• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

चार आसान तरीक़े, जिनसे इधर-उधर उड़नेवाले बाल रहेंगे आपके नियंत्रण में

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 10, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
चार आसान तरीक़े, जिनसे इधर-उधर उड़नेवाले बाल रहेंगे आपके नियंत्रण में
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि अच्छी तरह हेयरस्टाइल बना लेने के बाद जब आप आईने में ख़ुद को निहारती हैं और वो छोटे-छोटे बाल आपके हेयरस्टाइल को मुंह चिढ़ाते हुए बाहर निकलकर ऊधम मचाते हैं तो कितना बुरा लगता है. यही वजह है कि हम आज इन बेवजह उड़नेवाले बालों यानी हेयर फ़्लाइअवेज़ को नियंत्रण में रखने के कुछ आसान तरीक़े बता रहे हैं, जो बेहद कारगर भी साबित होंगे.

यदि आप भी हेयर फ़्लाइअवेज़ से परेशान हैं तो सौभाग्य से सही जगह पर आ गई हैं. यहां हम इसी परेशानी को दूर करने के तरीक़े बता रहे हैं. नीचे बताए गए आसान से इन तरीक़ों को अपनाकर आप इन उड़ने वाले बालों को पूरी तरह क़ाबू में रख सकती हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं कौन-से हैं ये तरीक़े…

सोने से पहले बालों में यह लगाना न भूलें
कहते हैं ना कल की तैयारी आज से शुरू कर देनी चाहिए. यदि आपको अगले दिन कोई हेयरस्टाइल अपनाना है तो आज सुबह बालों को शैम्पू करें और रात को सोने से पहले बालों में लीव-इन कंडिशनर लगाएं, बालों को बांधें और फिर सोने जाएं. ऐसा करने पर जब आप सुबह सो कर उठेंगी आपको शाइनी और फ्रिज़ से मुक्त बाल मिलेंगे यानी हेयर फ़्लाइअवेज़ की संख्या बहुत ही कम हो जाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बालों को पोछते समय इस बात का रखें ध्यान
यदि आप शैम्पू के बाद बालों को रोएंदार यानी टर्किश टॉवल से पोछती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें. इसकी बजाय अपने बालों को कॉटन के टॉवल में लपेटकर अतिरिक्त पानी सुखा लें. थपथपाते हुए एक बार और बालों को सुखाएं और फिर बालों को हवा में प्राकृतिक तरीक़े से सूखने दें. रोएंदार टॉवेल के रोएं आपके बालों के लिए कठोर साबित हो सकते हैं, उन्हें नुक़सान पहुंचाकर बालों को फ्रिज़ी बना सकते हैं. अत: रोएंदार टॉवेल के इस्तेमाल से फ़्लाइअवेज़ की संख्या बढ़ सकती है.

हेयरस्प्रे लगाने के लिए करें इस ट्रिक का इस्तेमाल
यदि आप पूरी तरह बंधा हुआ हेयरस्टाइल बना रही हैं तो स्टाइल बनने के बाद पूरे बालों पर हेयरस्प्रे छिड़का जा सकता है, जिससे फ़्लाइअवेज़ क़ाबू में रहेंगे. लेकिन यदि आप पूरा बंधा हुआ स्टाइल नहीं बना रही हैं तो उन जगहों की पहचान करें, जहां बाल फ्रिज़ी हैं और फ़्लाइअवेज़ की संख्या ज़्यादा है. अब एक टूथब्रश पर हेयरस्प्रे छिड़कें और इन हिस्सों पर मौजूद उड़ने वाले बालों पर हेयरस्प्रे लगाकर उन्हें नीचे बैठा दें.

हेयर ऐक्सेसरीज़ का बिंदास इस्तेमाल कीजिए
आपको क्या लगता है रिबन, चौड़ा हेयरबैंड, फ़ैन्सी हेयर बैंड, फ़ैन्सी हेयर क्लिप्स, बॉबी पिन्स जैसी हेयर ऐक्सेसरीज़ आख़िर क्यों बनाई गई हैं? जवाब बिल्कुल आसान है, ताकि आप अपने इधर-उधर उड़ने वाले बालों को नियंत्रण में भी रखें और उनपर किसी का ध्यान भी न जाने पाए. इन ऐक्सेसरीज़ को इतना आकर्षक बनाया जाता है कि फ़्लाइअवेज़ पर किसी का भी ध्यान न जाए. तो पसंदीदा हेयर ऐक्सेसरीज़ का बिंदास इस्तेमल कीजिए.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: easy wayflyawaysflying hairshairHair carehair will no longer flyhair will no longer stand on the headsmall hairs that flyअब नहीं उड़ेंगे बालअब सर पर नहीं खड़े होंगे बालआसान तरीक़ेइधर-उधर उड़नेवाले बालउड़नेवाले छोटे-छोटे बालफ़्लाइअवेज़बालबालों की देखभालहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum