• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आप बीबी और सीसी क्रीम के बीच का अंतर जानती हैं? नहीं? तो यहां जानिए

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
September 28, 2020
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
Share on FacebookShare on Twitter

सौंदर्य की दुनिया में हर रोज़ कई नए प्रोडक्ट्स का नाम जुड़ता जाता है और इससे आपका कन्फ़्यूशन बढ़ता जाता है कि आपके लिए इनमें से कौन सा प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए सही रहेगा. बिल्कुल यही असमंजस तब भी होता है जब बात  BB और CC क्रीम की हो. पर आपके लिए हम इसे आसान करने जा रहे हैं. आगे पढ़ती जाइए और जान लीजिए कि क्या अंतर है बीबी और सीसी क्रीम के बीच और इनमें से कौन सी क्रीम आपके लिए उपयुक्त रहेगी. तो देर किस बात की? आइए, जानते हैं…

बीबी क्रीम को जानिए

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बीबी (BB)क्रीम का पूरा नाम है ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम. इसके भीतर त्वचा को फ़ायदा पहुंचाने वाले कई गुण समाहित होते हैं. यह एक तरह से टिंटेड मॉइस्चराइज़र की तरह होती है, जो फ़ाउंडेशन का काम करती है. यह त्वचा को कोमल बनाती है, त्वचा की नमी और चमक को बरक़रार रखती है और सूरज की यूवी किरणों के नुक़सान से त्वचा की सुरक्षा करती है. चूंकि यह मॉइस्चराइज़र और फ़ाउंडेशन दोनों का ही काम करती है, इसे लगाने के बाद चेहर पर किया गया मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.

बीबी क्रीम के गुण: बीबी क्रीम त्वचा पर मेकअप के लिए अच्छे बेस की तरह काम करती है. इसे आप रोज़ाना इस्तेमाल कर सकती हैं. यह त्वचा को मैट, नम और चमकीला लुक देती है. यदि आपकी त्वचा सामान्य है तो आप बीबी क्रीम का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकती हैं.

सीसी क्रीम को जानिए

सीसी (CC) क्रीम का पूरा नाम है कलर करेक्शन या कॉम्प्लेक्शन केयर क्रीम. यह क्रीम त्वचा की रंगत को एक समान करने का काम करती है. कई लोगों की त्वचा संबंधी परेशानी यही होती है कि उनकी रंगत एक समान नहीं होती और चेहर पर पैचेस होते हैं. सीसी क्रीम इन पैचेस के साथ साथ चेहरे की लालिमा को छुपा कर त्वचा को एक समान रंगत देती है.

सीसी क्रीम के गुण: सीसी क्रीम का टेक्स्चर बीबी क्रीम की तुलना में थोड़ा हल्का होता है. इसे लगाने पर त्वचा को सॉफ़्ट मैट प्रभाव मिलता है. सीसी क्रीम का इस्तेमाल आपके लिए तब और भी बेहतर रहेगा, जबकि आपको त्वचा की रंगत के असमान होने के कारण नियमित रूप से कंसीलर का इस्तेमाल करना पड़ता हो. इसका इस्तेमाल करने से आपको कंसीलर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

इनके इस्तेमाल कर सही तरीक़ा:

  • अपनी त्वचा की ज़रूरत की अनुसार बीबी या सीसी क्रीम का चुनाव करें. इसका इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह क्लेंज़ करें.
  • अब अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइज़र लें और चेहरे पर लगाएं. अब थोड़ी क्रीम (बीबी या सीसी) लें और उंगलियों की सहायता से चेहरे व गर्दन पर इसके डॉट्स बनाएं.
  • उंगलियों की सहायता से इन डॉट्स को अच्छी तरह फैलाते हुए मिलाएं. आप चाहें तो यह काम फ़ाउंडेशन ब्रश की सहायता से भी कर सकती हैं.
  • बीबी और सीसी दोनों ही क्रीमें त्वचा के साथ अच्छी तरह ब्लेंड हो जाती हैं और त्वचा को कोमल व चमकदार रंगत देती हैं.

हमें उम्मीद है कि हमने आपको इतनी जानकारी दे दी है कि अब आप बीबी और सीसी क्रीम में से अपने लिए सही क्रीम का चुनाव करते हुए उसका सही इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BB क्रीमकब लगाएं बीबी क्रीमकब लगाएं सीसी क्रीमबीबी और सीसी क्रीम में अंतरबीबी क्रीममेकअपसीसी क्रीम
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum