• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

डैंड्रफ़ से परेशान? दही से बने ये हेयर मास्क कारगर रहेंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 17, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
डैंड्रफ़ से परेशान? दही से बने ये हेयर मास्क कारगर रहेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

रूसी बालों से जुड़ी एक ऐसी आम समस्या है, जो यह देखकर कभी नहीं होती कि आप लड़की हैं या लड़का. बालों में खुजली, बालों का झड़ना और गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना, ताकि डेड सेल्स कपड़ों पर दिखाई न दें… यदि बालों में रूसी यानी डैंड्रफ़ की वजह से आप यह सब कर रहे/रही हैं तो आपको बता दें कि हर किचन में मौजूद दही से आप इसका कारगर इलाज कर सकते/सकती हैं. यहां हम आपको तीन ऐसे हेयर मास्क्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दही और घर पर ही मौजूद अन्य आसानी से उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से बनाकर आप रूसी से निजात पा लेंगे/लेंगी.

 

यदि आपको डैंड्रफ़ है और आप ये सोच रहे/रही हैं कि समय के साथ यह ख़ुद ब ख़ुद चला जाएगा तो आपको बता दें कि आप बिल्कुल ग़लत हैं. यदि डैंड्रफ़ को सही तरीक़े से इलाज कर के हटाया न जाए तो ये समस्या अपने आप कभी ठीक नहीं होगी. अब यदि आप जानना चाहते/चाहती हैं कि डैड्रफ़ होने का क्या मतलब है तो आपको बता दें कि इसका सीधा मतलब यह है कि आपके बालों को सही पोषण नहीं मिल रहा है. बहुत कम बाल धोना, बहुत ज़्यादा बाल धोना, स्कैल्प को पोषण न मिलना, बालों के प्रकार के मुताबिक़ शैम्पू का इस्तेमाल न करना, बहुत ज़्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि डैंड्रफ़ होने की कुछ वजहें हैं. लेकिन आप चिंता न करें दही और उससे बने कुछ अन्य घरेलू हेयर मास्क आपको डैंड्रफ़ से निजात दिला देंगे. तो आइए जानें कि इन्हें कैसे बनाया जाए?

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

#पहला हेयर मास्क-आपको चाहिए: दही
हो सकता है कि आप डैंड्रफ़ को हटाने के लिए बाज़ार में मौजूद शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हों, क्योंकि यही एक इकलौता आसान तरीक़ा है, जो हमें रूसी को हटाने में कारगर नज़र आता है. लेकिन आप केवल दही का इस्तेमाल कर के भी डैंड्रफ़ से मुक्ति पा सकते हैं. दही के इस्तेमाल से न सिर्फ़ आपको डैंड्रफ़ से निजात मिलेगी, बल्कि इसमें मौजूद लैक्टिक ऐसिड व अन्य पोषक तत्वों की वजह से आपके बाल नर्म-मुलायम और चमकीले बन जाएंगे.
कैसे करें इस्तेमाल: अपने बालों की लंबाई के मुताबिक़ एक बोल में दही लें. दही सामन्य तापमान पर हो इस बात का ध्यान रखें. इसे अच्छी तरह फेंट लें और स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह लगाएं. इसे आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें. अब बालों को प्राकृतिक तरीक़े से सूखने दें.

#दूसरा हेयर मास्क-आपको चाहिए: दही + नींबू का रस
नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक ऐसिड और दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड का मेल होने पर बना ऐसिडिक हेयर मास्क डैंड्रफ़ को कम करने में कारगर होता है. इसके इस्तेमाल के बाद भी पॉज़िटिव साइड इफ़ेक्ट के रूप में आपको चमकीले और मुलायम बाल मिलेंगे.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में दही लें और इसमें दो टीस्पून नींबू का रस डालें. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं. इसे तक़रीबन आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें.

#तीसरा हेयर मास्क-आपको चाहिए: दही + बेसन
दही और बेसन को मिलाकर बनया गया मास्क डैंड्रफ़ कम भी करता है और स्कैल्प पर मौजूद डेड सेल्स को हटाने का काम भी करता है. इस हेयर मास्क से आपको दो तरह के फ़ायदे मिलते हैं. साथ ही, यदि इसे आप बालों के लिए और भी सेहतमंद बनाना चाहें तो इसमें नारियल का तेल भी मिला सकती हैं.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में दही डालें. इसमें दो टीस्पून बेसन और एक टीस्पून नारियर का तेल (वैकल्पिक) डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण ज़्यादा गाढ़ा हो गया हो तो और दही मिलाया जा सकता है. इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें. अब गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें.

फ़ोटो: गूगल

Tags: घरेलू उपायघरेलू नुस्खेडैंड्रफडैंड्रफ़ हटाने के घरेलू नुस्ख़ेडैंड्रफ़ हटाने में कारगर है दहीदही से बने हेयर मास्कबालबालों की देखभालरूसीरूसी से कैसे पाएं निजातहेयर मास्कहेयर मास्क जो डैंड्रफ़ हटाएगाहोम रेमेडीज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum