• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

घर पर ख़ुद ही करें सलून जैसा फ्रेंच मैनिक्योर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 29, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
घर पर ख़ुद ही करें सलून जैसा फ्रेंच मैनिक्योर
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है नाख़ूनों को संवारना आपको अच्छा लगता है. यदि मैनिक्योर और ख़ासतौर पर फ्रेंच मैनिक्योर आपको पसंद है तो अब आपको उसे करवाने के लिए सलून जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम बता रहे हैं किस तरह आप आसानी से घर पर ही फ्रेंच मैनिक्योर कर सकती हैं.

फ्रेंच मैनिक्योर को दूसरे के हाथों में देखिए या फिर अपने हाथों पर करवाइए/कीजिए, हर बार ये और ज़्यादा पसंद आने लगता है. क्लासिक फ्रेंच मैनिक्योर में हमेशा चमकीले सफ़ेद टिप्स और गुलाबी/न्यूट्रल बेस शामिल होता है. ये दूसरे देखनेवालों की आंखों को भला और सुकूनदेह तो लगता ही है, पर इसे करने के बाद हम ख़ुद भी अपने नाख़ूनों और हाथों के निहारकर मुग्ध होते रहते हैं. आइए जानें, इसे घर पर कैसे किया जा सकता है

फ्रेंच मैनिक्योर के लिए आवश्यक चीज़ें: नेल कटर, नेल फ़ाइलर, गर्म पानी, टॉवेल, बेस कोट, वाइट नेल पॉलिश, टॉप कोट, क्यू टिप, नेल पॉलिश रिमूवर

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

मैनिक्योर करने का तरीक़ा
• सबसे पहले अपने हाथों को धो लें. नेल कटर से नाख़ूनों को एक समान लंबाई में काटें. और नेल फ़ाइलर से अपना मनचाहा आकार दें. आपके नाख़ून लंबे होंगे तो उन्हें फ़ाइल करके आकार देना आसान होगा, लेकिन यदि नाख़ून छोटे हैं तो उन्हें सही तरीक़े से फ़ाइल करें, भले ही इसमें थोड़ा ज़्यादा समय लगे. फ्रेंच मैनिक्योर में नाख़ूनों को स्क्वैर खा जाता है, लेकिन आप इन्हें अपने मनचाहे आकार में रख सकती हैं.
• अब अपने हाथों को पांच मिनट तक गर्म पानी में डुबोएं, ताकि नाख़ूनों पर लगा मैल ढीला होकर आसानी से निकल जाए. हाथ और नाख़ूनों को टॉवल की सहायता से थपथपाते हुए पोछें. नाख़ूनों को 10-15 मिनट सूखने दें.
• अब नाख़ूनों पर बेस कोट अप्लाइ करें. नाख़ून सूखे हों तो बेस कोट आसानी से लगता है और लंबे समय तक टिकता है. बेस कोट अप्लाइ करने के बाद नाख़ूनों को 5-10 मिनट तक सूखने दें. फिर अगले स्टेप की ओर बढ़ें.
• अब बारी है नाख़ूनों के ऊपरी सिरों यानी टिप्स पर सफ़ेद रंग की नेल पॉलिश लगाने का. अपने आप नेल पॉलिश सही तरीक़े से नहीं लग पाती है अत: आप इस ट्रिक का सहारा लें. अपने नाख़ूनों के सिरों को छोड़कर बाक़ी के हिस्से को सेलो टेप से ढंक दें. अब बिंदास सफ़ेद नेल पॉलिश लगाएं और पांच मिनट तक सूखने दें. जब पॉलिश सूख जाए तो सेलो टेप हटा दें. आपके नाख़ूनों की टिप्स पर्फ़ेक्ट सफ़ेद हो चुकी होंगी.
• सबसे आख़िरी में टॉप कोट लगाएं. पारदर्शी यानी ट्रांस्पैरेंट टॉप कोट आपके मैनिक्योर को सील करके सुरक्षित बना देगा. टॉप कोट की चमक आपके नाख़ूनों को और लुभावना दिखाएगी. लीजिए, आप फ्रेंच मैनिक्योर वाले सुंदर हाथों के साथ तैयार हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: French manicureFrench manicure at homehow to do French manicure at homemanicuresalon-like manicureघर पर करें फ्रेंच मैनिक्योरघर पर फ्रेंच मैनिक्योर करने का तरीक़ाफ्रेंच मैनिक्योरमैनिक्योरसलून जैसा मैनिक्योर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum