• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बारिशों में मौसम के अनुकूल हो आपका नेल आर्ट भी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 14, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
बारिशों में मौसम के अनुकूल हो आपका नेल आर्ट भी
Share on FacebookShare on Twitter

जिस तरह हम हर मौसम के लिए अपनी त्वचा और बालों की विशेष देखभाल करते हैं, उस मौसम के अनुरूप कपड़ों का चुनाव करते हैं, बिल्कुल उसी तरह हमारे नाख़ूनों की सुंदरता को भी तो बदलते रहना चाहिए, है ना? तो अबकि बारिशों में जब आप अपने नाख़ूनों पर नया नेल आर्ट डिज़ाइन बनाने या बनवाने की सोचें तो इन नेल आर्ट डिज़ाइन्स पर भी एक नज़र डाल लें, जो हमने ख़ासतौर पर आपके लिए चुने हैं.

नेल आर्ट केवल आपके नाख़ूनों को ही सुंदर नहीं दिखाता, बल्कि हर बार जब आपकी नज़र इस पर पड़ती है यह आपको ख़ुशी का एहसास देता है. और जब दूसरों की नज़र इस पर पड़ती है तो वो भी ख़ुश हो जाते हैं तो कुल मिलाकर नेल आर्ट से सजे नाख़ून ख़ुशियां फैलाने का का काम करते हैं. यही वजह कि उन्हें बदलते रहना तो बनता है! और यदि ये मौसम के अनुरूप हों तो क्या कहना! फ़िलहाल मॉनसून आ गया है तो बारिशों में इन डिज़ाइन्स से प्रेरित होइए…

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

ढेर सारे रंगों वाला यह नेल आर्ट जैसे मॉनसून के दौरान बादलों के हर रंग को दर्शा रहा है. बारिश के दौरान जब कभी बीच-बीच में सूरज चमक जाता है, बादलों के अनगिनत रंग नज़र आते हैं. बारिश को ख़ुशरंग-सा दिखाता यह नेल आर्ट आपके नाख़ूनों पर बेहद सुंदर लगेगा और हर किसी का ध्यान आकर्षित करेगा.

इंद्रधनुषी आकाश पर तैरते बादल आपके नाख़ूनों पर नज़र आएं तो आपके नाख़ूनों पर किसका दिल न आ ठहरेगा. जब-जब आपकी नज़र अपने नाख़ूनों पर पड़ेगी आप ख़ुद ही मौसम की रंगीनी से ख़ुश होती रहेंगी.

यह नेल आर्ट तो हमें उस गाने की याद दिला रहा है-टिप टिप टिप टिप बारिश शुरू हो गई… बनाने में आसान और दिखने में मॉनसून के पूरी तरह अनुकूल यह नेल आर्ट सादा और बेहद सुंदर है. इसे तो आप ख़ुद ही अपने नाख़ूनों पर बना सकती हैं और बारिशों को अपनी उंगलियों पर नचा सकती हैं.

आसमान के नीले रंग की हर पर्त को दिखाता हुआ, जल तरंगों को दिखाता हुआ, समंदर की लहरों सा यह नेल आर्ट भी बनाने में बेहद आसान है और दिखने में बेहद आकर्षक. मॉनसून के दौरान इसे बनाइए और मौसम मे रंग में रंग जाइए.

मौसम बारिश का हो और इंद्रधनुष यानी रेनबो की बात न हो तो यह मौसम अधूरा-सा लगता है, है ना? हम तो कहते हैं केवल बात ही क्यों करना, इंद्रधनुष को नाख़ूनों पर उतार लीजिए इस नेल आर्ट की तरह. इससे प्रेरणा लेकर आप इंद्रधनुषी रंगों वाला नेल आर्ट बनाएं और सुंदर नाख़ूनों के लिए ढेर सारी प्रशंसा पाएं.

आसमान में आंख-मिचौली खेलते बादल आपकी मुट्ठी में बिना किसी हिल स्टेशन जाए ही समा जाएंगे जब आप इस नेल आर्ट से अपने नाख़ूनों को सजाएंगी. यक़ीन मानिए आपकी सखियां भी आपके इस नेल आर्ट को ज़रूर कॉपी करेंगी, ये इतना सुंदर जो दिखेगा.

बारिशों के दौरान कभी-कभी धूप खिलने पर मैदानों पर घास के बीच बिल्कुल ऐसे ही छोटे-छोटे फूल खिल आते हैं, है ना? इन फूलों से अपने नाख़ूनो को सजाइए और जब भी इस पर आपकी नज़र पड़ेगी, इसकी सुंदरता देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान तो अपने आप ही खिल जाएगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautiful Nail ArtsChange the look of your nails in MonsoonCloudHot NailsLightningMonsoon Nail Artnail artNail Art DesignNail Art for RainrainRainbowsatrangi nail artWaterWeather your Nail Artइंद्रधनुषनेल आर्टनेल आर्ट डिज़ाइनपानीबादलबारिशबारिश के लिए नेल आर्टबिजलीमॉनसून नेल आर्टमॉनसून में बदलें अपने नाख़ूनों का रूपमौसम के मुताबिक़ हो आपका नेल आर्टसंतरंगी नेल आर्टसुंदर नेल आर्ट्सहॉट नेल्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum