा
चलिए बात करते हैं माथम्मा जी के नुस्ख़े की. फ़िल्टर कॉफ़ी की दो चम्मच मात्रा को एक कप पानी में उबाला जाए और जब यह उबल जाए तो इसे छानकर प्राप्त लिक्विड को गुनगुना/ठंडा होने के बाद उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों तक लगाया जाए और बीस मिनिट तक इसे लगा रहने दें, ताकि ये बालों में सूख जाए. क़रीब 20 मिनिट के बाद बालों को साफ़ पानी से धो लें.
ध्यान ये रहे कि बालों को सुखाने और पोछने के लिए सफ़ेद तौलिया न लें, हो सकता है तौलिया पर कॉफ़ी का रंग चढ़ जाए. ऐसा ना हो कि तौलिया पर रंग चढ़ते ही आप डॉक्टर दीपक आचार्य को कोसने लगें… तो हफ़्ते में 2 बार इस फ़ॉर्मूले को आज़माकर देखा जा सकता है. बालों के झड़ने, असमय पकने, डैंड्रफ़ जैसी समस्याओं में भी यह काफ़ी असर करता है. मुझे अब तक जो फ़ीडबैक मिले हैं, यह उनका सार है.

और फ़िल्टर कॉफ़ी न मिले तो?
फ़िल्टर कॉफ़ी ना मिले तो टेंशन नको रे बाबा! साधारण कॉफ़ी से काम चला लीजिए. प्रॉसेस्ड..? हां, एकदम वही. ये सलाह ना दूं तो लोग मेरा जीव निकाल लेंगे, ये पूछ-पूछकर कि फ़िल्टर कॉफ़ी कहां से लाएं? कौन-से ब्रैंड का लें? ये वाली चलेगी या वो वाली? जवाब दे देकर थकना नहीं मुझे, वरना मेरे बाल वैसे ही उड़ जाएंगे… हालांकि अपन तो फ़िल्टर कॉफ़ी वाले ही हैं!
सुनो कॉफ़ी बेचने वालों, अब तुम्हारी चांदी हो गई रे. तो हे शहर के दुकानदारों और ये फ़ॉर्मूला आज़मानेवालों, मुझे नहीं माथम्मा जी को धन्यवाद ज़रूर दीजिएगा. बात जमें तो शेयर कीजिएगा. अब एक बड़े काम की बात: जब भी बुज़ुर्गों से मिलें, उनके क़रीब जाकर आराम से बैठ जाएं और बस बातें करें उनसे. मुफ़्त में अनुभवों का इन्साइक्लोपीडिया पढ़ने मिलेगा…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyCoffeecoffee will stop hair fallDr. Deepak Acharyagrey hairHair carehair fallHome remediespremature greyingअसमय बाल सफ़ेद होनाकॉफ़ीकॉफ़ी रोकेगी बालों का झड़नाकॉफ़ी से बाल नहीं होंगे सफ़ेदघरेलू नुस्खेडॉक्टर दीपक आचार्यबालों का झड़नाबालों का पकनाबालों की देखभालब्यूटीहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum