• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

तो आप ट्रैंस्लूसेंट पाउडर का सही इस्तेमाल जानना चाहती हैं? हम बता रहे हैं

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
October 21, 2020
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
Share on FacebookShare on Twitter

ट्रैंस्लूसेंट पाउडर के इस्तेमाल के कारण और इसका सही तरीका

तो आपने मेकअप के दौरान ट्रैंस्लूसेंट पाउडर के इस्तेमाल के बारे में सुना तो है, पर अब तक इसका इस्तेमाल नहीं किया. क्योंकि आपको इसके इस्तेमाल के सही कारणों का पता ही नहीं है. तो चिंता मत कीजिए… इसके बारे में हम आपको वे सभी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपको ट्रैंस्लूसेंट पाउडर के इस्तेमाल के कारण और इसका सही तरीका भी पता चल जाएगा.

चेहरे को तैलीय नहीं होने देता
यदि आपकी त्वचा तैलीय यानी ऑइली है तब तो मेकअप के बाद ट्रैंस्लूसेंट पाउडर का इस्तेमाल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह आपके चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेता है, जिससे आपका मेकअप मैट नज़र आता है. यही नहीं, इसके इस्तेमाल से त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स भी कम नज़र आते हैं. चूंकि यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है अत: मौसम चाहे जो भी हो आपका मेकअप बहने नहीं पाता.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

मेकअप को सील करता है
ट्रैंस्लूसेंट पाउडर बेस मेकअप को सील करने का काम बख़ूबी करता है. त्वचा पर फ़ाउंडेशन अप्लाइ करने के बाद ट्रैंस्लूसेंट पाउडर लगाने से आपका बेस मेकअप अच्छी तरह सील हो जाता है और चेहरे पर मेकअप से बनने वाली सलवटें भी नहीं आतीं. ट्रैंस्लूसेंट पाउडर का चुनाव करते समय इस बात का पूरा ख़्याल रखें कि वह ऐसा हो, जो आपकी त्वचा पर कोई रंग न छोड़े, बल्कि उसके साथ घुलमिल जाए.


मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है
यदि आपकी शिकायत यह है कि मेकअप करने के कुछ देर बाद ही वह बह जाता है या हल्का हो जाता है तो ट्रैंस्लूसेंट पाउडर आपका सच्चा साथी साबित होगा. जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि ट्रैंस्लूसेंट पाउडर चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और आपके बेस मेकअप को सील कर देता है, इसकी वजह से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.

लीजिए अब तो आप जान गई हैं ना कि ट्रैंस्लूसेंट पाउडर के इस्तेमाल के कितने फ़ायदे हैं, अब देर किस बात की? तुरंत ही अच्छे ट्रैंस्लूसेंट पाउडर को अपने मेकअप किट का हिस्सा बना लें.

Tags: ट्रैंस्लूसेंट पाउडरट्रैंस्लूसेंट पाउडर का इस्तेमालपाउडरफ़ेस मेकअपमेकअप
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum