• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

घर पर ही करें पेडिक्योर, ताकि पैरों को फ़्लॉन्ट कर सकें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 10, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
घर पर ही करें पेडिक्योर, ताकि पैरों को फ़्लॉन्ट कर सकें
Share on FacebookShare on Twitter

अब वह मौसम आ गया है जब आप ओपन शूज़ पहनकर अपने पैरों की सुंदरता पर रीझ सकती हैं और उन्हें सजा-संवार कर ख़ूबसूरत व स्वस्थ बनाए रख सकती हैं. इसके लिए ज़रूरी है कि पैरों की देखभाल की जाए, उन्हें भी मॉइस्चराइज़ करते रहा जाए और महीने में एक बार घर पर ही पेडिक्योर करके उनकी सेहत पर भी ध्यान दिया जाए. तो आइए, जानें पेडिक्योर करने का आसान तरीक़ा

 

गर्मियों के मौसम में ही तो संभव होता है ऐसे शूज़ पहनना, जो खुले और हवादार हों, जिनमें आपके ख़ूबसूरत पैर नज़र आते हैं. अब जब पैर नज़र आने ही वाले हैं तो क्यों न उन्हें इस क़दर सुन्दर और सेहतभरा बना लिया जाए कि आपका अपना दिल ही अपने पैरों पर आ जाए.
पर इससे भी अलग एक और कारण है कि हम आपको अपने पैरों की देखभाल के लिए पेडिक्योर करने का तरीक़ा बता रहे हैं. दरसअसल, मौसम बदलता है तो आपके पैरों पर भी इसका असर पड़ता है. कई बार आपने महसूस किया होगा कि मौसम बदलने पर आपके पैरों में खुजली की समस्या हो जाती है. पेडिक्योर के दौरान आपके पैरों पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और उन्हें मॉइस्चराइज़ करने की वजह से पैरों के रूखेपन और खुजली की समस्या से भी निजात मिल जाती है. पैर ख़ूबसूरत नज़र आते हैं, सो मुनाफ़े में.
तो घर पर पेडिक्योर करने के लिए:

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नाख़ूनों को तराशें
सबसे पहले अपने पैरों पर लगी पुरानी नेल पेंट को नेल पेंट रिमूवर की सहायता से हटा दें. अब नेल कटर की सहायता से नाख़ूनों को मन चाहे आकार में काटें और नेल फ़ाइलर की सहायता से उन्हें सही आकार दें. पेडिक्योर का पहला स्टेप पूरा हो गया है.

पैरों को गर्म पानी में डुबोएं
अब बारी है पैरों को गर्म पानी में डुबोने की ताकि डेड स्किन सेल्स नर्म हो जाएं और आसानी से निकल जाएं. एक टब में गर्म पानी लें. पानी इतना गर्म हो, जिसे आप आसानी से सहन कर सकें. और यह इतनी मात्रा में हो कि आपके पूरे पैर आसानी से डूब सकें. इसमें चार-पांच बूंद शैम्पू और एक-दो बूंद तेल डालें. यदि चाहें तो थोड़ा नमक भी डाल सकती हैं. लगभग 10 मिनट पैरों को पानी में डूबा रहने दें.

स्क्रब करॅं
अब इस स्टेप में आपको अपने पैरों को एक्स्फ़ॉलिएट करना है. इसके लिए आप लूफ़ा या प्यूमिक स्टोन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. अब पैरों पर स्क्रब (बाज़र में उपलब्ध) लगाएं और लूफ़ा या प्यूमिक स्टोन की सहायता से स्क्रब करें. ध्यान रखें कि स्क्रब करते समय आपको ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर नहीं लगाना है, हाथ को फ़र्म रखते हुए इस तरह स्क्रब करें कि डेड सेल्स हट जाएं. अब पैरों को धो लें और थपथपाते हुए पोछ लें.

मॉइस्चराइज़ करें
अब अपना पसंदीदा मॉइस्चराइज़र लें और इसे पैरों पर लगाकर मालिश करें. इतनी देर तक मालिश करें कि मॉइस्चराइज़र पैरों में भीतर तक जज़्ब हो जाए. मालिश करने का फ़ायदा यह है कि स्क्रब करने की वजह से उनमें जो खुरदुरापन और रूखापना आया होगा वह भी दूर हो जाएगा. इससे आपके पैर नर्म और मुलायम हो जाएंगे.

नेल पेंट लगाएं
अब बारी है नेल पेंट लगाने की. तो अपने मनपसंद रंग का नेल पेंट चुनें. लेकिन सबसे पहले बेस कोट लगाएं, फिर नेल पेंट लगाएं और इसके बाद टॉप कोट लगाएं. ताकि आपकी नेल पेंट लंबे समय तक टिकी रहे और आप पैरों को फ़्लॉन्ट कर सकें. अब अपने फ़ेवरेट ओपन शूज़ पहनें और निकल जाएं वॉक पर…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: beautiful feeteasy way to pedicurehome pedicurehow to do pedicurenail paintopen shoespedicurepedicure at homepedicure easilystep by step method of pedicuresummerआसानी से करें पेडिक्योरओपन शूज़कैसे करें पेडिक्योरख़ूबसूरत पैरगर्मियांघर पर करें पेडिक्योरनेल पेंटपेडिक्योरपेडिक्योर का आसान तरीक़ापेडिक्योर का स्टेप बाइ स्टेप तरीक़ाहोम पेडिक्योर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum